Archive | August 7th, 2012

उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवार श्री मोहम्मद हामिद अंसारी के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री अंसारी देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं को और सुदृढ़ करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया

Posted on 07 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जनाधार वाले योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विधायक श्री कलराज मिश्र ने आज यह बात बहराइच मे पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी से प्रभावी तथा योग्य लोगों को जोड़कर साथ लेकर चलने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा तथा सफलता हासिल होगी। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतभेद को किनारे रख कर एकजुट होकर कार्य करने से ही दुष्ट शक्तियों का मुकाबला कर सकते है तथा उनका मुह तोड़ जवाब दे सकते है। उन्होंने कहा कि संगठित ताकत के सामने दुष्ट ताकते एक पल भी नही ठहर सकती। उन्होंने बहराइच जनपद के विधान सभा सदस्यता प्रभारियों से सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बहराइच जनपद बाढ़ की विभीषिका से ग्रस्त होता है तथा जन धन की भारी क्षति होती है । इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ से बचाव के कोई ठोस उपाय न किया जाना अत्यन्त निराशा जनक है। श्री मिश्र ने सरकार पर आई0एस0आई0 के लोगों को प्रश्रय देने तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सामूहिक एकजुटता के आधार पर संगठन के कार्य करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर पीस पार्टी के अमित शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक मे प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संयोजक शेषनारायण मिश्र, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, सावित्री बाई फुले, जटाशंकर सिंह, दद्न मिश्र, जिला संयोजक संचित सिंह आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत को स्वशासन ईकाई बनाने के लिए संघर्ष करेगी

Posted on 07 August 2012 by admin

pic3प्रदेश भाजपा की पंचायत प्रकोष्ठ के ग्राम पंचायत को स्वशासन ईकाई बनाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक आज प्रदेश मुख्यालय के माघव सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री लल्लन त्रिपाठी ने किया राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी हृदयनाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई तथा पंचायत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक योगेश शुक्ला ने बैठक को अपना मार्ग दर्शन प्रदान किया। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी/विभाग संयोजक तथा जिला संयोजको ने भाग लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि भाजपा के समक्ष आज जो भी प्रश्न है उनका उत्तर आपकी सक्रियता से मिलना है। भाजपा अध्यक्ष ने पंचायत प्रकोष्ठ के लोगों से कहा कि मीडिया से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक प्रदेश भाजपा से यही प्रश्न कर रहा है कि लोकसभा चुनावों मे पार्टी को कितनी सीटे मिलेंगी। डा0 बाजपेई ने कहा कि केन्द्र मे एन.डी.ए की सरकार तभी बन सकती है जब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आपकी सक्रियता हो तथा ग्रामीण क्षेत्र का पार्टी को भारी सर्मथन प्राप्त हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा पंचायत प्रकोष्ठ , सहकारिता प्रकोष्ठ तथा किसाान मोर्चा की सक्रियता जितना अधिक बढे़गी उतना ही सर्मथन पार्टी का ग्रामीण क्षेत्र मे बढ़ेगा। भाजपा अध्यक्ष् ने प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से ग्रामीण और क्षेत्रीय मुद्दो को उन्ही की भाषा मे उठाने की बात कही तथा उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को आवाहन करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी शक्ति का उदय ग्रामीण भारत से होगा तभी मुस्लिम तुष्टीकरण की सपा की नीति तथा जाति-पांति रूपी कमजोरी को उखाड़कर फेक सकते है।
बैठक को अपने सम्बोधन मे प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के आम आदमी की बुनियादी सवालों का निदान तभी सम्भव है जब पंचायतो को स्वायत्ता प्राप्त हो तथा संविधान के 74वें संसोधन के अनुरूप प्रदत्त अधिकार पंचायतो को प्राप्त हो। श्री त्रिपाठी ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल पंचायत सम्मेलन की तैयारी की दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र मे 23 अगस्त , ब्रज क्षेत्र 30 अगस्त, अवध क्षेत्र मे 25 अगस्त, काशी क्षेत्र में 26 अगस्त, कानपुर क्षेत्र में 27 अगस्त तथा पश्चिम क्षेत्र मे 28 अगस्त को बैठके र्निधारित की है। जिसमें क्षेत्रीय संयोजक तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री की उपस्थिति का आग्रह किया गया है। इन क्षेत्रीय बैठको मे राष्ट्रय संगठन मंत्री तथा प्रकोष्ठ प्रभारी हृदयनाथ सिंह का भी मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। श्री त्रिपाठी ने 01 सितम्बर से लेकर 10 सितम्बर  तक जनपद स्तर पर प्रकोष्ठ की बैठक तथा ग्राम प्रधान , जिला पंचायत सदस्य/ बी0डी0सी0 सदस्य/ब्लाक प्रमुखों से संपर्क की सघन योजना बनाई गई है। श्री त्रिपाठी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश से पंचायत सम्मेलन हेतु 25000 से अधिक पंचायत कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की योजना बनाने का आवाहन किया। प्रकोष्ठ संयोजक ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु    11 सदस्यीय प्रदेश/क्षेत्र/जिला समिति बनाये जाने की बात भी कही।
अपने मार्ग दर्शन मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने ग्राम पंचायतो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज मे ग्राम पंचायतो की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि गुलामी के बावजूद भी ग्राम पंचायतो ने अपनी संस्कृति, परम्पराएं, न्याय व्यवस्था, सामाजिक ताना तथा आर्थिक श्रोतों को संजोकर रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दुर्भाग्य से पंचायत व्यवस्था उपेक्षित हुई लेकिन पुनः पंचायतो के सशाक्तिकरण हेतु संविधान में संसोधन किए गये। उन्होंने कहा 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला पंचायत सम्मेलन ग्रा0 पंचायतो के प्रशासनिक अधिकार न्यायिक अधिकार, विकास कार्यो मे उनकी भूमिका, ग्राम पंचायतो की स्वायत्ता तथा पंचायतों के आर्थिक श्रोतों को अधिक से अधिक सुदृढ़ किए जाने हेतु अभियान को दिशा देगी।
प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक योगेश शुक्ला ने अपने मार्ग दर्शन मे कहा कि भाजपा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन है और उसका माध्यम सत्ता है। उन्होंने कहा कि 2014 मे दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने के लिए 10 प्रतिशत मत प्रतिशत हमें बढ़ाना होगा और वह तभी सम्भव है जब ग्राम पंचायतो तक हमारी सघन सक्रियता हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायतो के स्वायत्ता तथा उन्हे व्यवाहारिक रूप से अधिकारों के हथ्तान्तरण की पुरूजोर सर्मथक है।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्व श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र नारायन सिंह, श्याम सिंह सिसौदिया, मानवेन्द्र वर्मा, जगदीश चैहान, प्रभाकर अवस्थी, ब्रहम्मा यादव, जनार्दन मिश्र, अशोक पाण्डेय, बलवन्त सिंह के अलावा प्रदेश भर के 200 से अधिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की “चिन्तन बैठक “

Posted on 07 August 2012 by admin

up bjpभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की “चिन्तन बैठक “ यहा पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भानू प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री श्री ब्रिजेश्वर निम्मी के सफल संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
चिंतन बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेई ने कहा कि पार्टी का अनुसूचित मोर्चा भाजपा की रीढ़ है इसलिए मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अनुसूचित वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करें। डा0 बाजपेई ने कहा कि अब अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यक्रमों मे मोर्चा कार्यकर्ता अगुवाई करेंगे और पूरी भारतीय जनता पार्टी उनका तन मन धन से सहयोग करेंगी। उन्होनें बताया कि पूरे प्रदेश में 11-12 अगस्त को अनुसूचित मोर्चा के माध्यम से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेंगी।
अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे  पूरे देश से मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के अतिरिक्त, सांसद, विधायक, मेयर, चेयरमैन, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य निर्वाचित / मनोनीत अनुसूचित प्रतिनिधियों की आमंत्रित किया जा रहा है। इस विशाल सम्मेलन में “मिशन 2014 लोकसभा चुनाव “ के लिए रणनीति की घोषणा कर उस पर अमल करने का आवाहन होग। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 17 आरक्षित लोकसभा सीट में से 15 सीटें जीतने का लक्ष्य उ0प्र0 मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौपा जायेगा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भानू प्रताप वर्मा ने उदघाटन भाषण में “चिन्तन बैठक मे पधारे सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले विशेष सदस्यता अभियान एवं 17 सिंतम्बर दिल्ली चलों कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपना निजी कार्य समझ कर सफल बनाये।
चिंतन बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रमापति शास्त्री, ब्रिजेश्वर निम्मी, किशनलाल , राजेन्द्र प्रेमी, भूषण सिंह, शिशुपाल कठेरिया, सुन्दर लाल वर्मा, कमल देव धानुक, राजकिशोर रावत, रामनरेश रावत, सरोज कुमार, निर्मला पासवान, शिवपूजन राम, डा0 निर्मल, संत प्रसाद बेलदार, विधायक गौतम चैधरी, जितेन्द्र सोनकर ,, आदि शामिल रहे। इससे पूर्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 6 क्षेत्रों के लिए प्रभारियों में रामनरेश रावत पश्चिम क्षेत्र, भानूप्रताप वर्मा कानपुर क्षेत्र, दुष्यंत गौतम ब्रज क्षेत्र, दिवाकर सेठ गोरखपुर क्षेत्र, रमापति शास्त्री अवध क्षेत्र, पूर्णिमा वर्मा काशी क्षेत्र में प्रवास कर मोर्चा के कार्यक्रमों को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन

Posted on 07 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष       डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई कल 08 अगस्त को जनपद फतेहपुर के पूर्व विधायक         श्री राधेश्याम गुप्ता के आवास पर प्रातः 09 बजे प्रेस वार्ता तथा 10 बजे रमवा,हसवा मे सदस्यता अभियान में रहेंगे। श्री बाजपेई प्रातः 11ः30 बजे गाजीपुर मे सदस्यता अभियान के उपरान्त अपराहन 13ः00 बजे फतेहपुर मे किसान मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन मे उद्बोधन करेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सहप्रभारी महाराष्ट्र भाजपा डा0 रमापतिराम त्रिपाठी कल 8 अगस्त को खजनी, गोरखपुर तथा 09 अगस्त को महाराजगंज मे सदस्यता अभियान मे रहेंगे। डा0 त्रिपाठी 10 अगस्त को संतकबीर नगर मे सदस्यता अभियान में रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला कल 08 अगस्त से 8 दिवासीय प्रवास पर गोरखपुर रहेंगे तथा गोरखपुर मे सदस्यता समीक्षा बैठक को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह 8 व 9 अगस्त को बरेली, 10,11,15 व 16 अगस्त को गोरखपुर, 12 अगस्त को मऊ तथा 13 अगस्त को आजमगढ़ मे सदस्यता अभियान मे भाग लेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया

Posted on 07 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। इस राज्य के किसान सर्वाधिक परेशान है। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के राज्य में बुन्देलखण्ड का किसान आत्म हत्या पर मजबूर है। पूरे प्रदेश का किसान कही बाढ़ व कही सूखा से परेशान है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसानों इन समस्याओं को लेकर 8 अगस्त 2012 से   14 अगस्त 2012 तक जिला केन्द्रो पर धरना प्रर्दशन करेगी।
पार्टी मुख्यालय पर नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान श्री दुबे ने कहा कि उ0प्र0 के गन्ना किसानों का 1500 से 1800 सौ करोड़ रूपये बकाया है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय, मा0 उच्च न्यायालय लगातार किसानो के बकाया राशि के भुगतान का निर्देश दे रही है परन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यावही नही हो रही है। अप्रैल 2012 में मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों के बकाया भुगतान के लिए तीन किस्त में भुगतान का निर्देश दिया था। अभी तक उ0प्र0 के गन्ना किसानो का 1500 सौ करोड़ रूपये बकाया है। परिस्थितियां यहां तक आ गई है कि एक तरफ किसान बकाया राशि के लिए परेशान है और दूसरी तरफ बैंको के कर्जे की वसूली के कारण आत्महत्या पर उतारू है।
श्री दुबे ने कहा कि आखिर भ्रष्टाचार के सवाल पर उ0प्र0 सरकार की कथनी व करनी में भेद क्यों है ? भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ढुलमुल रवैया के कारण एन.आर.एच.एम. के मामले पर धांधली के जिम्मेदार माने जाने वाले चिकित्सको पर आज की तारीख तक मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार द्वारा नही दी गई। मनरेगा से लेकर यू.पी.एस.आई.डी.सी. तक के मामले जांच मुकदमे हेतु सरकारी आदेशों का इन्तजार कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नैशनल टेलेंट हंट एक्जाम एएनटीएचई 2012 का आयोजन

Posted on 07 August 2012 by admin

मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए भारत के नंबर एक संस्थान आकाश ने श्रेष्ठ शैक्षिक समूहों में से एक बनने के अपने विजन को पुनर्जीवित करने का नया प्रयास किया है। संस्थान पूरे भारत में नैशनल टेलेंट हंट एक्जाम एएनटीएचई 2012 का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन योग्य छात्रों को डॉक्टर या इंजीनियर बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मदद प्रदान करने का संस्थान का लगातार तीसरा प्रयास है। पिछले साल एएनटीएचई 2011 में शामिल हुए 40,000 छात्र शीर्ष 800 छात्रों में शामिल होंगे। इस साल भी 10वें स्टैंडर्ड से 800 छात्र 14 करोड़ रुपये की मुफ्त पेशकश के लिए आकाश इंस्टीट्यूट के साथ कोचिंग के इस आजीवन अवसर के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
परीक्षा का आयोजन पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर दो चरणों में किया जाएगा। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2012 होगी और केंद्रों पर विलंब से स्वयं आवेदन जमा करने की अंतिम ताराीख 28 नवंबर 2012 होगी जिससे लेट फीस जुड़ी होगी।
एएनटीएचई 2012 का पहला चरण 2 दिसंबर 2012 (रविवार) को आरंभिक परीक्षा के साथ शुरू होगा और इसके परिणाम 11 दिसंबर 2012 को घोषित किए जाएंगे। परिणाम आकाश.एसी.इन बेवसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे जिस पर परीक्षा के दूसरे चरण के लिए क्वालीफाइंग करने वाले शीर्ष 3200 छात्रों के नाम शामिल होंगे। स्टेज-2 के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में टॉप 3200 में अपनी रैंकिंग के साथ साथ स्टेज-1 में छात्र को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जल संग्रहण विकास सम्बन्धी परियोजना को लागू किया गया

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास विभाग के मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रह विकास को बढ़ावा देने, वर्षा जल का संचयन करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने तथा फसलों, मानव एवं पशुधन पर सूखे के प्रभाव को कम करने के लिए प्रदेश में जल संग्रहण विकास सम्बन्धी परियोजना को लागू किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेश के 15 जनपदों में यह योजना लागू की गयी है। इसमें ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, इलाहाबाद, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद शामिल हैं। इन जनपदों के चयनित साठ विकास खण्डों में भी उक्त योजना को तत्काल संचालित करने एवं उसके निर्धारित मानकों के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में चरणबद्ध ढंग से इस योजना को लागू किया जायेगा तथा इस योजना से जुड़े अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने तथा गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोर्ट मैनेजरों के 75 पद सृजित किये गये

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद से परामर्श के बाद प्रदेश के समस्त जनपद न्यायालयों, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं लखनऊ बंेच के लिए कोर्ट मैनेजरों के 75 पद सृजित किये गये हैं। इसका उद्देश्य न्यायालयों की क्षमता बढ़ाना, न्यायाधीशों के प्रशासनिक कर्तव्यों में सहायता करना आदि है। इसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 02 पद तथा लखनऊ उच्च न्यायालय में 01 पद के अलावा अन्य जनपदों में 01-01 कोर्ट मैनेजर की तैनाती की जायेगी। इसके सापेक्ष उच्च न्यायालय इलाहाबाद सहित लखनऊ बंेच में एवं प्रदेश के मण्डल मुख्यालयों तथा महत्वपूर्ण जनपदों में 53 कोर्ट मैनेजरों की तैनाती कर दी गयी है। शेष अन्य जनपदों में कोर्ट मैनेजरों की चयन प्रक्रिया जारी है, जिसको शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। कोर्ट मैनेजरों के पदों पर चयन विधि स्नातक के साथ-साथ प्रबन्धन की योग्यता के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक कोर्ट मैनेजर को प्रतिमाह 50,000 रूपया नियत मानदेय एवं कम्प्यूटर व इन्टरनेट की सुविधा दिये जाने की व्यवस्था है।
यह जानकारी विशेष सचिव न्याय ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

2369.14 लाख रुपये के बजट से 2178 हेक्टेयर में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया

Posted on 07 August 2012 by admin

प्रदेश में सामाजिकी वानिकी योजना ग्राम वासियों को प्रकाष्ठ, ईधन एवं चारा-पानी तथा लघु वन उपज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संचालित हो रही है। चालू वित्तीय वर्ष में 2369.14 लाख रुपये के बजट से 2178 हेक्टेयर में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सामाजिकी वानिकी योजना के अन्तर्गत समस्त जनपदों में वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध ग्राम समाज एवं सामुदायिक भूमि तथा अवनत वन भूमि पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति के समुदाय को लाभ पहुचाने हेतु स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान तथा अनुसूचित जनजाति के लिये ट्राइबल सबप्लान के लिये बजट का प्राविधान किया गया है, जिससे उन्हें दैनिक पारिश्रमिक के अतिरिक्त जलौनी लकड़ी, फलफूल तथा पशुओं के लिये चारा पानी सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2012
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in