Archive | November 17th, 2012

प्रमुख सचिव पंचायती राज द्वारा ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का लोकार्पण शनिवार को

Posted on 17 November 2012 by admin

ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन क्षमता निर्माण विषयक त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण का भी आयोजन होगा

राज्य के प्रमुख सचिव पंचायती राज श्री माजिद अली द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर शनिवार को सरोजिनी नगर विकास खण्ड के अन्तर्गत कानपुर रोड स्थित मुल्लाही खेड़ा में स्थापित ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण पूवाह्न 11ः30 बजे किया जायेगा। इस प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना यूनीसेफ तथा बायो एनर्जी मिशन सेल के संयुक्त तत्वावधान मंे की गयी है।
यह जानकारी देते हुए बायो एनर्जी मिशन सेल के राज्य समन्वयक पी0एस0 ओझा ने बताया कि ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसमें एक ही स्थान पर डेरी, बायो-गैस उत्पादन इकाई, वर्मी-कम्पोस्टिंग इकाई, वर्मी-वाश उत्पादन इकाई, बायो गैस को सिलेण्डर में भरने की तकनीकी, बायो गैस के व्यावसायिक प्रयोग की तकनीकी का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन क्षमता निर्माण (Capacity Building in Solid Liquid Waste Management) विषय पर एक त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया जा रहा है, जिसमें मैनपुरी जनपद के 25 प्रशिक्षार्थियों को प्रथम बैच में शामिल किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लघु उद्योग राज्य मंत्री द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उ0प्र0 मण्डप का अवलोकन

Posted on 17 November 2012 by admin

  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे प्रदेश के आकर्षक स्टालों की सराहना
  • उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनायें
  • प्रदेश सरकार पूंजी निवेशकों को हर सम्भव सहयोग व सुविधायें सुलभ कराने के लिए कटिबद्ध
  • उद्योगों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा व कृषि आदि क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्यमियों को समुचित प्रोत्साहन एवं सुविधायें

उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत शरण
गंगवार ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अन्तर्राष्ट्रीय
व्यापार मेला-2012 में स्थापित उत्तर प्रदेश मण्डल का अवलोकन किया। उन्होंने
इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनायें हैं।
प्रदेश सरकार राज्य में पूंजी निवेश करने वाले निवेशकों को हर सम्भव सहयोग और
मूलभूत सुविधाएॅं सुलभ कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश के औद्योगिक विकास के
लिए सरकार निजी क्षेत्र से भी सहयोग का अनुरोध करती है। उद्योगों के साथ ही
शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा तथा कृषि आदि क्षेत्रों में निवेश करने वाले
उद्यमियों को समुचित प्रोत्साहन एवं सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है।
श्री गंगवार ने उद्योग विभाग में एम.एस.एम.ई. उद्योगों के स्वचालित पंजीयन
हेतु इन्टरनेट पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। इसके उपयोग से नये उद्यम स्थापित
करने के इच्छुक व्यक्तियों को बिना उद्योग विभाग के कार्यालय आये, घर बैठे ही
24 घण्टे कभी भी अपने प्रस्तावित उद्योग को लगाने के लिए मेमोरण्डम फाइल करने
तथा अपना पंजीयन संख्या प्राप्त करने की सुविधा हो जायेगी। इसी प्रकार स्थापित
उद्योगों के मेमोरण्डम पार्ट-2 का पंजीयन भी घर बैठे किसी समय अथवा किसी भी
साइबर कैफे से कराया जा सकता है। उद्यामियों की सुविधा के लिए देश एवं विदेश
में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर में भाग लेने के लिए भी पोर्टल का प्रारम्भ
भी श्री गंगवार ने किया। इससे इच्छुक उद्यमी अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर अपने
मनपसन्द मेलों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने इस वर्ष मेले की थीम ’दक्ष भारत’
के अनुरूप उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के प्रसार में योगदान देने वाले
अनेक शिक्षाविदों तथा उद्यमियों का उत्साहवर्धन भी मण्डप में किया।
लघु उद्योग राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंूजी निवेशकों को
प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ
उद्योगों के लिए आधारभूत संरचना एवं सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। उन्होंने
कहा कि जल्द ही प्रदेश विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा। हर घर में
बिजली पहुंचाने के लिए विभिन्न विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा
है। औद्योगिक विकास के साथ ही लघु, कुटीर, पारम्परिक एवं हस्तशिल्प उद्योगों
को भी बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि इन उद्योगों में
रोजगार सृजन की व्यापक संम्भावनाएं हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने इनको
प्रोत्साहन देने के लिए अपने बजट में पर्याप्त व्यवस्था की है। इसके अलावा
निर्यात को भी प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को विभिन्न मदों में दी जाने
वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गयी है। उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित
निस्तारण के लिए आॅन लाइन व्यवस्था की गयी है।
श्री गंगवार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक छः लेन के यमुना एक्सप्रेस-वे
का निर्माण कराया गया है। राज्य सरकार अब आगरा से लखनऊ तक विश्व स्तरीय
एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है। इस हेतु प्रोजेक्ट डेवलपमेन्ट कन्सलटेन्ट के
चयन हेतु निविदाएॅं आमंत्रित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी
जनपद मुख्यालयों को चार लेन मार्गों से जोड़ा जाएगा। इस हेतु राज्य सरकार अपने
संसाधनों तथा निजी विकासकर्ताओं के सहयोग से कार्य करेगी। राज्य सरकार का
मानना है कि ऐसे निर्माण से इन मार्गों के किनारे पर बसे हुए विशेष रूप से
पिछड़े इलाकों का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा और उद्योग लगने की अपार
सम्भावनाएॅं सृजित होंगी।
लघु उद्योग राज्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्रीय असंतुलन को दूर
करने और बेरोजगारी को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के पिछड़े हुए
बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कदम उठायें हैं,
इसके साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष
रियायतें दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
इससे पूर्व श्री गंगवार ने उत्तर प्रदेश मण्डप का अवलोकन किया। मण्डप का मुख्य
द्वार आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के बाहरी गेट के प्रतीक के रूप में बनाया
गया है। मण्डप के दाहिनी ओर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा कुछ समय पहले
उद्घाटित किये गये यमुना एक्सप्रेस-वे को दर्शाया गया है, जिसका प्रारम्भ आगरा
के प्रतीक ताजमहल से दिल्ली के प्रतीक लालकिले तक हुआ है। इसमें यमुना
एक्सप्रेस-वे पर रिमोट के माध्यम से आकर्षक ढंग से वाहनों को चलता हुआ दिखाया
गया है। उसके ठीक ऊपर समाजवादी ज्योति के प्रतीक डा0 राम मनोहर लोहिया पार्क
का दृश्य फ्लैक्स के माध्यम से दर्शाया गया है तथा मण्डप के प्रवेश द्वार के
बाईं ओर मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए दिखाया गया है।
साथ ही सैफई स्थित स्टेडियम का दृश्य परिलक्षित हो रहा है। प्रवेश द्वार के
अंदर जाने पर महाकुंभ-2013, जो इलाहाबाद में आयोजित किया जा रहा है, का चित्रण
मनोरम रूप में किया गया है।
मण्डप में प्रदेश की प्रतिष्ठित इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन
किया गया है। इनमें मुख्यतः विश्व विख्यात भदोही का कारपेट, अलीगढ़ के ताले,
फिरोजाबाद के कांच की वस्तुएं, डेयरी उत्पाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना
एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे प्रगतिशील कार्यों को दर्शाया गया
है।
इस वर्ष विशेष रूप से शैक्षिक संस्थानों ने भी अपने क्रियाकलापों व योगदान को
आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प से संबंधित मुख्य
स्थानों जैसे मुरादाबाद के पीतल उद्योग, कानपुर के चर्म उत्पादन, कन्नौज का
इत्र, मेरठ के स्पोर्ट गुड्स, आगरा का मार्बल एवं जरी उद्योग, लखनऊ के विश्व
विख्यात चिकन उत्पादन, सहारनपुर के लकड़ी की पच्चीकारी के उत्पाद, गोरखपुर के
जूट वाॅल हैंगिंग, खुर्जा के पाॅटरी उत्पाद, मेरठ का इम्ब्राइडरी, नोएडा के
डेकोरेटिव सामान, गाजियाबाद की विश्व प्रसिद्ध एटलस साईकिल, प्रदेश की आर0ओ0
उत्पादक इकाईयों का प्रदर्शन, रामपुर का पैचवर्क इत्यादि उत्पादों का बेहतरीन
प्रदर्शन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक बताया

Posted on 17 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक बताया है। भजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रत्रकारों से चर्चा में कहा कि जनता भयाक्रान्त है, प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी सपा सरकार का ध्यान लगातार कानून व्यवस्था पर आकर्षित कर रही ह,ै परन्तु ऐसा लगता है सरकार मिशन 2014 को साकार करने के लिए एक वर्ग विशेष के साथ-साथ अपराधियों का भी तुष्टीकरण कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब तो अखिलेश मंत्रिमण्डल के राज्य मंत्री स्वयं इस बात को कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है तथा अधिकारी चापलूसों व दलालो से घिरे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि अपने ही राज्य मंत्री द्वारा लगाए गए आरोप पर मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए अन्यथा प्रदेश के कानून व्यवस्था पर इसका बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। बलरामपुर से सपा विधायक के आवास पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म तथा जौनपुर में दिन दहाड़े की गई दुःसाहसिक हत्या की वारदात कानून व्यवस्था के समक्ष चुनौती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि सपा सरकार वोट की राजनीति के नाम पर प्रदेश की कानून व्यवस्था के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनायेगी तो प्रदेश में कानून का इकबाल समाप्त हो जायेगा जो अराजकता को बढ़ावा देगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 6-7 माह में जिस तरह से प्रदेश में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है वह चिन्तनीय है व भाजपा कानून व्यवस्था की खराब होती स्थिति पर मूकदर्शक रहने वाली नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर हार्दिक शोक व्यक्त

Posted on 17 November 2012 by admin

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री व योजना आयोग के उपाध्यक्ष के0सी0 पन्त के निधन पर हार्दिक शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने स्व0 के0सी0 पन्त को सच्चा राष्ट्रभक्त, कुशल प्रशासक तथा विकास कार्यों को समर्पित समाजसेवी तथा सांसद बताया। उन्होंने कहा कि श्री पन्त का लम्बा निष्कलंक सामाजिक, राजनैतिक जीवन सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री पन्त के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी, विधान मण्डल दल के नेता हुकुम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, केशरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, राष्ट्रीय सचिव डा0 संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, वरूण गांधी, सांसद कुसुम राय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, श्रीमती प्रेमलता कटियार, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, विनोद पाण्डेय, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, संतोष सिंह, शिव कुमार अस्थाना, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, हरद्वार दुबे, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्या सागर गुप्त, कार्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अनुपम आलोक, विपिन मिश्र, सह मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, कार्यालय सचिव, अनूप गुप्ता, भिखारी सिंह, जयपाल सिंह, मधु मिश्रा, अनुपमा जायसवाल, मीना चैबे, बीना गुप्ता, उर्मिला मिश्रा, अनिल बाजपेयी, मैथलीशरण शुक्ल, डा0 राजेश्वर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, मान सिंह, राजीव मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, दिनेश दुबे, रवीन्द्र शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, आनन्द मोहन भट्नागर आदि अनेक लोगों ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ में 24 नवंबर को फूड फूड का सीक्रेट रेसिपी आॅडिशन

Posted on 17 November 2012 by admin

भारत के लोकप्रिय शेफ हरपाल सिंह शोखी फन रिपब्लिक माॅल में 2 बजे सीक्रेट रेसिपी के लिए आॅडिशन लेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए अपना व्यंजन बनाकर ले आंए। फूड फूड सेलीब्रेटी शेफ हरपाल सिंह इनमें से कुछ चुनिन्दा व्यंजन बनाने की विधियां चुनेंगे तथा विजेताओं को मास्टर शेफ संजीव कपूर के साथ सीक्रेट रेसिपी शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
यह कार्यक्रम फूड और लाइफस्टाइल चैनल फूड फूड पर प्रसारित किया जायेगा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे देश से उम्दा व्यंजन चुनना है, इस शो में चुने गये व्यंजनों की दिलचस्प कहांनियां भी शामिल की जाएंगी। शो के दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में प्रसारण होने की उम्मीद है।
लखनऊ में होने वाले इस आॅडिशन के जज शेफ हरपाल सिंह शोखी फूड फूड चैनल पर प्रति सोमवार से बुधवार तक शाम 4ः30 बजे और 7ः30 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम टर्बन तडका के संचालक हैं। इस कार्यक्रम में मौसमी मसालों तथा क्षेत्रीय फ्लेवर्स का उपयोग किया जाता है। शेफ का जोर गैर सामान्य तथा पौष्टिक मसालो पर ज्यादा होता है जैसे बार्ली, एलोवेरा, स्वीट पोटेटो आदि।
सीक्रेट रेसिपी शो के माध्यम से चैनल का उद्देश्य खोई हुई प्रतिभाओं को तलाशना तथा ऐेसे व्यंजनों के पीछे छुपी हुई कहानियों को उजागर करना है। यह एक सुनहरा मौका है क्योंकि प्रतिभागियों को शो में अपने व्यंजन के हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। जिसे कुक बुक और डीवीडी संग्रह में भी शामिल किया जायेगा।
जो जल्दी कीजिए और सीक्रेट रेसिपी आॅडिशन के लिए तैयारियां शुरू कर दीजिए ताकि आपकों मसहूर शेफ संजीव कपूर के साथ व्यंजन बनाने का अवसर मिल सके।
डेलमोन्टी फूड्स जो देश के सबसे बडे प्रोड्यूशर, डिस्ट्रीब्यूटर और मार्केटर्स हैं इस शो को एसोसिएट प्रायोजक हैं। डेलमोन्टी इटैलियन सीक्रेट रेसिपी कान्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अपने इटैलियन व्यंजन  italiansecretrecipe@gmail.com पर भेज दें या फेसबुक के माध्यम से www.facebook.com/worldfoody इस पते पर भेज दें। भाग्यशाली विजेताओं को मास्टर शेफ संजीव कपूर के साथ व्यंजन बनाने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा।
इस शो के राइस पार्टनर इण्डिया गेट बासमती राइस हैं। दुनिया में जहां भी बासमती के बारे में सोचा जाता है, एक ही नाम उभर कर आता है और वह है इण्डिया गेट बासमती राइस, जो इस शो का हिस्सा है।
फूड फूड के बारे में
फूड फूड एशिया के प्रमुख क्राँस मीडिया ग्रुप एस्टो ओवरसीज लिमिटेड (एस्टो), टर्मरिक विजग प्रा. लि. और मोगे कंसल्टेंट्स का संयुक्त उपक्रम है।
एस्टो ओवरसीज लि.पे टीवी, रेडियो एवं परम्परागत एवं डिजिटल कंटेट प्रोडक्शन में हित एवं एशिया, आस्टेलिया एवं मध्यपूर्व में वितरण रखने वाले एक समन्वित मल्टी मीडिया ग्रुप मलेशिया स्थित एस्टो होल्डिंग्स एसबी की अंतरराष्ट्रीय बिजनेस यूनिट है।
टर्मरिक विजन प्रा.लि. आज भारतीय पाकशास्त्र की अति लोकप्रिय हस्ती शेफ संजीव कपूर की परिकल्पना थी। श्री कपूर टीवी शो हास्य बेस्ट सेलिंग कूक बुक्स क ेलेखक, रेस्तरा परामर्शदाता, फूड प्रोडक्ट के विशिष्ट रेंज के आर्किटे क्ट एवं कई पुरस्कारों के विजेता है। टर्मरिस्क विजन की योजना भारत की प्रथम फूड कंटेट कंग्रनी बनने की है, जो टेलीविजन, वेबः मोबाइल आदि जैसे बहु मंचों के मार्फत हिा्रवतरित करने के लिए फूड कंटेट एवं फूड मनोरंजन ब्रांडों का निर्माण करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2012
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in