Archive | November 10th, 2012

उनकी सादगी और समर्पण आज के युग में अनुकरणीय है

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, बी0एल0 जोशी ने आज प्रेस क्लब, लखनऊ में महान सम्पादक, स्वाधीनता सेनानी और सांसद, स्वर्गीय के0 रामा राव की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय के0 रामा राव विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनकी सादगी और समर्पण आज के युग में अनुकरणीय है।
इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव, पूर्व मंत्री, श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, वरिष्ठ पत्रकार पदमश्री इशरत अली सिद्दीकी, कुलपति, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, डा0 डी0के0 गुप्ता, कुलपति, भातखण्डे संगीत संस्थान समविश्वविद्यालय, सुश्री श्रुति सडोलकर काटकर सहित भारी संख्या में पत्रकार बन्धु व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि हिन्दुस्तान को आजाद कराने में स्वतत्रंता सेनानी दो रणक्षेत्रों में सक्रिय थे। एक था राजनीतिक क्षेत्र, जिसमें आजादी के परवाने अंग्रेज शासकों का पूरे साहस से सामना करते हुए कुर्बानियां दे रहे थे और दूसरा क्षेत्र पत्रकारिता का था, जो अपने इंकलाबी विचारों से आजादी की मशाल को रोशन कर रहे थे।
श्री जोशी ने कहा कि पत्रकारिता ने स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान जनमत निर्माण कर जनता की आकांक्षाओं को उजागर करने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि स्वाधीनता आन्दोलन में समाचार पत्रों ने जागरूक सैनिक की भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय जीवन में बुनियादी बदलाव आया। देश के संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मौलिक अधिकार बन गई। उन्होंने कहा कि इससे केवल सामाजिक परिवेश ही नहीं बदला, बल्कि लोक कर्तव्यों और अधिकारों का नवीन बोध भी हुआ।
राज्यपाल ने कहा कि समाज को पत्रकारों से बड़ी अपेक्षाएं हैं। पत्रकार के लेखन में बड़ी शक्ति होती है। इस शक्ति का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में ऐसी अनेक बुराइयां हैं, जिन्हें उजागर कर उसका समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संचार के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, जिसने इस मिशन को बहुत ही त्वरित और सुलभ बना दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, हसीब सिद्दीकी ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम में पदमश्री इशरत अली सिद्दीकी व श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी ने स्वर्गीय के0 रामा राव के स्वाधीनता संग्राम व पत्रकारिता से जुडे़ संस्मरण भी सुनाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नई उद्योग नीति लागू

Posted on 10 November 2012 by admin

प्रदेश सरकार ने नई उद्योग नीति लागू कर दी है। इससे नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा और अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु अच्छा वातावरण तैयार किया जाना चाहिए ताकि विदेशी उद्यमी यहां पर अधिक से अधिक पूंजी निवेश कर नये उद्योग स्थापित कर सकें।
यह बात कल देर शाम बापू भवन स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करते हुए लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत सरन गंगवार ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण का खुशगवार वातावरण बनाकर अवस्थापना और औद्योगिक विकास के साथ-साथ व्यवसाय और उद्यम विकास को भी लक्ष्य मानकर तेजी से कार्य करना होगा। निवेश के साथ ही परियोजना के सृजन में भी निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानव संसाधन और उपभोक्ताओं की कोई कमी नहीं है।
श्री गंगवार ने लघु उद्योग क्लस्टर विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह जनपदों से दो क्लस्टर के प्रस्ताव संयुक्त निदेशक लघु उद्योग के माध्यम से निदेशालय को प्रेषित किये जायंेे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 300 हस्त-कलाओं के साथ पारम्परिक उद्योग, प्राकृतिक क्लस्टर/समूह के रूप में विद्यमान हंै जिसमें से वाराणसी एवं मऊ की साड़ी, फिरोजाबाद का काॅंच, मुरादाबाद के पीतल और मेटल, अलीगढ़ की मूर्तियाॅं, ताले और कब्जे, बरेली की जरी और बाॅस बेंत, सहारनपुर की काष्ठकला, खुर्जा और निजामाबाद की पाॅटरी आदि विश्वस्तरी पहचान रखते हैं।
श्री गंगवार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि माह दिसम्बर में प्रत्येक जनपद से दो-दो क्लस्टर प्रोजेक्ट निश्चित रूप से भेजे जायंे। ऐसा न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग बन्धु एवं मण्डल उद्योग बन्धु की बैठकें निर्धारित समय पर निश्चित रूप से आहूत की जायें जिससे उद्यमियों की शिकायतों एवं कठिनाइयों का तत्काल निस्तारण किया जा सके। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य न होगी। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों से औद्योगिक भूखण्डों के आवंटन/रिक्त की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उनके अधिकारी भूखण्डों के आवंटन/रिक्त की स्थिति का पुनः परिक्षण कर 15 दिन के अन्दर भेंजे।
श्री गंगवार ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 35000 लघु उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 24590 इकाईयां स्थापित कर 155312 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये गये हैं। इस वित्तीय वर्ष में 2 लाख लोगों को रोजगार दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

7476 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 7476 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2411 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 365 मेगावाट, अनपरा से 1320 मेगावाट, पनकी से 135 मेगावाट, हरदुआगंज से 179 मेगावाट तथा पारीछा से 412 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 205 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3164 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 70 मेगावाट, रोजा से 1071 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 203 मेगावाट तथा लैन्को से 352 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इण्डिया अगेंस्ट करप्शन का अभियान

Posted on 10 November 2012 by admin

नई दिल्ली से लेकर फर्रूक्खाबाद तक अरविन्द केजरीवाल ने इण्डिया अगेंस्ट करप्शन का अभियान चलाया। जिसके खिलाफ आन्दोलन था, वह पहले से दिल्ली में महत्वपूर्ण हो गया। फर्रूखाबाद में क्या होगा, यह देखने के लिए लोक सभा चुनाव तक इन्तजार करना होगा। आन्तरिक और रणनीतिक कमियों के कारण अरविन्द केजरीवाल के अभियान में असर कम है। उन्हें अपने तथा अपने कुछ साथियों पर लगने वाले आरोपों का भी समाधान करना है।
इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के आन्तरिक लोकपाल ने यह नहीं सोंचा होगा कि पद सम्भालते काम का बोझ आ पड़ेगा। उन्हें आईएसी के तीन महत्वपूर्ण सदस्यों पर लगे आरोपों की जांच करनी है। यदि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के प्रश्नों को गम्भीरता से लिया गया तो यह सं0 बढ़ सकती है। तक इसमें अरविन्द केजरीवाल भी शामिल हो सकते है।
वैसे किसी भी संगठन के लिए आन्तरिक लोकपाल गठन सार्थक कदम है। खासतौर पर तब जबकि जनलोकपाल बनने की फिलाहाल कोई सम्भावना नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने तीन सेवानिवृत्त न्यायधीशों की सदस्यता वाली एक टीम का गठन किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय में पूर्व मुख्य न्यायधीश ए0 पी0 शाह, मुम्बई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश एच मर्लापल्ले तथा दिल्ली उच्च न्यायालय के ही पूर्व न्यायधीश जसपाल सिंह समिति के सदस्य बनाये गये थे। केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी के लोकपाल होेंगे। आन्तरिक लोकपाल के गठन की भांति ही उसके लिए चयनित नाम भी सराहनीय है। तीनों वरिष्ठ पूर्व न्यायधीशों से न्याय की स्वभाविक अपेक्षा की जा सकती है।
लेकिन अरविन्द केजरीवाल की समस्याओं का समाधान इतने से नहीं हो सकता। वह चुनावी राजनीति में उतरने का मन बना चुके है। उनकी गतिविधियों व कार्यक्षेत्र का पहले से कहीं अधिक विस्तार होगा। बडी संख्या में नये लोगों को जोड़ना होगा। इसी के मद्देनजर आशंका उठाई गई थी कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अच्छे व ईमानदार प्रत्याशियों का चयन किस प्रकार होगा। क्या पर्याप्त संख्या में ऐसे लोग चुनावी राजनीति में उतरने को तैयार होगें।
ऐसे लोंगों में चुनावी राजनीति की सक्रियता लगातार कम होती जा रही है। चुनाव में धनबलियों व बाहुबलियों के साथ मुकाबला आसान नहीं होगा। इसके बाद भी केजरीवाल की पार्टी के लोग जीत गये, तब उनके ईमानदार बने रहने की गारण्टी क्या होगी। इस प्रकार की आशंकायें स्वयं अन्ना हजारे भी वयक्त कर चुके है। इसीलिए उन्होंने कहा था कि वह अरविन्द केजरीवाल के चुनाव मंे उन्हें समर्थन देगें। किन्तु अन्य प्रत्याशियों के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते। अरविन्द केजरीवाल चुनाव लड़ने के उत्साह में है। लेकिन सभी आशंकाएं निराधार नहीं है। इण्डिया अगेंस्ट करप्शन की छोटी सी टीम में आरोपी है जब बड़ी पार्टी बनेगी, तब क्या होगा।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा भी है कि आन्तरिक लोकपाल प्रशांत भूषण, मयंक गांधी, अंजलि-दमानिया सहित अन्य सदस्यों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर करेंगे। केजरीवाल के बाद प्रशान्त भूषण आई0ए0सी0 के सर्वाधिक महत्वपूर्ण व सक्रिय सदस्य है। उन पर हिंमाचल प्रदेश में जमीन खरीद को लेकर अनियमितता के आरोप है। मयंक गांधी पर मुम्बई के बिल्डरों से व्यापारिक रिस्ते व अनियमितताओं के आरोप है।
अंजलि दमानिया पर लगे आरोप ज्यादा गम्भीर है। अरविन्द केजरीवाल की विश्वास पात्र अंजलि दमानिया इसी क्षेत्र में जमीन सौदे की अनियमितता की आरोपी है। उन्होंने 2007 में खरबंडी गांव में  अपने को किसान दिखाकर 7 करोड़ जमीन खरीदी। इसके बाद यहां प्लाट बनाये गये। तथा पूरी जमीन एसवीवी डेवलपर्स को दे दी गई।  इस कम्पनी में अंजलि दमानिया स्वयं डायरेक्टर है। 37 प्लाटों की बिक्री करके मुनाफा कमाया गया। इसी प्रकार बगल के कोदिवाड़े गांव में उन्होंने 30 एकड़ जमीन खरीदी थी। बाद में जांच से पता चला कि उन्हांेने किसान होने के जो सबूत दिये थे। वह पर्याप्त नहीें थे। क्या ऐसे लोगों को साथ लेकर भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई चलाई जा सकती है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की बाते अब गम्भीरता से नहीं ली जाती। उन्होंने केजरीवाल से 27 प्रश्न पूछे थे। इनमें से अनेक राजनीति द्वारा प्रेरित है। इनको नजरन्दाज किया जा सकता है। लेकिन केजरीवाल के एन जी ओ के संबध में उठाये गये प्रश्नों का समाधान आवश्यक था।
केजरीवाल के सामने एक अन्य अवरोध है। वह अरोप लगाते है, फिर आगे बढ़ जाते है। यह बात उनके बयानों से ही स्पष्ट है। कहा गया कि जब उन्होंने नितिन गडकरी पर आरोप लगाये थे लवासा घोटाले पर शरद पवाॅर व उनके परिवार को छोड़ दिया था। केजरीवाल ने सफाई में कहा कि पहले 15 मंत्रियों पर लगाये गये उनके आरोपो में इसकी चर्चा हो चुकी है। स्पष्ट है कि चर्चा चलाना फिर उसे छोड़कर आगे निकल जाना उनकी राजनीति है। सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली में आन्दोलन चलाया फिर फर्रूखाबाद निकल जाने की घोषणा कर दी। ये खुर्शीद का निर्वाचन क्षेत्र है। संविधान के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र के लोग अपने प्रतिनिधि का अगले चुनाव के पहले कुछ नहीं कर सकते। खुर्शीद फर्रूखाबाद न जाये, तब भी शेष कार्यकाल के लिए मंत्री पद पर रह सकते है। जिस प्रकार शरद पवाॅर सहित 14 मंत्री निश्चित है, वैसे ही सलमाल भी सलामत रहेंगे। जनआन्दोलन में प्रभाव होना चाहिए। केजरीवाल को आन्दोलन के समक्ष आने वाले अवरोध दूर करने हांेगें।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना स्वागत योग्य है। लेकिन इस आवाज का प्रभाव भी दिखाई देना चाहिए। अन्ना हजारे महाराष्ट्र के कई मंत्रियों तथा सैकड़ों सरकारी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने में सफल रहे थे। यह उनकी आत्मशक्ति का प्रभाव था। उनके प्रयास से संसद में लोकपाल विधेयक पेश हुआ। वह कमजोर था, पारित नहीं हो सका, यह बात अलग है। लेकिन अरविन्द केजरीवाल के अभियान में वह बात नहीं है। उनके अभियान से किसी भ्रष्ट नेता, अधिकारी को परेशानी नहीं हुई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमीन घोटाले का जो आरोप लगाया था, वह बेदम रहा। इससे अधिक तो एक अंग्रेजी अखबार की रिपार्ट तो ज्यादा प्रभावी थी। कि पूर्ति ग्रुप संबधी समाचार प्रकाशित हुआ था। अरविन्द ने सलमान खुर्शीद पर आरोप लगाया, उन्हें ज्यादा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल गया। इससे पहले 15 मंत्रियों पर आरोप लगाये थे। प्रायः सब अपनी जगह पर है। उल्टे कांग्रेस ने भ्रष्टाचार पर हमला बोलने, एफ0 डी0 आई0 का समर्थन करने विरोधी अभियान का असर देखें।
एफ0 डी0 आई0 के विरोध में तो वह आन्दोलन चलाना ही नहीं चाहते। सूचना के अधिकार से प्राप्त रिपार्टों या कैग के दस्तावेज सर्वाजनिक करने से काम नहीं चलेगा। शांतिपूर्ण आन्दोलन में भ्रष्टवादियों को परेशान करने वाला प्रभाव होना चाहिए।।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेटा़ बेटी़ भाई़ जमाई कांग्रेस आई

Posted on 10 November 2012 by admin

धनतेरस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अनूठे विरोध प्रदर्षन के क्रम में ’’दामाद जी’’ नामक दुकान का शुभ उद्दघाटन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेष मीडिया प्रभारी मीना चैबे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि रार्बट बढेरा जो कि सोनिया गांधी जी के दामद है उन्होनें दामाद होने का पूरा फायदा उठाया और कांग्रेस सरकारों ने आॅख खोलकर ’’दामाद जी’’ का पूरा फायदा दिया पूरे देष भर में जहां भी उन्हें मौका मिला वहां न्यूनतम दर देकर जमीन कब्जा किया तथा अवैध रूप से धन एवं सामाग्री बनायी इसलिए हम चाहतें है कि रार्बट बढेरा को ’’राष्ट्रीय दामाद’’ का दर्जा दिया जाय। उन्होने आगे बताया कि दिपावली एवं धनतेरस पर 100 प्रतिषत छुट पर कैसे लूट हुआ इसकी जानकारी दी जायेगी। कांग्रेस किस तरह से ’बेटा़बेटी़भाई़जमाईत्रकांग्रेसआई’ के रूप  में चल रही है। इसकी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय त्योहार के इस अवसर पर उन्होने बताया कि आम आदमी को सामान्यतया जो 50 लाख की हैसियत का हो उसे कर्ज के नाम पर बिना शर्त कुछ भी नही मिल सकता । यहां 50 लाख को तीन वर्ष में 300 करोड़ बनाया गया। यह कांग्रेस की दामद जी के लिए लूट में 100 प्रतिषत की छूट का ही परिणाम है।
वाराणसी जिला मुख्यालय पर 15 गुणे 15 की टेण्ट से बनायी गयी इस दुकान मे लगे बैनर पर स्पष्ट रूप से लिखा देष भर में जमीन कब्जा करने एवं बिना व्याज के लोन दिलवाने का रास्ता दिखाने की यही दुकान है लेकिन शर्त है कि रिस्तेदारी होनी चाहिए (सोनिया जी से)। इस अनूठे विरोध प्रदर्षन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा होते रहे तथा ’’दामाद जी की दुकान’’ में भारी भीड़ जमा रही।
इस अवसर पर मंजू सिंह, सिता मिश्रा, उर्मिला रस्तोगी, अनिता तिवारी, मालती सिंह, दुर्गा दुबे, जय सिंह पप्पू, संदीप त्रिपाठी, षिवषंकर यादव, गोपाल जी, प्रभात जी, सुनीता सिंन्हा, रीना सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सचल दल में तैनात अधिकारी अपनी सक्रियता बढ़ाये

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के वाणिज्यकर आयुक्त हिमांषु कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देंष दिये हैं कि विषेष अनुसंधान शाखा एवं सचल दल में तैनात अधिकारी अपनी सक्रियता बढ़ाये। उन्होंने समस्त संबंधित इकाइयों की गहन समीक्षा की। आयुक्त ने यह भी कहा कि फर्जी कम्पनियों एवं सबसे बड़े बकायादारों के खिलाफ समयबद्ध कार्यवाही की जाय।
उल्लेखनीय है कि वाणिज्यकर विभाग का वार्षिक लक्ष्य 38,395 करोड़ रूपये है। इसके सापेक्ष अक्टूबर माह के अंत तक 18,356 करोड़ रूपये की वसूली हुई है। यह पूरे लक्ष्य का 48 प्रतिषत है। उन्होंने इसमें तेजी लाने के निर्देंष दिये। अपर आयुक्त (प्रषासन) श्रीमती कामिनी रत्न चैहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देंष दिये कि प्रत्येक जनपद में मासिक तथा मण्डल/जोन में त्रैमासिक बैठक व्यापारियों, अधिवक्तों के साथ की जाय तथा उसकी समीक्षा रिपोर्ट शासन एवं आयुक्त कार्यालय को भी प्रेषित की जाय। करापवंचन रोकने के लिए नोडल अधिकारियों को भी नामित करते हुए और सक्रियता बढ़ायी जाये। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी की जाय एवं आवष्यकतानुसार प्रतिषपथ पत्र भी दाखिल किया जाय।
बैठक में आयुक्त के अलावा अपर आयुक्तों संयुक्त आयुक्तों के साथ उपायुक्तों एवं विभागीय अधिकारियों तथा 21 जोन के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

60,220 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है

Posted on 10 November 2012 by admin

लखनऊ। उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा अब तक 60,220 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। इस मद में अब तक लगभग 55.22 करोड़ रूपये व्यय किये जा चुके हैं।
यह जानकारी श्रम मंत्री डा0 वकार अहमद शाह ने दी है, उन्होंने बताया कि कल 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव मेरठ जनपद में 3,223 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ते का चेक बाटेंगे। इस संबंध में सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
श्रम मंत्री ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री द्वारा गत 9 सितम्बर को लखनऊ मण्डल के तथा कानपुर जनपद के 10,338 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर को झांसी में 4,526 बेरोजगारों, 28 सितम्बर को ललितपुर में 3,163, दिनांक 4 अक्टूबर को सैफई तथा मैनपुरी में 11,438, बेरोजगारों, 9 अक्टूबर को आजमगढ़ में 12,222 बेरोजगारों, 16 अक्टूबर को चित्रकूट में 340 बेरोजगारों तथा 5 अक्टूबर को बहराइच में 14,970 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला नीति 2006 पूर्णतः लागू की जायें

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती अरूण कुमारी कोरी ने निर्देश दिये हैं कि महिला नीति 2006 पूर्णतः लागू की जायें। साथ ही प्रदेश में सभी पात्र विधवाओं को समय से पेंशन प्रदान करायी जाये। उन्होंने रोगी एवं विकलांग बालक एवं बालिकाओं के लिए राज्य स्तर पर सम्पे्रेक्षण गृह स्थापित किये जाने के निर्देश दिये।
श्रीमती कोरी आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पात्र विधवाओं को समय से पेंशन प्रदान करायी जायें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के कल्याण हेतु लागू योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जायें। उन्हांने कहा कि सभी जिलों को ससमय बजट उपलब्ध कराया जाता रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के विरूद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जनसाधारण की जानकारी हेतु संचालित महिला कल्याण की सभी योजनाओं को सूचना विभाग के माध्यम से प्रचारित कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, महिला कल्याण सदाकान्त ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित कियाकि महिलाओं से संबंधित सभी कार्यक्रमों को समय से सम्पादित करें।
बैठक में निदेशक महिला कल्याण शिव श्याम मिश्र सहित सभी वरष्ठि अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला 2013 में प्रदर्शनी लगाने हेतु

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक प्रभात मित्तल ने समस्त विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि कुम्भ मेला 2013 में प्रदर्शनी लगाने हेतु उसकी विषय-वस्तु पर आधारित सी0डी0 यथा शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि मुख्य सचिव के समक्ष इसका प्रदर्शन किया जा सके। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय के निर्देश प्राप्त हुये हैं कि यह प्रदर्शनी उच्चकोटि की होगी। इस क्रम में समस्त विभागाध्यक्षों जिनमें चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, यूनानी, कृषि, उद्यान, सौर ऊर्जा आदि दर्जनों विभागों से अनुरोेध किया गया है कि सभी विभाग अपनी प्रदर्शनी की विषय-वस्तु तथा उसकी गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए उससे सम्बन्धित डिजाइन व माॅडल की एक-एक साॅफ्ट काॅपी सूचना विभाग को उपलब्ध करायें, ताकि समयानुसार समन्वित रूप से बेहतर प्रदर्शनी का माॅडल मुख्य सचिव को प्रस्तुत किया जा सके। इस सम्बन्ध में सूचना विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रचार-प्रसार से जुड़े अधिकारी अपने-अपने विभागों की विषय-वस्तु एवं प्रदर्शनी के माॅडल तथा साॅफ्ट काॅपी यथाशीघ्र प्राप्त कर लंे, जिससे कि उसे बेहतर ढंग से और समय से प्रस्तुत किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम में भी इसी मुदद्े को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी

Posted on 10 November 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री मा0 चैधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के आह्वान पर महानगर लखनऊ में धरना स्थल पर राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष मारिफ अली खान की अध्यक्षता में धरना दिया। जिसमें गन्ना मिलों की पेराई प्रारम्भ कराने, गन्ना का लाभकारी मूल्य घोषित करने की माँग जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित करके की गई। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान, ने कहा कि अक्टूबर माह में चीनी मिलों का पेराई सत्र प्रारम्भ हो जाता है परन्तु नवम्बर माह चल रहा है और प्रदेश सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है न तो चीनी मिलों की पेराई प्रारम्भ हुई है और न ही गन्ना मूल्य घोषित किया गया है।
श्री सिंह ने कहा कि इन्ही माँगों को लेकर मेरठ की जिला इकाई कल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मेरठ में बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम में भी इसी मुदद्े को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि शीघ्र ही गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करके चीनी मिलों में पेराई न प्रारम्भ कराई गयी तो राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
धरने में राष्ट्रीय लोकदल विधान मण्डल के नेता ठा0 दलबीर सिंह ने गन्ना किसानो की लड़ाई सदन मे लड़ने की बात कही। साथ ही धरने पर मथुरा जिले के बल्देव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यदि गन्ना किसानों की समस्याओं का  समाधान न हुआ तो राष्ट्रीय लोकदल के विधायक 23 नवम्बर से चलने वाले विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने का काम करेगे।
धरने में मुख्य रूप से प्रदेशीय नेता पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त, अनिल दुबे, वसीम हैदर, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, प्रो0के0के0 त्रिपाठी, प्रो0 वाई0डी0 शुक्ला, आरिफ महमूद,, आकिल खां शंशांक सिंह, मनोज सिंह चैहान, अंकुर सक्सेना, चैधरी भूपाल सिंह, महिला नेताओं में श्रीमती रमावती तिवारी, शकुन्तला कुरील, किरन सिंह, पुष्पा कंुवर, लक्ष्मी गौतम, वसुधा सिंह, रामलखन यादव, टी0पी0 मिश्रा, रामबाबू, सब्बीर अहमद, सरदार हुसैन, इमरान खान, राजेश करे, रामदीन भारती, हरपाल यादव, शामिल हुए तथा धरने का संचालन युवा रालोद के महासचिव संजयलाल बाल्मीकि ने किया
इसी क्रम में पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में प्रभारी के रूप में बागपत मंे किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राममेहर सिंह, अमरोहा में पूर्व एम0एल0सी0 हरी सिंह ढिल्लों, बिजनौर में पूर्व सांसद मंुशीराम पाल, काशीरामनगर में विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, अलीगढ़.में पूर्व विधायक चैधरी सतपाल सिंह, आगरा में पूर्व विधायक डा0 अनिल चैधरी, हाथरस में बदन सिंह, गोरखपुर में इं0 संतोष कुमार मिश्रा, पीलीभीत में मंजीत सिंह हरदोई में सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, आजमगढ़ में रजनीकान्त मिश्रा, गोण्डा में रामघन सिंह राना, कुशीनगर में मनीष पाण्डेय, प्रतापगढ में चन्द्रबली यादव,, मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चोैहान ने पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों तथा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंें को धरने को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2012
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in