Archive | July, 2012

आजादी की लड़ाई से लेकर देश की खुशहाली व तरक्की में उर्दू और उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री

Posted on 15 July 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने किया अनीस अन्सारी के पांचवें काव्य संग्रह ‘अधूरी हिकायत’ का विमोचन

‘‘जरा देखो कहीं मेरी तरह चोटें न आई हों, कोई रह-रह के रोता है, गिरी दीवार के पीछे’’
जैसे ही यह शेर श्री अनीस अन्सारी ने पढ़ा, पूरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था, अवकाश प्राप्त आई0ए0एस0 अधिकारी श्री अनीस अन्सारी के पांचवें काव्य संग्रह ‘अधूरी हिकायत’ के विमोचन का। यह विमोचन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ के आॅडिटोरियम में उत्तराखण्ड के गवर्नर श्री अजीज कुरैशी और छत्तीसगढ़ के गवर्नर श्री शेखर दत्त की मौजूदगी में किया।
काव्य संग्रह के विमोचन के उपरान्त मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने इस काव्य संग्रह के लिए श्री अनीस अन्सारी को धन्यवाद व बधाई देते हुए कहा कि पूर्व आई0ए0एस0 और वर्तमान में कुलपति के अलावा अब लोग उन्हें मशहूर शायर के रूप में भी जानने लगे हैं। श्री यादव ने कहा कि शायरी लोगों के दिलों की उदासी को दूर करती है। यह इंसानियत और मोहब्बत के जज्बे का बयान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्धशाली रहे हैं तथा आजादी की लड़ाई से लेकर देश की खुशहाली व तरक्की में उर्दू और उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनाकर लोगों ने जो भरोसा जताया है, उस पर हमें खरा उतरना है। उन्होेंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक जनता के इतने बड़े समर्थन से कोई सरकार नहीं बनी। इस अवसर पर उन्होंने उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय के वर्तमान नाम को बदले जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राय-मशविरा करने के बाद इसका नाम उर्दू, अरबी, फारसी से जुड़ी किसी शख्सियत के नाम पर रखा जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखण्ड के गवर्नर श्री अजीज कुरैशी ने कहा कि श्री अनीस अन्सारी ने अधूरी हिकायत काव्य संग्रह अपने खूने-जिगर से लिखा है। उन्होंने कहा कि शायर की कलम से समाज के दर्द का बयान होता है और उसकी यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी कलम को नश्तर बनाकर समाज में फैले जहर को एक कामयाब सर्जन की तरह बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि आज हमें तंग सियासी नजरिये से ऊपर उठकर जनता के हक व हुकूक तथा उससे जुड़े मुद्दों के लिए अपनी आवाज बुलन्द करनी होगी, तभी हमारा मुस्तकबिल महफूज रहेगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि यह सरजमीं उदारता, सर्वधर्म समभाव व कौमी एकता की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अवध में उर्दू पनपी और आगे बढ़ी। हिन्दी और उर्दू भाषाएं बहनों जैसी हैं। ये भाषाएं देश और समाज को जोड़ती हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उर्दू ने लोगों को प्रेरणा और विचार दिए तथा उनमें जोश भरा।
इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो0 अतीकुल्लाह ने कहा कि श्री अनीस अन्सारी की शायरी सच्ची, भावुक और खुली आंख की शायरी है। उनकी शायरी खूबसूरत इन्सान और सच्ची इंसानियत का हसीन तसव्वुर है। प्रो0 शारिब रुदौलवी ने कहा कि श्री अंसारी की शायरी व नज़्में जिन्दगी के बेहद करीब हैं और उन्हें पढ़कर यूं महसूस होता है कि जैसे इस वाकये से हम गुजर चुके हैं। प्रो0 अबुल हसनात हक्की ने श्री अंसारी की शायरी के शीर्षक और उस्लूब (शैली) की खूबियों पर रोशनी डाली।
मशहूर गजल गायिका श्रीमती स्वाती रिज़वी ने इस मौके पर डाॅ0 अनीस अंसारी की दो गजलें (शाम है और समन्दर से गुजरना है हमें तथा जाने किसने कुछ ऐसे छुआ है कि बस) पेश कीं। आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए फैशन डिजाइनर श्रीमती असमा हुसैन ने कहा कि श्री अंसारी की शायरी संवेदनशीलता, इंसानियत और सच्चाई का बयान है।
प्रोग्राम का संचालन श्री अनवर जलालपुरी ने किया। डा0 अनीस अंसारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर काबीना मंत्री मो0 आजम खाँ, श्री अहमद हसन, श्री अम्बिका चैधरी, मौलाना डाॅ0 सैय्यद कल्बे सादिक, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के अलावा सियासी, समाजी, शासकीय और अदब की नामवर हस्तियां बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैकड़ों स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की

Posted on 15 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज देवरिया जिले के पथरदेवा विधान सभा के हरैया बसंतपुर मंडल के रामपुर दुली नामक गाँव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। जिसको लेकर स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओ के पार्टी के प्रति सच्चे सदस्यों के निर्माण का आह्वान किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं को मैदान में जुट जाने का आह्वान किया। श्री शाही ने इस मौके पर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखे कटाक्ष करते हुुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है, चार महीने के शासन काल में जनता के साथ जो हनीमून मनाया उसे जनता ने नकार दिया और भाजपा की तरफ रूख कर लिया है। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी (भाजपा) की लैंड स्लाईड विक्टरी इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की यू.पी.ए. सरकार को हटाने की क्षमता केवल भाजपा में ही है। देश की अखण्डता, सम्प्रभुता एवम् स्वच्छ प्रशासन के लिए भाजपा के लिए अभी से मैदान में जुट जाएं और पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को जन-जन तक ले जायें।
श्री शाही ने लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा निर्मम कार्यवाही की निंदा की और इसके लिया राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बसपा के शासन से आज के सपा के शासन में कोई बदलाव नहीं आया, आये दिन आन्दोलनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तीन मण्डलों में सदस्यता प्रारम्भ की। इस अभियान के मौके पर देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह, पथरदेवा विधानसभा प्रभारी नथुनी सिंह कुशवाहा, पूर्व जि.पं. सदस्य बेदव्यास सिंह, अशोक राव, राम कृपाल राव, मंडल अध्यक्ष डाॅ0 रामायण सिंह, भाजयुमो के जिला महामंत्री नवीन सिंह, सोनू मल्ल, रणजीत राव, विनोद राव, व्रत देव विश्वकर्मा, अखिलेश राय, उमेश सिंह रामशीष कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह, पूर्णमासी आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेड़ गिरने से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

Posted on 15 July 2012 by admin

कुड़वार। कल हो रही वारिष के दौरान आम के सूखे पेड़ गिरने से खेल रहा एक मासूम बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देख कर उसे मडिकल कालेज लखनऊ रिफर कर दिया, जहाॅ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कुड़वार क्षेत्रान्तर्गत  हसनपुर निवासी दिलषाद हुसैन का 5 वर्षीय बालक दिलकष कल घर के पास खेल रहा था। बरसात के कारण वहीं पर स्थित सूखा आम का पेड़ गिर गया उसके नीचे दब जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। गाॅव में मृत बालक का ष्षव लाया गया तो कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार नगर ने गाॅव जाकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें अहैतुक सहायता उपलब्ध करवायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर पुलिस कार्यवाही करने में कर रही हीला-हवाली

Posted on 15 July 2012 by admin

ऽ    घूम रहें हैं आरोपी खुलेआम
चाहे पत्रकार डा0 अवधेष षुक्ला के ऊपर जान लेवा हमले का हो या पत्रकार अलीम षेख के घर हुई लाखों की चोरी का मामला  हो पुलिस आरेपियों को पकड़ने में को रूचि पहीे दिखा रही है।ज्ञात हो कि  30 जून को पत्रकार डा0 अवधेष ष्षुक्ला के  ऊपर मार्निंग वाक के समय  गाॅव सौरमऊ  के चार लोगों द्वारा जान लेवा हमला कर दिया गया था। जिसमंे चार लोगों को नाम जद किया गया था। एक आरोपी को पुलिस ने  तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परन्तु तीन आरोपी पत्रकार के परिवार वालों को मुकदमा वापस लेने व समझौता करने का दबाव  आज भी बना रहे है जब कि वे आज भी सरेआम घूम कर अपना कार्य कर रहे हैं  ।  इसी तरह बीते 11 जुलाई को पत्रकार अलीम षेख के  निवास स्थान से मोटर साईकिल, कैमरा, मोबाईल सहिम नकदी के साथ चोरों ने लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिये। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस की इस प्रकार की निःिष्क्रियता से पत्रकारों में आक्रोष व्याप्त है। पत्रकारों कहना है कि पुलिस यदि दोनों मामले में एक सप्ताह के अन्दर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो पत्रकार धरना -प्रदर्षन करने का बाध्य होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समग्र विकास में पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका

Posted on 15 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को समाजवादी पार्टी ने भली भांति रेखांकित कर इसको बढ़ावा देने की योजनाएं तैयार की हैं। पिछली बसपा सरकार ने पर्यटन को केवल अपनी वसूली का ही माध्यम बना रखा था। लाभ में चल रहे होटलों और पर्यटन स्थलों की सम्पत्ति को बेचने पर ही सबका ध्यान लगा था। पीपीपी माडल के नाम पर औनेपौने दाम पर बिक्री कर चन्द पूंजी घरानों को उपकृत करने और उनसे व्यक्तिगत लाभ लेने में ही शासन-प्रशासन का जोर दिखाई देता था। पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थलों की उपेक्षा किए जाने से देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या भी वर्ष प्रतिवर्ष घटती गई थी।
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएं बनाई हैं और पर्यटकों को पर्यावरण की अनुकूल स्थिति से दो चार करने के लिए भी कार्ययोजनाओं को आकार दिया है। प्रदेश के ऐतिहासिक पौराणिक स्थलों एवं स्थानीय महत्व के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 98Û13 करोड रूपए की व्यवस्था मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2012-13 के बजट के लिए प्रस्तावित की है। आगरा-मथुरा के क्षेत्र से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास किए जाने हेतु योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कुशीनगर, जहाॅ भगवान बुद्ध ने परिनिर्वाण प्राप्त किया था, में लम्बे समय से लंबित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण एवं विकास के लिए केन्द्र सरकार के सम्पर्क में है।
विश्व के महान आश्चर्यो में शामिल ताजमहल पर्यटकों का स्वाभाविक आकर्षण केन्द्र है। देश-विदेश के लाखों पर्यटक आगरा आते है। मुख्यमंत्री जी द्वारा ताजमहल के विभिन्न द्वारों सहित सम्पूर्ण ताजगंज क्षेत्र के विकास के लिए 18 करोड़ की योजना का उच्च स्तर पर अनुमोदन करने के उपरान्त उसे भारत सरकार को भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है।
आगरा मेगा प्रोजेक्ट फेज-2 के अंतर्गत 18Û26 करोड़ रूपए से शाहजहाॅ पार्क का विकास, 6Û41 करोड़ रूपए से फतेहपुर सीकरी का विकास तथा 2Û56 करोड़ रूपए से वृक्षारोपण, पौधरोपण, सिंचाई आदि के कार्य कराये जाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में शिल्पग्राम आगरा (ताजमहल से 1 कि0मी0 दूर) में गुलिस्तान पार्किगं, फतेहपुर सीकरी और संत रविदास घाट इन तीन स्थानों पर हीलियम के विशाल गुब्बारों में पर्यटकों को घुमाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने विध्ंयाचल, बरसाना (मथुरा), देवांगना (चित्रकूट) में रोप वे द्वारा पर्यटकों के आवागमन की व्यवस्था का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस दिशा में बड़ी शुरूआत करने के लिए गम्भीर हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने किया कई वार्डों का सघन दौरा

Posted on 14 July 2012 by admin

photo-inspection-by-dr-rita-b-joshi-today-13july-at-cantt-vs-2उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं कैण्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारियों की टीम के साथ लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विजय खेड़ा, हड्डीखेड़ा, गढ़ी कनौरा, आरती नगर, गणेशगंज में सूरज प्रसाद का हाता, उदयगंज, छितवापुर पजावा, खटिकाना रोड घोसियाना, बगिया चुटकी भण्डार आदि कई मुहल्लों का व्यापक दौरा करते हुए बरसात के इस मौसम में गलियों एवं मुहल्लों की साफ सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था आदि के लिए मौके पर सक्षम अधिकारियों से अविलम्ब कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया।
इस मौके पर डाॅ0 जोशी ने मुहल्लों का दौरा करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में गलियों में कूड़े के ढेर, नालियों के बंद होने तथा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना प्रशासन के लिए आवश्यक है क्योंकि यदि इन समस्याओं को तत्काल दूर नहीं किया जाता है तो तमाम बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होने कहा कि गढ़ी कनौरा एवं आरती नगर में गंदगी और नालियों में गंदे पानी के जमा होने के कारण ही डायरिया जैसी गंभीर बीमारी फैली, जिसमें लोगों की जानें तक चली गयीं। उन्होने अधिकारियों से कूड़े, करकट आदि की सफाई, दवाओं के छिड़काव, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति आदि के लिए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरे के दौरान डाॅ0 जोशी के साथ उदयगंज, छितवापुर आदि मुहल्लों में वार्ड अध्यक्ष श्री अजीम सिद्दीकी, श्री नजर अहमद, श्री अफरोज तथा गढ़ी कनौरा, आरती नगर, हड्डी खेड़, विजय नगर आदि मुहल्लों में श्री मो0 आमीन, श्री रामबचन यादव, श्री राजेश सिंह, श्री हरिओम अवस्थी, पूर्व पार्षद चन्द्रकली, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्रीमती सुशीला शर्मा आदि कांग्रेसजनों के साथ ही स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता की समस्याओं का निराकरण समय से न होने और अनावश्यक रूप से आमजन को यदि दौड़ाया गया तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं-जावेद उस्मानी

Posted on 14 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने समस्त प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को निर्देश दिये हैं कि जनसामान्य को उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न विभाग की अधिकांश सेवायें जनहित गारण्टी अधिनियम के अन्तर्गत विभागवार तत्काल चिन्हित की जाये। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सेवा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कार्याें में और अधिक पारदर्शिता लायी जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनता की समस्याओं का निराकरण समय से हुआ और अनावश्यक रूप से आमजन को दौड़ाया गया तो संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सभी नियामक सेवाओं को, जिनमें जनसामान्य का सरकारी कार्यालय में सम्पर्क होता है, को कालान्तर में उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित  कराना आवश्यक है।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उ0प्र0 में जनहित गारण्टी अधिनियम को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किये जाने हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 के अन्तर्गत वर्तमान में राजस्व विभाग, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद तथा परिवहन विभाग की कुल 17 सेवायें आच्छादित हैं जबकि विभिन्न विभागों की और अधिक अधिकांश सेवायें आच्छादित होनी चाहिए।
श्री उस्मानी ने कहा कि विभागवार सेवायें चिन्हांकित कर सूची तत्काल उपलब्ध करायी जाये ताकि सभी विभागों का समन्वय करके कार्य परिचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अन्तिम स्वरूप प्रदान किये जाने के पूर्व विभागवार मत अवश्य प्राप्त कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विलम्ब व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्हांेने कहा कि आमजन को समयबद्ध सर्विसेज उपलब्ध कराने हेतु सेवाओं को तत्काल चिन्हित किया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व, श्री अशोक कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास,
श्री प्रवीर कुमार सहित अन्य समस्त विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेना भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश का कोटा प्रदेश से ही पूरा कराया जाये-मुख्य सचिव

Posted on 14 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि भर्ती संगठनों से अनुरोध किया जाये कि प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तिथियों निश्चित करने के पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारियों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें, ताकि स्थानीय पर्व आदि तिथियों से तालमेल कर सम्भावित समस्याओं का समाधान हो सके। उन्हांेने कहा कि सेना भर्ती रैली की सफलता के लिए स्थानीय पर्वाें के अनुसार भर्ती तिथियों में परिवर्तन आवश्यक है। उन्हांेने कहा कि भर्ती संगठनों की सुविधा के लिए आवश्यक है है कि सेना भर्ती रैली आयोजन से पूर्व संबंधित जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आवश्यक व्यवस्था हेतु वार्ता अवश्य कर ली जाये, ताकि कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या न उत्पन्न हो सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सेना भर्ती रैली के आयोजन संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा सेना भर्ती रैलियों के दौरान जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है परन्तु भर्ती संगठनों के प्रभारियों से अनुरोध किया जाये कि ऐसी कोई व्यवस्था न की जाये जिससे राज्य सरकार पर कोई वित्तीय दायित्व का भार पड़ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्याें जिनमें वित्तीय उपाशय निहित हो, सैन्य अधिष्ठान को अपने संसाधनों से करना होगा।
श्री उस्मानी ने कहा कि भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश का कोटा उत्तर प्रदेश से ही पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि सफल एवं दुर्घटनारहित भर्ती रैली के आयोजन हेतु जनपद स्तर के अधिकारियों का पूरा सहयोग प्रदान कराया जाये। उन्हांेने कहा कि लगभग 8-10 दिन तक चलने वाली भर्ती रैलियों में प्रदेश सरकार की ओर से पूरा सहयोग प्रदान कराया जायेगा, परन्तु इसके लिए आवश्यक है कि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, भीड़ प्रबन्धन आदि तथा पुलिस बल को समय से सूचित कर दिया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह, श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, सचिव गृह, श्री कमल सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तीव्र बाढ़ से बह जाने वाले ग्रामों के व्यक्तियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है

Posted on 14 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ष बाढ़ की आपदा से लाखों हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी फसल का नुकसान होता रहा है।  चारे के अभाव और बाढ़ में घिरने से बड़ी संख्या में मवेशी मारे जाते है। गांव के गांव बह जाते है। हजारों लेाग विस्थापित हो जाते हैं। जन धन की व्यापक क्षति के बावजूद पिछली सरकार ने बाढ़ से बचाव के कारगर उपायों पर ध्यान नहीं दिया। बसपा राज में बाढ़ हो या सूखा सरकारी कमीशन वसूली का जरिया बन गए और बचाव के नाम पर सरकारी खजाने की रकम का बंदरबांट ही होता रहा।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वयं लखीमपुर खीरी जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। पिछली बार राज्य सरकार ने इस दिशा में सार्थक कार्यवाही करते हुए तीव्र बाढ़ से बह जाने वाले ग्रामों के व्यक्तियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस हेतु भ्ूामि क्रय के लिए 10 करोड़ रूपए की बजट में व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री से अप्रैल में भेंटकर प्रदेश को बाढ़ से बचाने के लिए 1100 करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज देने तथा 11वीं पंचवर्षीय योजना में बाढ़ प्रबंधन हेतु केन्द्र पुरोनिधानित योजना के तहत स्वीकृत 26 परियोजनाओं के अवशेष 194Û78 करोड़ रूपए को शीघ्र अवमुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होने शारदा नदी पर पंचेश्वर बांध, करनाली नदी पर करनाली बांध, राप्ती नदी पर नैमूरे बांध जैसी अतर्राष्ट्रीय स्वरूप की प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए नेपाल सरकार से आवश्यक सहयोग प्राप्त किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री द्वारा बराबर दबाव बनाए रखने के फलस्वरूप सरयू नहर परियोजना केन्द्र के ध्यान में आ गई है।
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से यह उम्मीद बंधी है कि अब बाढ़ की विभीषिका से लोगों को राहत मिल सकेगी। सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने भी इस बार अधिकारियों को पहले से ही प्रभावी कार्यवाही के लिए चेताया है। उन्होने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्यो में जरा भी ढील नहीं होने देने का आदेश दिया है। इसके बाद अब ज्यादा चुस्ती से कामकाज हो रहा है। बाढ़ से पिछली पांच वर्षो में हुई क्षतियों का अनुमान लगाया जाए तो यह कई हजार करोड़ से भी ज्यादा की होगी। जनहित के प्रति ऐसी उपेक्षापूर्ण लापरवाही सिर्फ बसपा राज में ही सम्भव रही। समाजवादी पार्टी की सरकार में इस पर पूरी तरह नियंत्रण रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री दारा सिंह के निधन पर गहरा शोक

Posted on 14 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने रूस्तम-ए-हिन्द श्री दारा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। श्री यादव स्वयं भी कुश्ती प्रेमी रहे है। वह मानते है कि यह खेल भारतीय गांवो की पहचान है और वह भी कुश्ती के अखाड़े से परिचित है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरे स्व0 दारा सिंह से घनिष्ठ- आत्मीय सम्बन्ध थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होने कुश्ती को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा दिलाई थी और भारत का गौरव बढ़ाया था। उन्होने सिने जगत के साथ संसद में भी अपनी छाप छोड़ी थी। “रामायण“ में उनकी हनुमान की भूमिका अवस्मिरणीय रही है। वे अपने जीवन में ही एक मुहावरा बन गए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in