Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक बताया

Posted on 17 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक बताया है। भजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रत्रकारों से चर्चा में कहा कि जनता भयाक्रान्त है, प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी सपा सरकार का ध्यान लगातार कानून व्यवस्था पर आकर्षित कर रही ह,ै परन्तु ऐसा लगता है सरकार मिशन 2014 को साकार करने के लिए एक वर्ग विशेष के साथ-साथ अपराधियों का भी तुष्टीकरण कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब तो अखिलेश मंत्रिमण्डल के राज्य मंत्री स्वयं इस बात को कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है तथा अधिकारी चापलूसों व दलालो से घिरे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि अपने ही राज्य मंत्री द्वारा लगाए गए आरोप पर मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए अन्यथा प्रदेश के कानून व्यवस्था पर इसका बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। बलरामपुर से सपा विधायक के आवास पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म तथा जौनपुर में दिन दहाड़े की गई दुःसाहसिक हत्या की वारदात कानून व्यवस्था के समक्ष चुनौती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि सपा सरकार वोट की राजनीति के नाम पर प्रदेश की कानून व्यवस्था के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनायेगी तो प्रदेश में कानून का इकबाल समाप्त हो जायेगा जो अराजकता को बढ़ावा देगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 6-7 माह में जिस तरह से प्रदेश में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है वह चिन्तनीय है व भाजपा कानून व्यवस्था की खराब होती स्थिति पर मूकदर्शक रहने वाली नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in