Archive | July, 2012

सम्भागीय परिवहन अधिकारी 30 जुलाई तक यात्री वाहनों की सघन चेकिंग कर वाहनों में लगी सीटों के आधार पर टैक्स लगायें

Posted on 16 July 2012 by admin

02 अगस्त तक प्रगति रिपोर्ट दें

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री आलोक कुमार ने सभी सम्भागीय अधिकारियों एवं उप परिवहन आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 30 जुलाई तक प्रदेश में पंजीकृत सभी यात्री वाहनों का सधन निरीक्षण कर वाहनों में लगी सीटों के आधार पर ‘‘कर’’ का निर्धारण करें तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट 02 अगस्त तक उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि भविष्य में लोक सेवा वाहनों (यात्री वाहनों) का पंजीकरण अथवा फिटनेस प्रमाण पत्र नवीनीकृत करते समय यह सुनिश्चित किया जाय कि वाहनों में उतनी ही सीटें लगी हों, जितनी पंजीयन पुस्तिका में अंकित हो।
परिवहन आयुक्त ने सभी आर0टी0ओ0 एवं डी0टी0सी0 को भेजे गये अपने निर्देश में कहा है कि इस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि जनपदों में यात्री वाहनों द्वारा स्वीकृत सीट क्षमता से अधिक सीटें लगाकर यात्री ढोये जा रहे हैं, जबकि इनसे स्वीकृत सीट के आधार पर ‘कर’ लिया जा रहा है। इस प्रकार इन वाहनों द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है। इसी तरह ए0सी0बसों से साधारण बसों की दर से टैक्स लिया जाना अत्यन्त गम्भीर प्रकरण है। इससे यह परिलक्षित होता है कि विभागीय अधिकारी कर अधिरोपित (लगाने) करने एवं इसकी वसूली के प्रति सजग नहीं हैं। इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्य में लगे अधिकारी सघन चेकिंग कर,ें जिससे कर राजस्व की चोरी को रोका जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक शिक्षक संघ ने सम्मानित किया राम गोबिन्द चैधरी को

Posted on 16 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोबिन्द चैधरी ने कहा कि शिक्षक मेहनत व ईमानदारी से अपने कर्तव्य का वहन कर बच्चों को केवल केवल उनकी जो भी समस्या होगी, उसको हम दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्था वो कारखाना है जहां से समाज का प्रत्येक व्यक्ति तैयार हो कर अपने देश व प्रदेश को आगे बढ़ाता है। शिक्षक समाज को शिक्षित-प्रशिक्षित करता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह वक्तव्य आज यहां गन्ना संस्थान स्थित प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सम्मान समारोह में दिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जो मांग पत्र दिया गया था उस पर बिन्दुवार चर्चा कर लगभग सभी समस्याओं को हल करने हेतु सहमति बनी, जिसमें प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय/सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय को 17140 तथा प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय को 18150 का वेतनमान प्रदान करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है तथा प्रमुख सचिव वित्त को भी दिया गया है। शिक्षा अधिकार अधिनियम के नाते मृतक आश्रित सम्वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति में जो बाधा आयी है उसके संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री केन्द्र सरकार श्री कपिल सिब्बल जी को पत्र भेजा जा रहा है। उर्दृ एवं सी0पी0एड शिक्षकों, को नोशनल वरीयता प्रदान करने हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है तथा मांग पत्र में जिन समस्याओं का जिक्र  किया गया था उन्हें यथाशीघ्र हल कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप की समस्त समस्यायें हल करने में हमारी तथा हमारी सरकार की प्राथमिकता है तथा साथ ही साथ आपसे भी अपेक्षा है कि विद्यालयों में स्वस्थ पठन-पाठन का माहौल तैयार करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के संरक्षक श्री अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने कहा कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापनरत शिक्षकों को वर्ष में कम से कम 220 दिन से अधिक पढ़ाने का अवसर देने, उनसे अध्यापन कार्य के अतिरिक्त किसी अन्य कार्य को न लिये जाने के निर्णय बेसिक शिक्षा मंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर से इसी प्रकार सहायता व सहयोग मिलता रहे तो प्रदेश की शिक्षा की अवधारणा ही बदल जायेगी।
समारोह में उत्तर प्रदेश के प्रादेशीय शिक्षक संघ के महामंत्री श्री सुशील कुमार पाण्डेय भी सम्बोधन किया। इस अवसर पर मंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। इसी के साथ मंत्री द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपति चुनाव संबंधी बैलेट पेपर एवं मतपेटिका लखनऊ पहुॅची

Posted on 16 July 2012 by admin

चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी होगी

आज प्रमुख सचिव विधान सभा एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर (राष्ट्रपति चुनाव-2012) श्री प्रदीप कुमार  दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रपति चुनाव संबंधी कार्यों एवं इसमें तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गयी। आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मतपत्र एवं मतपेटिका लखनऊ आ गयी तथा इनको स्ट्रांग रूम में सील भी किया गया तथा इसको मतदान के दिन 19 जुलाई को मतदेय स्थल पर प्रेक्षक की उपस्थिति में ले जाया जायेगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रपति चुनाव एवं उससे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति का चुनाव  19 जुलाई, 2012 को पूर्वान्ह 10ः00 से सायं 5ः00 बजे तक सचिवालय स्थित तिलक हाल में होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 निर्वाचित सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक सदस्य के मत का मूल्य 208 है। मतदान पर्ची सचिवालय स्थित कक्ष संख्या-80 से वितरित की जायेगी तथा मतदेय स्थल पर 04 टेबुल लगायी जायेंगी, जिसमें टेबुल-क पर लोकसभा व राज्यसभा के ऐसे सदस्य जो निर्वाचन आयोग से लखनऊ में मत देने के लिये अनुमति प्राप्त किये हों, टेबुल-ख पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या-1 से 149, टेबुल-ग पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या-150 से 279 तथा टेबुल-घ पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या-280 से 403 तक के सदस्यगण अपने-अपने निर्धारित मतदान कोष्टक में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव के कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही कवरेज होगा। श्री दुबे ने यह भी बताया कि सूचना निदेशक एवं सचिव श्री अमृत अभिजात द्वारा चुनाव प्रक्रिया एवं वीडियोग्राफी के लिये सूचना विभाग से सहायक निदेशक श्री मुरलीधर सिंह, कैमरामैन श्री दिनेश चन्द्र पाण्डेय, श्री पूरन चन्द्र तिवारी तथा श्री संदीप पाण्डेय की (रिजर्व) ड्यूटी लगायी गयी है। यह अधिकारी पूरे चुनाव प्रक्रिया का वीडियोग्राफी करेंगे तथा इसकी वीडियोग्राफी को भी निर्वाचन आयोग तत्काल भेजने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के आदेश दिनांक 07.07.2012 के अनुसार सहायक रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध करायेंगे। इन कार्यों के गहन समीक्षा एवं निर्देशन हेतु विधान सभा के विशेष सचिव एवं दूसरे सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री अनिल कुमार द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। पत्रकारों के बैठने के लिये विधान सभा में प्रेसरूम तथा वी0आई0पी0 कैंटीन में व्यवस्था है।  चुनाव में तैनात कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु संयुक्त सचिव श्री सर्वोदय गुप्ता की तैनाती की गयी है। राष्ट्रपति के चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा सचिवालय द्वारा विधान सभा के लगभग 4 दर्जन अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से प्रदेश के सभी विधानसभाओं में शुरू हुआ

Posted on 15 July 2012 by admin

photo-1पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में विधानसभा स्तर पर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त अन्य कोई दल सदस्यता नहीं करता। सदस्यता के आधार पर ही भाजपा का संगठन है। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं कमजोर वर्गोंं को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर दिया है। डाॅ0 बाजपेयी ने कानपुर, कन्नौज, लखनऊ में आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता संप्रग एवं सपा के कुशासन से त्रस्त है। एक तरफ जनता मंहगाई की मार झेल रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था से अपराध बढ़ रहे है। उन्होंने सपा सरकार को घोर सम्प्रदायिक सरकार बताया। नगरीय निकाय के चुनाव में मिली सफलता पार्टी के बढ़ते जनाधार का साक्ष्य है। जनता भाजपा से जुड़ रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का अह्वाहन भी किया।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने लखनऊ में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी से सभी वर्ग, जाति के लोग जुड़ रहें हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। जनता भाजपा के साथ है। वरिष्ठ नेता एवं सांसद  लालजी टंडन ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधा सम्वाद करें। उन्हें पार्टी का सदस्य बनाये। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 15 अगस्त 2012 तक चलेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार अंबेडकर नगर के कटेहरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पथरदेवा (देवरिया), डाॅ0 रमापति राम त्रिपाठी, खजनी (गोरखपुर), केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद दक्षिणी, सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर, सदस्य विधान परिषद डाॅ0 महेन्द्र सिंह बाराबंकी, प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार प्रतापगढ़ एवं विनोद पाण्डेय गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित उन्नाव, सत्यदेव सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, क्षेत्रीय संयोजक शेषनारायण मिश्र गोण्डा, प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान इलाहाबाद, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह अयोध्या,     लखनऊ के महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदीप भार्गव काकोरी (लखन ऊ ), प्रदेश मंत्री गोपाल टंडन, संतोष सिंह लखनऊ, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश दुबे बस्ती सदर, केदार नाथ सिंह मछली शहर (सु0) जौनपुर कौशलेन्द्र सिंह पिन्ड्रा (वाराणसी), श्यामदेव राय चैधरी वाराणसी दक्षिणी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त भदोही, पूर्व संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुर्वेदी घोरावल (सोनभद्र), वीरेन्द्र तिवारी बक्शी का तालाब ( लखनऊ ), समीर सिंह देवरिया, सांसद रमाकान्त यादव फूलपुर (आजमगढ़), महापौर कानपुर नगर जगवीर सिंह द्रोण व हनुमान मिश्र सीसामऊ (कानपुर), गोरखपुर की महापौर सत्या पाण्डेय शहरी विधानसभा क्षेत्र, सतीश महाना (महराजपुर), मानवेन्द्र सिंह गरौठा (झांसी), दिवाकर सेठ सीतापुर, विधायक अजय मिश्रा ‘टेनी’ लखीमपुर, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता ने लखनऊ में एवं पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रहकर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए

Posted on 15 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के आज चार माह पूरे हो गये हैं जो सफलता और उपलब्धियों का दिशा संकेत करते हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस बीच विधानमण्डल सत्र मंे पूरी सक्रियता दिखाई और उसकी कार्यवाही में हिस्सा लेते हुये अपने संसदीय कौशल की भी छाप छोड़ी है। वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने 200,110Û61 करोड़ रूपए का बजट पेश किया जो अब तक पेश किए गए बजट प्रस्तावों में सबसे अधिक था तथा जो विगत वित्तीय वर्ष के बजट के सापेक्ष 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शता है। बजट में नए कर लगाए बिना समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए।
मुख्यमंत्री पद की 15 मार्च 2012 को शपथ ग्रहण के साथ ही श्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमण्डल का गठन किया था जिसमें अनुभव और नयेपन का समावेश है। मंत्रिमण्डल के सदस्यों का चयन मुख्यमंत्री के विवेक पर होता है। अखिलेश यादव जी ने बिना किसी दबाव के अपने सहयोगियों का चयन किया। उन्होंने कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर नियंत्रण किया। बिजली, पानी, सड़क को प्राथमिकता दी। वाायदे के अनुसार लैपटाप और बेकारी भत्ता देने की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दिखा दिया है कि राजनीति में वह नए नहीं हैं। वे कन्नौज से 1999 में पहली बार सांसद बने। उसके बाद कन्नौज की जनता ने उन्हें फिर दो बार अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने न केवल संगठन को मजबूत किया अपितु चुनाव पूर्व समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा से उन्होंने प्रदेश में एक ऐसी लहर पैदा की कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत भी हासिल हुआ। समाजवादी पार्टी के इतिहास में यह अभूतपूर्व उपलब्धि रही है। उनकी राजनीतिक परिपक्वता का प्रदर्शन कई मौकों पर हो चुका है। उसके लिए सिर्फ इतना ही बताना काफी होगा कि किसी भी अपराधिक छवि वाले को पार्टी में न लेने का एलान कर श्री अखिलेश यादव ने क्षण भर में पार्टी की छवि बदल दी थी। लोगों का विश्वास है कि समाजवादी पार्टी मजबूत रास्ते पर है।
श्री अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में लोकतन्त्र की नई अनुभूति लोगों को हो रही है। पिछली सरकार में अपराधी भयमुक्त थे। श्री यादव ने अपने द्वार जनता के लिए खोल दिए हैं और प्रशासन को निर्देश दिया कि अपराधियों की जगह जेल होगी। जहाॅ तक कुछ निर्णयों को वापस लिए जाने की बात है, श्री यादव की लोकतंत्र में गहरी आस्था का इससे परिचय मिलता है। किसी निर्णय के प्रति यदि उन्हें कुछ की असहमति दिखी तो तत्काल उसे वापस लेकर उन्होंने लोकतांत्रिक मान्यताओं का ही समादर किया है। इससे उनके अनुभवी नेतृत्व का परिचय मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता जल्द ही वितरित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 15 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते का वितरण जल्द ही शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसके लिए आर्थिक दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है ताकि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं घोषित की गयीं हैं, उनको अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होंने दोहराया कि सड़क, बिजली, पानी तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है।
मुख्यमंत्री आज कानपुर में चैधरी रामगोपाल सिंह लाॅ कालेज, मेहरबान सिंह का पुरवा में ग्राम पिपौरी, इमलीपुर (बनपुरवा), मदनपुर, खरगपुर, इगरा, फत्तेपुर गोही आदि ग्रामों में विद्युतीकरण तथा अन्य कार्यों के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने चैधरी रामगोपाल सिंह विधि महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण भी किया।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में तेजी लाएगी। उन्होंने कानपुर शहर में विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में बताया कि अधिक से अधिक क्षमता वाले तथा अच्छी गुणवत्ता वाले ट्रांसफार्मर लगाये जायेंगे तथा बिजली की उत्पादकता भी बढ़ाई जायेगी, ताकि कानपुर की विद्युत आपूर्ति को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पनकी में विद्युत उत्पादन की क्षमता और अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों में भी गति लाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने पायेगी। विकास कार्यों के लिए बजट में समुचित प्रावधान किया जा चुका है। उन्होंने अस्पताल खुलवाने की मांग पर कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही अस्पताल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों की व्यवस्था ठीक नहीं है, उन्हें सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था करायी जाएगी और उनमें पर्याप्त डाक्टर व अन्य कर्मचारी तैनात किये जाएंगे।
श्री यादव ने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कल्याणपुर के विधायक की मांग पर एक महाविद्यालय खोले जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम जनता चाहती है कि विकास कार्य कराये जायें, इस पर उन्होंने कहा कि हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी सरकार विकास कार्य में सुधार लायेगी तथा अधूरे पड़े कार्य भी जल्द पूरे किये जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र/छात्राओं शुभम यादव, प्रशान्त साहू, शालिनी राजपूत एवं सुनयना यादव को पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद चैधरी हरिमोहन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विधान परिषद के पूर्व सभापति श्री सुखराम सिंह यादव ने स्वागत भाषण किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती अरूणा कोरी, राज्यमंत्री प्रोटोकाॅल श्री अभिषेक मिश्रा, फतेहपुर के सांसद राकेश सचान एवं कानपुर नगर के समाजवादी पार्टी के सभी विधायक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद शहर को आगामी कुम्भ मेले में अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने हेतु नियमित अन्तराल पर अतिक्रमण विरोधी अभियान निरन्तर सख्ती के साथ चलाया जाये ताकि आवागमन के लिए कोई मार्ग अवरूद्ध न हो: जावेद उस्मानी

Posted on 15 July 2012 by admin

  • अतिक्रमण के दौरान हटाये गये अनाधिकृत अध्यासियों के पुनर्वासन की कार्य योजना बनाकर अध्यासियों की पुर्नस्थापना एवं उनके आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव द्वारा कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने प्रमुख सचिवों/सचिवों को निर्देश दिए हैं कि कुम्भ मेले में अपने विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण इलाहाबाद जाकर अपने अधिकारियों के साथ करना सुनिश्चित करें ताकि सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यों में और अधिक तेजी लाकर निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद शहर को आगामी कुम्भ मेले में अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने हेतु नियमित अन्तराल पर निरन्तर अतिक्रमण विरोधी अभियान सख्ती के साथ चलाया जाये ताकि आवागमन के लिए कोई मार्ग अवरूद्ध न हो। उन्होंने मण्डलायुक्त चित्रकूट, वाराणसी तथा मिर्जापुर को भी निर्देश दिए कि कुम्भ मेले के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु अपने-अपने शहरों में भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करा लें ताकि कुम्भ मेले से वाराणसी, चित्रकूट, विंध्याचल, अयोध्या आदि तीर्थ स्थलों में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि उनके द्वारा सम्पादित कराये जा रहे कार्यों में अन्य किसी विभाग की सम्पत्ति का नुकसान न होने दें और कार्य के साथ ही मलबा हटाने का कार्य भी साथ-साथ चलाते रहें। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं निर्माण आदि कार्य प्रत्येक दशा में 15 दिसम्बर तक अवश्य पूर्ण करा लिये जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कुम्भ मेला, 2013 के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के दौरान हटाये गये अनाधिकृत अध्यासियों के पुनर्वासन की कार्य योजना बनाकर उनके पुर्नस्थापना एवं उनके आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य माइलस्टोन्स के लिए निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला कार्यों की गुणवत्ता का थर्ड पार्टी से निरीक्षण भी कराया जायेगा।
श्री उस्मानी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है, जिसका परीक्षण कर वित्तीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले में आने वाले विदेशी तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए खोया-पाया केन्द्रों में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग कराया जाये ताकि अन्य भाषा के लोगों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आलोपीबाग में निर्माणाधीन उपरगामी सेतु के नीचे सौन्दर्यीकरण एवं हार्टीकल्चर का विकास तथा इलाहाबाद में स्वराज भवन एवं आनन्द भवन के समीप फुटपाथ निर्माण एवं सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कराया जाये। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक शौचालय बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अध्यक्षता में गठित उपसमिति द्वारा तत्काल बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि शौचालयों की सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों के साथ-साथ इन्सपेक्टर एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती हेतु आयुक्त इलाहाबाद मण्डल से समन्वय स्थापित कर तत्काल प्रस्ताव बना लिया जाये। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों को प्रतिदिन कम से कम 01 लाख लीटर दूध की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अमूल दुग्ध प्राप्त सहमति के अनुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास, श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव गृह, श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, सचिव सिंचाई, श्री एस0पी0 गोयल, मण्डलायुक्त इलाहाबाद, श्री देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाषा और तेवर के साथ उन्होंने कई दशकों तक अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई थी

Posted on 15 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्व0 प्रभाष जोशी के बारे में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा है कि  हिन्दी पत्रकारिता में प्रभाष जी एक अलग नाम है। अपने अंदाज, भाषा और तेवर के साथ उन्होंने कई दशकों तक अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई थी। तमाम पाठक उनको पढ़ने के लिए बेचेैन रहते थे तो ऐसे भी कम नहीं थे जिन्हें उनकी हर बात की आलोचना करने में रस आता था। आज वे जिंदा होते तो उनका 75 वाॅ जन्म दिवस मनाया जा रहा होता। लेकिन क्रूर काल ने तीन साल पहले हमसे वह अवसर ही छीन लिया।

श्री प्रभाष जोशी एक प्रयोगधर्मी पत्रकार थे। उन्होंने ‘‘जनसत्ता’’ को एक नया भाषा-संस्कार नए तेवर के साथ दिया। उन्होंने बाजारवाद और सांम्प्रदायिकता के खिलाफ खूब लिखा। धर्म निरपेक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेमिसाल थी। उन्होंने कभी बड़ंे से बडे़ नेता का भी लिहाज नहीं किया। आपात काल के विरोध में उन्होंने कोई डर नहीं महसूस किया। इधर समाचार पत्रों में ‘‘पेड न्यूज’’ की बढ़त से वे बहुत चिंतित थे और लगातार अपने लेखन और वक्तव्यों में वे इसका विरोध कर रहे थे।

श्री जोशी अपनी बात पर अडिग रहने वाले इंसान थे। ‘कांगद कोरे’ उनका स्तम्भ था, जिसमें बेबाक ढंग से वे अपने जीवन प्रसंगों की भी चर्चा करते थे। समसामयिक घटनाचक्र पर पैनी निगाह रखते थे। खेल की खबर को पहले पेज पर भी महत्व देने और स्वंय खेल विशेषकर क्रिकेट मेैचों की रिपोर्टिंग करने की उन्होंने नई परम्परा बनाई थी। वैश्वीकरण के गुण दोष पर कितने ही सटीक आलेख उन्होंने लिखे। उनके अपने मूल्य और सिद्धांत थे, पर ‘जनसत्ता’ अखबार में उन्होंने सहमति को कभी खारिज नहीं किया । पत्रकारों की स्वतन्त्रता के वे सच्चे हिमायती थे। उनकी स्मृति को मेरा शतषः नमन।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार की प्राथमिकताओें के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारी दंडित होंगे: मुख्यमंत्री

Posted on 15 July 2012 by admin

1-6सैफई के ‘जनता दर्शन’ में सुनी शिकायतें, कहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं के त्वरित निदान पर अमल शुरु हो गया है और कुछ ही समय में इसके परिणाम सामने आना शुरु हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री आज सैफई स्थित नुमाइश पंडाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए कृत संकल्प है। राज्य में कृषि उत्पादों तथा फसलों की उचित कीमत दिलाने के साथ-साथ कृषि सम्बन्धी अन्य सुविधाएं भी मुहैय्या कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किये हैं, उन पर अमल होना प्रारम्भ हो गया है, लैपटाप/टैबलेट का वितरण तथा कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए जितने भी वायदे किये हैं, उनको पूरा करने के लिए प्रभावी निर्देश दे दिये गए हैं। विकास कार्यों के लिए बजट में समुचित प्रावधान कर लिए गए हैं ताकि धन के अभाव में किसी भी योजना का कार्य बाधित न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें अच्छी बनें और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करते हुए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजली का आवश्यकतानुसार उत्पादन हो, इसके लिए बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने हेतु अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं तथा उच्च कोटि की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हंै। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि अस्पताल से कोई भी मरीज बिना इलाज के लौटने न पाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को उच्च कोटि का इलाज सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में नये-नये अस्पताल खोले जा रहे हैं, कन्नौज में मेडिकल कालेज व सैफई में पैरामेडिकल कालेज इसी की एक कड़ी है।
1-9श्री यादव ने निर्देश दिए कि शासन की जो भी कल्याणकारी योजनाएं चल रहीं है, उनका लाभ पात्रों को पारदर्शिता और समय से प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को गरीबी से उभारने के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका उन्हें भरपूर लाभ प्रदान किया जाए, जिससे वे भी सामान्य लोगों की तरह अपना आर्थिक विकास कर सकें।
मुख्यमंत्री ने सैफई स्थित प्रदर्शनी पण्डाल में आज आयोजित जनता दर्शन के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि अपनी किसी भी समस्या के लिए सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क करें, यदि वह अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं करते हैं, तो उन्हें अवगत करायें। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के स्थानीय निरीक्षण गृह में जनप्रतिनिधियों से भी मिले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेपाल बस दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Posted on 15 July 2012 by admin

दुर्घटना में मरने वाले जनपद महाराजगंज के लोगों के परिजनों को 01-01 लाख रु0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नेपाल बस दुर्घटना मंे तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में प्रदेश के जनपद महाराजगंज के मृतकों के परिजनों को 01-01 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
गौरतलब है कि तीर्थस्थल त्रिवेणी जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस के आज नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के फलस्वरूप कई लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में प्रदेश के महाराजगंज जिले के लोग भी शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in