पंचायत को स्वशासन ईकाई बनाने के लिए संघर्ष करेगी

Posted on 07 August 2012 by admin

pic3प्रदेश भाजपा की पंचायत प्रकोष्ठ के ग्राम पंचायत को स्वशासन ईकाई बनाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक आज प्रदेश मुख्यालय के माघव सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री लल्लन त्रिपाठी ने किया राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी हृदयनाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई तथा पंचायत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक योगेश शुक्ला ने बैठक को अपना मार्ग दर्शन प्रदान किया। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी/विभाग संयोजक तथा जिला संयोजको ने भाग लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि भाजपा के समक्ष आज जो भी प्रश्न है उनका उत्तर आपकी सक्रियता से मिलना है। भाजपा अध्यक्ष ने पंचायत प्रकोष्ठ के लोगों से कहा कि मीडिया से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक प्रदेश भाजपा से यही प्रश्न कर रहा है कि लोकसभा चुनावों मे पार्टी को कितनी सीटे मिलेंगी। डा0 बाजपेई ने कहा कि केन्द्र मे एन.डी.ए की सरकार तभी बन सकती है जब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आपकी सक्रियता हो तथा ग्रामीण क्षेत्र का पार्टी को भारी सर्मथन प्राप्त हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा पंचायत प्रकोष्ठ , सहकारिता प्रकोष्ठ तथा किसाान मोर्चा की सक्रियता जितना अधिक बढे़गी उतना ही सर्मथन पार्टी का ग्रामीण क्षेत्र मे बढ़ेगा। भाजपा अध्यक्ष् ने प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से ग्रामीण और क्षेत्रीय मुद्दो को उन्ही की भाषा मे उठाने की बात कही तथा उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को आवाहन करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी शक्ति का उदय ग्रामीण भारत से होगा तभी मुस्लिम तुष्टीकरण की सपा की नीति तथा जाति-पांति रूपी कमजोरी को उखाड़कर फेक सकते है।
बैठक को अपने सम्बोधन मे प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के आम आदमी की बुनियादी सवालों का निदान तभी सम्भव है जब पंचायतो को स्वायत्ता प्राप्त हो तथा संविधान के 74वें संसोधन के अनुरूप प्रदत्त अधिकार पंचायतो को प्राप्त हो। श्री त्रिपाठी ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल पंचायत सम्मेलन की तैयारी की दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र मे 23 अगस्त , ब्रज क्षेत्र 30 अगस्त, अवध क्षेत्र मे 25 अगस्त, काशी क्षेत्र में 26 अगस्त, कानपुर क्षेत्र में 27 अगस्त तथा पश्चिम क्षेत्र मे 28 अगस्त को बैठके र्निधारित की है। जिसमें क्षेत्रीय संयोजक तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री की उपस्थिति का आग्रह किया गया है। इन क्षेत्रीय बैठको मे राष्ट्रय संगठन मंत्री तथा प्रकोष्ठ प्रभारी हृदयनाथ सिंह का भी मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। श्री त्रिपाठी ने 01 सितम्बर से लेकर 10 सितम्बर  तक जनपद स्तर पर प्रकोष्ठ की बैठक तथा ग्राम प्रधान , जिला पंचायत सदस्य/ बी0डी0सी0 सदस्य/ब्लाक प्रमुखों से संपर्क की सघन योजना बनाई गई है। श्री त्रिपाठी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश से पंचायत सम्मेलन हेतु 25000 से अधिक पंचायत कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की योजना बनाने का आवाहन किया। प्रकोष्ठ संयोजक ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु    11 सदस्यीय प्रदेश/क्षेत्र/जिला समिति बनाये जाने की बात भी कही।
अपने मार्ग दर्शन मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने ग्राम पंचायतो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज मे ग्राम पंचायतो की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि गुलामी के बावजूद भी ग्राम पंचायतो ने अपनी संस्कृति, परम्पराएं, न्याय व्यवस्था, सामाजिक ताना तथा आर्थिक श्रोतों को संजोकर रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दुर्भाग्य से पंचायत व्यवस्था उपेक्षित हुई लेकिन पुनः पंचायतो के सशाक्तिकरण हेतु संविधान में संसोधन किए गये। उन्होंने कहा 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला पंचायत सम्मेलन ग्रा0 पंचायतो के प्रशासनिक अधिकार न्यायिक अधिकार, विकास कार्यो मे उनकी भूमिका, ग्राम पंचायतो की स्वायत्ता तथा पंचायतों के आर्थिक श्रोतों को अधिक से अधिक सुदृढ़ किए जाने हेतु अभियान को दिशा देगी।
प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक योगेश शुक्ला ने अपने मार्ग दर्शन मे कहा कि भाजपा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन है और उसका माध्यम सत्ता है। उन्होंने कहा कि 2014 मे दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने के लिए 10 प्रतिशत मत प्रतिशत हमें बढ़ाना होगा और वह तभी सम्भव है जब ग्राम पंचायतो तक हमारी सघन सक्रियता हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायतो के स्वायत्ता तथा उन्हे व्यवाहारिक रूप से अधिकारों के हथ्तान्तरण की पुरूजोर सर्मथक है।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्व श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र नारायन सिंह, श्याम सिंह सिसौदिया, मानवेन्द्र वर्मा, जगदीश चैहान, प्रभाकर अवस्थी, ब्रहम्मा यादव, जनार्दन मिश्र, अशोक पाण्डेय, बलवन्त सिंह के अलावा प्रदेश भर के 200 से अधिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in