Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की “चिन्तन बैठक “

Posted on 07 August 2012 by admin

up bjpभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की “चिन्तन बैठक “ यहा पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भानू प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री श्री ब्रिजेश्वर निम्मी के सफल संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
चिंतन बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेई ने कहा कि पार्टी का अनुसूचित मोर्चा भाजपा की रीढ़ है इसलिए मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अनुसूचित वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करें। डा0 बाजपेई ने कहा कि अब अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यक्रमों मे मोर्चा कार्यकर्ता अगुवाई करेंगे और पूरी भारतीय जनता पार्टी उनका तन मन धन से सहयोग करेंगी। उन्होनें बताया कि पूरे प्रदेश में 11-12 अगस्त को अनुसूचित मोर्चा के माध्यम से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेंगी।
अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे  पूरे देश से मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के अतिरिक्त, सांसद, विधायक, मेयर, चेयरमैन, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य निर्वाचित / मनोनीत अनुसूचित प्रतिनिधियों की आमंत्रित किया जा रहा है। इस विशाल सम्मेलन में “मिशन 2014 लोकसभा चुनाव “ के लिए रणनीति की घोषणा कर उस पर अमल करने का आवाहन होग। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 17 आरक्षित लोकसभा सीट में से 15 सीटें जीतने का लक्ष्य उ0प्र0 मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौपा जायेगा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भानू प्रताप वर्मा ने उदघाटन भाषण में “चिन्तन बैठक मे पधारे सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले विशेष सदस्यता अभियान एवं 17 सिंतम्बर दिल्ली चलों कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपना निजी कार्य समझ कर सफल बनाये।
चिंतन बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रमापति शास्त्री, ब्रिजेश्वर निम्मी, किशनलाल , राजेन्द्र प्रेमी, भूषण सिंह, शिशुपाल कठेरिया, सुन्दर लाल वर्मा, कमल देव धानुक, राजकिशोर रावत, रामनरेश रावत, सरोज कुमार, निर्मला पासवान, शिवपूजन राम, डा0 निर्मल, संत प्रसाद बेलदार, विधायक गौतम चैधरी, जितेन्द्र सोनकर ,, आदि शामिल रहे। इससे पूर्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 6 क्षेत्रों के लिए प्रभारियों में रामनरेश रावत पश्चिम क्षेत्र, भानूप्रताप वर्मा कानपुर क्षेत्र, दुष्यंत गौतम ब्रज क्षेत्र, दिवाकर सेठ गोरखपुर क्षेत्र, रमापति शास्त्री अवध क्षेत्र, पूर्णिमा वर्मा काशी क्षेत्र में प्रवास कर मोर्चा के कार्यक्रमों को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in