Archive | December, 2012

ऋण वितरण शिविर में 151 करोड़ रूपये विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत वितरित किया

Posted on 27 December 2012 by admin

यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया ने यहां निरालानगर स्थित एक लाॅन में आयोजित ऋण वितरण शिविर में 151 करोड़ रूपये विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत वितरित किया। इस मौके पर बैंक के कार्यपालक निदेशक एस0एस0 मूंदड़ा ने वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत भारतीय माइक्रो क्रेडिट और अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन के सहयोग से 351 रिक्शा चालकों को बैंक द्वारा वित्त पोषित रिक्शे भी प्रदान किये। इसके अलावा बैंक ने लघु उद्योगों, कृषि एवं खुदरा क्षेत्र को भी ऋण वितरित किये। इस कार्यक्रम में बैंक के जीएम बी0पी0 डिमरी, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ हुये ऋण वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुये बैंक के कार्यपालक निदेशक एस0एस0 मूंदड़ा ने मौजूद रिक्शा चालकों से कहा कि बैंक छोटे-छोटे से लोगों को ऋण देता रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा, लेकिन इसके लिये आपको भी जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित करना होगा, लिया गया ऋण समय पर चुकता करें, ताकि बैंक हमेशा आपके उत्थान में आगे खड़ा रहे। लगभग डेढ़ हजार ग्राहकों की मौजूदगी में श्री मूंदड़ा ने कहा कि काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के निर्वहन के अनुपालन में बैंक द्वारा समाज के कमजोर एवं निर्धन वर्गो के उत्थान के लिये सक्रिय प्रयास कर किये जा रहे है। यह ऋण शिविर भी उसी से संबधित प्रयासों की एक कड़ी है। बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त उत्तरदायित्व वाले समूहों, व्हाईट कार्डों, किसान क्रेडिट कार्डों, कृषि ऋणों के माध्यम से आर्थिक कमजोर वर्गों को सक्षम बनाने के प्रयास किये जा रहे है। शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये श्री मूंदड़ा ने बताया कि यूनियन बैंक न केवल कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है बल्कि प्रदेश में आर सेटी के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। व्यवसायिक प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिये वित्तीय सहायता का प्रावधान भी बैंक में है। वर्ष 2006 से रिक्शा संघ का कार्य कर रही अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन के निदेशक हनुमंत रावत, भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबन्ध निदेशक विजय कुमार पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे। इस शिविर का मुख्य आकर्षक का केन्द्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहा जिसे शिविर में ऋण लेने आये रिक्शा चालकों एवं अन्य ग्राहकों को मोह रहा था। इस कार्यक्रम को इलाहाबाद के कंचन सिंह के दल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिभा खंूटी पर टांगने वाली कोई डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट नहीं है

Posted on 27 December 2012 by admin

‘प्रतिभा खंूटी पर टांगने वाली कोई डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट नहीं है’, यह विचार यहां प्रेस क्लब में सोसायटी आॅफ कैरियर टेक्नोलाॅजी (सोक्ट) द्वारा पुरस्कृत किये गये निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के लिये हुये शिक्षा एवं रोजगार में बढ़ता तनाव विषय पर सेमिनार में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट कैरियर काऊन्सलर डा0 डी0के0 वर्मा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रतिभा स्वतः स्फूर्त होती है और दीपक की रोशनी की भांति प्रकाशित होती है, आज के सफल प्रतिभागी कल की दुनिया के शिक्षा के अंधेरों को दूर करने का माध्यम बनेंगे। इस मौके पर बरेली कालेज से आये कैरियर काउन्सलर डा0 अगम दयाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक नम्बर पाने की चाहत के कारण छात्र शिक्षा की मूल धारणा से ही हट गया है, जिसकी वजह से छात्रों में अत्याधिक तनाव बढ़ रहा है और यह तनाव इस कदर बढ़ जाता है कि छात्र परीक्षाओं में असफल होने पर आत्महत्या तक करने जैसे कदम उठाने का निर्णय ले लेते हैं, इस समस्या के निराकरण के लिये शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को गहन चिन्तन और मन्थन की जरूरत है। इस मौके पर सोक्ट के महासचिव पंकज कुमार ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने कॅरियर के लिये पहले से ज्यादा अवसर है, लेकिन अभिभावकों के दवाब के आगे डाक्टर और इंजीनियर सहित कुछ क्षेत्रों में ही कॅरियर बनाने के इरादे से छात्र जुटे रहते हंै, जिसकी वजह से इन कुछ क्षेत्रों में गलाकाट प्रतिस्पर्धा हो रही है। समय की मांग है कि अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को केवल डाक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउण्टेंट, प्रबन्धक या फिर शिक्षक बनना ही शिक्षा का चरम एवं परम लक्ष्य नहीं रखना चाहिए। इस मौके पर चीफ काऊन्सलर जूही सोनाली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद होने के साथ पंजाब नैशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक ने भी सहभागिता निभायी। इस मौके पर सेमिनार से पूर्व सोक्ट द्वारा आयोजित की गयी हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुयेशन के छात्रों के लिये निबन्ध प्रतियोगिता एवं कक्षा-छह से आठ के विद्यार्थियों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः डेढ़ हजार, एक हजार और पांच सौ रूपये नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई साइकिल मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया

Posted on 27 December 2012 by admin

dscn8209उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल सैफई महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित सैफई साइकिल मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मैनपुरी से सैफई तक की 35 किमी0 लम्बी इस साइकिल मैराथन में 3000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मैराथन के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम, सैफई में पुरस्कृत किया। ढाई लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार लखनऊ निवासी किरन पाल को मिला, जबकि एक लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार इटावा के मुलायम सिंह को तथा 51 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार लखनऊ के ही सुर्दशन सिंह को मिला। इसके अतिरिक्त प्रथम 100 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने सैफई साइकिल मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुये कहा कि नौजवान हिन्दुस्तान का भविष्य हैं। 35 किमी0साइकिल रेस करने का जज्बा इनके आत्मबल का परिचायक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हीनता की भावना त्याग कर आत्मविश्वास से आगे बढें़। उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम सभी के लिये प्रेरणादायक हैं।
साइकिल मैराथन की शुरुआत सांसद प्रो0 राम गोपाल ने हरी झंडी दिखाकर की। मुलायम सिंह ने करहल में मैराथन के प्रतियोगियों का स्वागत किया। मैराथन के समापन पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सभी प्रतिभागियों, संयोजकों, व्यवस्थापकों एवं उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
play-in-safai-mahatasava

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 26 दिसम्बर, 2012 को सैफई महोत्सव में ‘चेखव की दुनिया’ नाटक के मंचन को देखते हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अटल जी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया

Posted on 27 December 2012 by admin

up-bjpभारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि  राष्ट्रगौरव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के 88वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने मण्डल तथा वार्ड स्तर पर हवन पूजन मिष्ठान वितरित कर वरिष्ठ नेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कुडि़या घाट चैक में आयोजित कार्यक्रम मंे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अटल जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुये कहा कि हिन्दी, हिन्दू व हिन्दुस्तान अटल जी की देन है। संयुक्त राष्ट्र में पहली बार हिन्दी में भाषण, हिन्दू रग-रग मेरा जीवन की कविता तथा हिन्दुस्तान को मजबूत कर उन्होंने विश्व पटल पर भी भारत का मान बढ़ाया। अटल जी का रामराज्य का सपना हम सबको मिलकर पूरा करना है। हिन्दुत्व कहने पर हमें साम्प्रदायिक कहा जाता है उत्तर प्रदेश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि प्रदेश का इस्लामीकरण हो रहा है। हिन्दू नम्बर-2 न बने इसलिये हम सबको एक होकर कार्य करना है नही तो 40 साल बाद हम फिर से गुलाम बन जायेंगे। अटल जी की सरकार एक वोट से गिर गई परन्तु उन्होंने वोट का प्रबन्ध नही किया लेकिन मनमोहन सिंह ने वोट के बदले नोट बांटकर अपनी सरकार को बचाया। वर्तमान समय में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि दिन प्रतिदिन अरबों-खरबों के घोटाले देखने को मिल रहे हैं। उन्हांेने कहा कि 21 जनवरी को होने वाली रैली लखनऊ में एक राजनैतिक घटना बनेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत और मेरी अपने पुराने परिवार में वापसी कुछ-कुछ संकेत कर रही है। 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी क्योंकि जनता केन्द्र मे भाजपा की सरकार देखना चाहती है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि आज हम सब अज्ञात शत्रु का जन्मदिवस मना रहे हैं भगवान उनको लम्बी आयु दे यही कामना हम सबकी है। 50 साल के कांग्रेसवाद पर 5 साल का अटलवाद भारी पड़ा। अटल जी के शासनकाल में मंहगाई का नामो निशान नही था वहीं सड़कों का जाल बिछाकर  अटल जी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी अटल जी का ही सपना था। अटल जी राह पर भाजपा शासित राज्य कार्य कर रहें हैं। पोखरन में परमाणु विस्फोट मील का पत्थर साबित हुआ है देश अखण्डता बनाये रखने के लिये यह विस्फोट जरूरी था। विदेशी ताकतों के आगे अटल जी नही झुके और भारत का मस्तक भी नही झुकने दिया। अटल जी के सपनों का भारत 2014 में बनेगा यही संकल्प लेकर हम सबको जाना है। लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने अटल जी के शतायु होने की कामना करते हुये कहा कि भाजपा के गौरव देश की शान अटल जी का जन्मदिवस हम सब बड़े हर्षउल्लास के साथ मना रहें हैं। अटल जी का लखनऊ की जनता के साथ एक अटूट रिश्ता है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से इसको साबित किया। अपने चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था ‘‘ लखनऊ हम पर फिदा हम फिदाये लखनऊ आसमां की क्या है ताकत जो छुड़ाये लखनऊ’’ उन्होेने विकास के सारे रिकार्ड तोड़े। अटल जी की देन है जो आज फोरलेन, सिक्सलेन की सड़कों पर तेज रफ्तार से गाडि़यां दौड़ रही हैं। सभी को जोड़ने की उनके अन्दर एक अदभुद कला थी यह साबित उन्होंनें एनडीए का कुम्बा बनाकर और सरकार चलाकर दिखा दिया। अटल जी के जन्मदिवस पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान कमल ज्योति पत्रिका का सुशासन विशेषांक का विमोचन किया।
राम-नाम अति मीठा हैं कोई गाकर देख लें, आज आयेंगे राम कोई बुलाकर देख ले एवं हनुमान चालीसा की प्रस्तुति भजन संम्राट किशोर चतुर्वेदी एवं स्वाती रिजवी द्वारा की गई।  भजन संध्या एवं   तहरी भोज में लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर डा. दिनेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, संतोष सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, भिखारी सिंह, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, रजनीश गुप्ता बाॅबी, रामसेवक द्विवेदी, शैलेन्द्र मौर्या शैलू, नरेन्द्र शर्मा,  विपिन अवस्थी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गिरीश सिंह, विजय गुप्ता, रमेश कपूर, रंजीत यादव, सुनील मिश्रा, हरशरण लाल गुप्ता, लखविन्दरपाल सिंह, सुरेश अवस्थी, हरिशंकर बाजपेयी, कपिल सोनी, पुरूषोत्तम पुरी, राकेश श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, बीना गुप्ता, रागिनी रस्तोगी, रानी कनौजिया, पुष्पा सिंह चैहान, नीलम मिश्रा, मंजू सिंह, सुशीला वर्मा, माधुरी शुक्ला, नरेन्द्र सिंह राणा, भरत दीक्षित, राजकुमार विरेन्द्र तिवारी, हीरो बाजपेयी, अशोक तिवारी, अनूप गुप्ता, अमित पुरी, सुधीर हलवासिया, राजीव मिश्रा अभिजात मिश्रा, मान सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, मान सिंह यादव, अनूप सिंह, गज्जी निगम, प्रदीप भार्गव, नीरज गुप्ता, श्यामजीत सिंह, शलभ श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्रा, राजेश सिंह गब्बर, के.सी. सिंह, मो. जीशान खान, जीतेन्द्र सिंह, साकेत शार्म, राजेन्द्र मौर्या, विनोद तिवारी अप्पू, बलबीर सिंह दुआ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगतेश्वर मन्दिर निकट विजन एकेडमी स्कूल फैजुल्लागंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के 88वें जन्मदिवस पर फैजुल्लागंज प्रथम की पार्षद प्रत्याशी सुमन शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मान सिंह यादव, प्रेमा सिंह चैहान, संगीता श्रीवास्तव, अनिल मिश्र, धर्मदेव सिंह, श्याम नारायण दीक्षित, एस.एस. सिन्हा, रमेश तिवारी, सोनू बाजपेयी आदि ने उनकी दीर्घायु के लिये पूजा अर्चना की एवं   अटल जी के स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। सरस्वती पुत्र कथित श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के लिये भाजपा नेत्री सुमन शुक्ला ने कुछ पंक्तियां कार्यकर्ता के सम्मुख रखी। ‘‘ धन्य है लखनऊ की नगरी धन्य है वो माँं जिन्होंने रखा नाम है ‘अटल’ टूटेगा नही विश्वास माँ का हम मर मिटेगे रज धूल लेकर इस धरती के कण-कण में’’। अटल जी के जन्मदिवस पर सभी ने कामना किया कि वे स्वस्थ्य होकर लोकसभा चुनाव मंे सभी कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद दें।
भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिवस पर लीलावती मुंशीबाल अनाथाश्रम मोतीनगर में बच्चों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता, हरिशंकर बाजपेयी, अनीता तोमर, सुमन शुक्ला, संतोष तेवतिया, मंजू सिंह, अरूणा श्रीवास्तव, अंजू रावत ने अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की। महिला मोर्चा ने अनाथाश्रम की संचालिका माया हंस को शाल पहनाकर स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधवा पेंशन अथवा महिला कल्याण विभाग के किसी भी योजना के क्रियान्वयन मंे शिथिलता पायी गयी तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी

Posted on 27 December 2012 by admin

महिला कल्याण मंत्री श्रीमती अरूण कुमारी कोरी ने सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को सचेत किया है कि यदि विधवा पेंशन अथवा महिला कल्याण विभाग के किसी भी योजना के क्रियान्वयन मंे शिथिलता पायी गयी तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि  जनपदों में कार्यालय/सम्प्रेक्षण  गृहों  आदि  की  आवासीय  समस्याओं  के  निराकरण हेतु अपने-अपने जनपदों में उपलब्ध जमीन में आवास निर्माण का प्रस्ताव तत्काल डी0पी0आर0 सहित निदेशक महिला कल्याण/प्रमुख सचिव महिला कल्याण को उपलब्ध करा दें ताकि इन समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर से शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही की जा सके।
महिला कल्याण मंत्री आज यहां बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थीं। महिला कल्याण मंत्री ने जिला अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को पूरे जनपद के भ्रमण का निर्देश दे तथा भौतिक सत्यापन भी करायें।
महिला कल्याण मंत्री श्रीमती अरूण कुमारी कोरी ने सभी जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन जनपदों में अन्य विभाग के अधिकारियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी का प्रभार दिया गया है उनके स्थान पर महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को प्रभार देने के संबंध में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारियों के सरकारी आवगमन की समस्या के निस्तारण हेतु विचार विमर्श कर इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे।

बैठक में सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों के द्वारा यह  अवगत कराया गया कि शासन द्वारा उन्हें महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बजट उपलब्ध करा दिया गया है और समय-समय पर शासन स्तर पर दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारियों ने वाहन समस्या, आवासीय, वित्तीय तथा विभागीय रिक्त पदों आदि की समस्याओं से महिला कल्याण मंत्री को अवगत कराया। बैठक में आये हुए अधिकारियों ने महिला कल्याण राज्यमंत्री को शीघ्र ही निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे कि विभागीय योजनाओं का संचालन समय से हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेशनल पार्क में टूरिज्म के विकास के कार्यों में तेजी लाई जाये

Posted on 27 December 2012 by admin

प्रदेश के वन्य, जन्तु एवं उद्यान राज्य मंत्री डा0 शिव प्रताप यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अवसर (1 से 7 अक्टूबर 2012) पर की गई घोषणा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य पूर्ण कराये जायें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कार्यवाही होगी।
डा0 शिव प्रताप यादव ने यह निर्देश आज अपने कार्यालय कक्ष में वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क के गेस्ट हाउस का उच्चीकरण एवं नेशनल पार्क में टूरिज्म के विकास के कार्यों में तेजी लाई जाये। उन्होंने लखनऊ प्राणि उद्यान में पुरानी बाल ट्रेन के स्थान पर नई बाल ट्रेन एवं कानपुर व कुकरैल प्राणि उद्यान में भी बाल रेल की स्थापना के निर्देश दिये गये हैं।
जन्तु उद्यान राज्य मंत्री ने कहा कि लखनऊ के कुकरैल में विश्व स्तरीय अत्याधुनिक नये प्राणि उद्यान की स्थापना, लखनऊ एवं कानपुर प्राणि उद्यान के आधुनिकीकारण का कार्य, कुकरैल स्थित वन ब्लाक के चारों ओर बाउन्ड्रीवाल का निर्माण, कुकरैल घडि़याल एवं कछुआ प्रजनन केन्द्र का जीर्णाेद्धार एवं उच्चीकरण, सारनाथ वाराणसी स्थित वन विज्ञान गृह एवं मिनी जू के जीर्णोद्धार के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराये जाये।
वन विभाग के अधिकारियों ने राज्य मंत्री को अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि योजनाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक वन, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव, प्रबन्ध निदेशक वन निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ प्राणि उद्यान, लखनऊ में बच्चों को क्रिसमस के अवसर पर टाफियां दी गईं

Posted on 27 December 2012 by admin

दिनांक 25 दिसम्बर, 2012 को क्रिसमस के अवसर पर लखनऊ प्राणि उद्यान के कर्मचारी श्री राजकुमार प्रथम ने सेन्टाक्लास के रूप में छोटे-छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप टाॅफियां एवं उपहार वितरित किया तथा वन्य जीव संरक्षण एवं प्राणि उद्यान के नियमों से बच्चों को परिचित भी कराया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ अन्य दर्शकों का भी प्राणि उद्यान में क्रिसमस पर उत्साहवर्धन हुआ। यह जानकारी निदेशक लखनऊ प्राणि उद्यान श्रीमती रेणु सिंह ने आज यहां दी है। उन्हांेने बताया कि उनके द्वारा भी वन्य जीव संरक्षण एवं प्राणि उद्यान के नियमों पर संदेश दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद नगर निगम के कार्यों से असंतुष्ट लोक निर्माण मंत्री

Posted on 27 December 2012 by admin

प्रदेश के लो0नि0वि0 एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल यादव ने आज अरैल घाट का लोकार्पण करने के बाद सरकिट हाउस इलाहाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि कुम्भ मेला में पी0डब्लू0डी0 के समस्त कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण हो जायेंगे। अभी तक 16 प्लान्टून पुल बनाये जा चुके हैं जबकि 2 और प्लान्टून पुल जल्दी ही तैयार हो जायेंगे। श्री यादव ने नगर निगम के कार्यों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि मोहल्लों की सड़कों और नालियों का काम पूरा नहीं हुआ है यह चिन्ता का विषय है। उन्हांने इलाहाबाद नगर निगम के अधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि अगर मोहल्लांे में सड़क और नालियों का कार्य जल्द नहीं पूर्ण हुआ तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे टेण्डर के माध्यम से रजिस्टर्ड फर्मों से दवा खरीदें ताकि मरीजों को उसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्हें कुम्भ मेले में और गति से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी व मेलाधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संगम तट पर 10 कि0मी0 लम्बी पैड़ी का निर्माण कराया जायेगा

Posted on 27 December 2012 by admin

प्रदेश के लो0नि0वि0 एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल यादव ने आज इलाहाबाद कुम्भ क्षेत्र में घोषणा की है कि हरि की पैड़ी,हरिद्वार की तर्ज पर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इलाहाबाद में संगम तट पर 10 कि0मी0 लम्बी पैड़ी का निर्माण कराया जायेगा, जिससे कि विश्व प्रसिद्ध संगम तट के सौन्दर्य को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जा सके। श्री यादव आज कुम्भ मेला में सिंचाई बाढ़ प्रखण्ड की ओर से 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित अरैल घाट का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बरगद घाट, बोटिंग क्लब घाट तथा बलुआ घाट का भी लोकार्पण किया। जिनकी लागत 9 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कुम्भमेला के समस्त कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि कुम्भ के दौरान पतित पावनी मां गंगा में पर्याप्त जल रहेगा और 2500 क्यूसेेक पानी 18 दिसम्बर को छोड़ा गया है। जितने भी जल की जरूरत होगी उतना जल गंगा में उपलब्ध रहेगा। श्री यादव ने बताया कि जब वह बरसात के महीने में इलाहाबाद आये थे, तो यहां सड़कों की दशा बड़ी ही खराब थी और उन्हें स्वयं उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी यहां की सड़कें बन पायेंगी। आज सड़कें लगभग ठीक हो गयी हैं और यह सिलसिला कुम्भ के बाद भी जारी रहेगा और उनका प्रयास है कि इलाहाबाद की सड़कें एकदम चमचमाती रहें और नाली से नाली के बीच सड़क पूरी तरीके से ठीक रहे।
श्री यादव ने घोषणा की कि इलाहाबाद-बनारस और मथुरा को उसकी पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप विकसित किया जायेगा और प्रदेश सरकार इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। उन्होंने कुम्भ पर्व पर आने वाले सभी साधु-संतों, धर्माचार्यों अखाड़ा महन्तों, महामण्डलेश्वरों का कुम्भ क्षेत्र में अभिवादन करते हुये उन्हें आश्वस्त किया है कि मेला प्रशासन उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेगा।
श्री यादव संगम में वी0आई0पी0 घाट तक कार से गये और वहां से मोटर बोट पर सवार होकर संगम के स्नान घाटों का निरीक्षण करते हुये अरैल घाट पहुंचे, जहां उद्घाटन समारोह में सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 चन्द्रदेव मिश्रा ने 11 अन्य आचार्यों के साथ पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन अनुष्ठान सम्पन्न कराया। उद्घाटन से पूर्व श्री यादव ने मेला क्षेत्र का कार द्वारा संगम वी0आई0पी0 घाट जाते हुए निरीक्षण भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेले में व्याप्त दुव्र्यवस्था पर घोर चिंता जताई

Posted on 27 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कुम्भ मेले में व्याप्त दुव्र्यवस्था पर घोर चिंता जताई है। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि मेला प्रशासन की ना समझी और सरकार की निश्क्रियता के चलते कुम्भ मेले से साधू-संतो का पलायन दुखदायी है। संतो का बहुत बड़ा महत्व है देश के कोने कोने से साधू-संतो का आगमन होता है। ऐसे संतो के पलायन से पूरे देश में गलत संदेश जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कुम्भ मेंला प्रारम्भ होने में मात्र 15 दिन ही शेष बचे है मेले की व्यवस्था घोर दुव्र्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसके लिए मेला अधिकारी एवं मण्डलायुक्त सहित प्रदेश सरकार भी जिम्मेवार है। भूमि आवंटन में भारी लूट की चर्चा जोरो पर है। प्रदेश के मुख्य सचिव के बार-बार मेला क्षेत्र का दौरा करने तथा लगातार निर्देश देने के बावजूद भी मेला प्रशासन पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है। इसी कारण आज हिन्दुओं के आस्था के केन्द्र साधु-संत पलायन को मजबूर हो रहे है। यह घटना प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए दुर्भग्यपूर्ण एवं चिन्तनीया है। भाजपा अनेको बार मेले क्षेत्र में व्याप्त दुव्र्यवस्था एवं अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करती रही है। फिर भी राज्य सरकार एवं मेला प्रशासन पर कोई प्रभाव नही पड़ा। भाजपा ने उ0प्र0 सरकार से मेला क्षेत्र की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने कि मांग की हैं।
श्री दुबे ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा साधु-संतो के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है कांगे्रस को उनके इलाज पर विशेष ध्यान देना चाहिए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in