Categorized | लखनऊ.

सचल दल में तैनात अधिकारी अपनी सक्रियता बढ़ाये

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के वाणिज्यकर आयुक्त हिमांषु कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देंष दिये हैं कि विषेष अनुसंधान शाखा एवं सचल दल में तैनात अधिकारी अपनी सक्रियता बढ़ाये। उन्होंने समस्त संबंधित इकाइयों की गहन समीक्षा की। आयुक्त ने यह भी कहा कि फर्जी कम्पनियों एवं सबसे बड़े बकायादारों के खिलाफ समयबद्ध कार्यवाही की जाय।
उल्लेखनीय है कि वाणिज्यकर विभाग का वार्षिक लक्ष्य 38,395 करोड़ रूपये है। इसके सापेक्ष अक्टूबर माह के अंत तक 18,356 करोड़ रूपये की वसूली हुई है। यह पूरे लक्ष्य का 48 प्रतिषत है। उन्होंने इसमें तेजी लाने के निर्देंष दिये। अपर आयुक्त (प्रषासन) श्रीमती कामिनी रत्न चैहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देंष दिये कि प्रत्येक जनपद में मासिक तथा मण्डल/जोन में त्रैमासिक बैठक व्यापारियों, अधिवक्तों के साथ की जाय तथा उसकी समीक्षा रिपोर्ट शासन एवं आयुक्त कार्यालय को भी प्रेषित की जाय। करापवंचन रोकने के लिए नोडल अधिकारियों को भी नामित करते हुए और सक्रियता बढ़ायी जाये। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी की जाय एवं आवष्यकतानुसार प्रतिषपथ पत्र भी दाखिल किया जाय।
बैठक में आयुक्त के अलावा अपर आयुक्तों संयुक्त आयुक्तों के साथ उपायुक्तों एवं विभागीय अधिकारियों तथा 21 जोन के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in