Archive | February 26th, 2012

UP Elections

Posted on 26 February 2012 by admin

bjb-sec33-ramlila-ground2
bjb-sec33-ramlila-ground3
Noida
——————————–
saharanpur-sonia-photo
saharanpur-sonia-photo1
Saharanpur
—————————————–
rahul2

Comments (0)

आपका वोट प्रदेश सरकार के कार्यो का फैसला करेगा।

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने जलालाबाद वि0स0 की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट प्रदेश सरकार के कार्यो का फैसला करेगा। अपने सुखद भविष्य के लिए वोट अवश्य करें। लगभग 60 प्रतिशत मतदान कर जनता ने बदलाव का संकेत कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की। जनता का गला घांेटने का काम किया। बसपा की सरकार में न पानी है न सड़क है न बिजली है न दवा है और कुछ है तो चारो ओर लूट है। श्री मिश्र ने कहा कि मायावती के शासनकाल में मां बहिनों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ। महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाओं पर ही अत्याचार हुआ। श्री मिश्र ने कहा सपा शासनकाल में हुए गुण्डाराज व अपहरण से परेशान होकर जनता ने बदलाव के लिए बसपा को शासन सौंपा था। लेकिन बसपा ने बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार करके सपा के गुण्डाराज को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 1 हजार किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार ने न उनकी न उनके परिवार की सुध ली। केन्द्र की कांगे्रस सरकार व प्रदेश सरकार घोटाले व भ्रष्टाचार करने में ही लिप्त है। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर हम नवजवानों को बेरोजगारी भत्ता एवं बालिकाओं के लिए लाडली योजना लागू करेंगे। किसानों का ऋ़ण माफ करेंगे। 1 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ़़ऋण मुहैया कराएंगे। कृषक कल्याण आयोग का गठन करेंगे। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि अगले पांच सालों में कम से कम दस लाख लोगों को रोजगार मिले। युवा अधिवक्ताओं को पहले तीन वर्षो में आवश्यक आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश उमाश्री भारती ने जनपद अलीगढ के बरौली वि0स0 के प्रत्याशी मुनीश गौढ के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा। बसपा के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सपा के शासन में जंगलराज था। सपा-बसपा केन्द्र में कांगे्रस को समर्थन दिए हुए हैं और यहां पर अपने ऊपर आरोपों से बचने के लिए अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह मेरे पिता समान हैं। मैं उनकी बेटी हॅू। मेरा उनसे निवेदन है कि वे अपनी विरासत मुझे सौंप दें क्योंकि अब तो बेटी भी उत्तराधिकारी होती है।
सुश्री उमा भारती ने मुनीष गौढ को जिताने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे बल देंगे तों आपके बल से मैं बली हो जाउंगी। मेरे बल से आप बली हो जाओगे। मजहबी  आरक्षण के ऊपर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में मजहबी आरक्षण लागू नहीं होने देंगें। हम अपना हक किसी और को देने नहीं देंगे। इसीलिए चाहे हमें कितनी ही लड़ाई लड़ने पड़े, लड़गे। भाजपा मजहबी आरक्षण का विरोध करेगी।
सुश्री उमा भारती ने सपा के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में गुण्डों की गुण्डई से आमजन दुखी था, कुपित था यही कारण रहा कि बसपा को जनता ने मौका दिया। बसपा ने भ्रष्टाचार की ऐसी आंधी चलाई कि जनता अब बसपा से डरने लगी है। उन्होंने जनता से कहा कि प्रदेश में व्याप्त, भय, भूख, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को मिटाने के लिए भाजपा को वोट दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यहां गौेतमबुद्वनगर के जेवर व दादरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा का दिल्ली में प्यार और यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को सुशासन दे सकती है और भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई से मुक्ति दिला सकती है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो गई है। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने भी भ्रष्टाचार के तमाम रिकार्ड तोड़ दिए है। सपा पर कटाक्ष करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के राज मंे प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज स्थापित हो गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेेगा। उनको जेल जाना ही होगा। श्री सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने खाद्यान्न घोटाले में हजारों करोड़ का घोटाला किया तथा जमकर गुंडागर्दी की। बसपा-सपा के दोषियों पर कार्रवाई का सपना दिखाकर सत्ता में है। अब बसपा ने प्रदेश में तथा कांग्रेस ने पूरे देश में घोटाले करते हुए जनता को जमकर लूटा।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक सद्भाव व सामाजिक न्याय चाहती है परन्तु कांग्रेस सपा व बसपा मजहबी आरक्षण के नाम पर एक नए बटवारे की तस्वीर लिखते हुए पिछड़ों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दू, मुस्लिम एकता की बात करते हुए कहा कि आरक्षण का माध्यम जाति न होकर सामाजिक शैक्षिक, आर्थिक व पिछड़ापन होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि अब मौका आ गया है कि जेवर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुन्दर सिंह राणा और दादरी से भाजपा प्रत्याशी श्री नवाब सिंह नागर को जीताकर प्रदेश में भाजपा को चुनकर साफ सुथरी सरकार बनाई जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई और भ्रष्टाचार में कांग्रेस-बसपा के बीच आपसी साठगांठ है

Posted on 26 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज मतदान के छठे चरण के मतदाताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के इरादे से विधान सभा के हो रहे चुनाव में सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं और बसपा के प्रत्याशियों की जमानतें जब्त करा दें। उन्होने कहा कि बसपा सरकार के कुशासन पर नजर रखे चुनाव आयोग ने बतौर सजा हाथी ढंक दिए हैं और मुख्यमंत्री की मूर्तिेयों के चारों तरफ लकडी लगा दी है। अब जनता ही असली सजा देनी है।
श्री यादव ने आज जनपद मुरादाबाद में तीन और बदायूॅ में पांच जनसभाओं में सघन चुनाव प्रचार किया। उन्होने इन जनपदो में 8 विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार में कांग्रेस-बसपा के बीच आपसी साठगांठ है। दोनों की सरकारें घोटालों में फंसी है। गांव गरीब से इनका कोई वास्ता नहीं। इनका काम मंहगाई बढ़ाना है ताकि गरीबों के घर में खुशहाली न आ सके।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार बने हैं। किसानों को मंहगी खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ी है। बिजली, पानी का संकट रहा। फसल की लागत बराबर दाम भी नहीं मिले। नौजवानो को रोजगार नहीं मिला। प्रदेश में न तो नए उद्योग लगे और नहीं दूसरे विकास कार्य हुए। मुसलमानों को रोजी रोटी से वंचित रखा गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही 50 हजार रू0 तक का किसानों का कर्ज माफ होगा। सिंचाई मुफ्त होगी। गांवो में बिजली 20 घंटे मिलेगी। नौजवानों को 35 वर्ष की उम्र तक सरकारी नौकरी मिलेगा अन्यथा मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। मुस्लिमों को आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा राज में भयंकर लूट हुई है। जमीनों पर अवैध कब्जे हुए हैं। हर विभाग में बजट की लूट हुई है। स्वास्थ्य मिषन में भ्रष्टाचार के चलते अब तक कुल 6 अधिकारियों की मौतें हो चुकी है। तमाम अधिकारियों के यहां सीबीआई छापे डाल रही है। भ्रष्ट अधिकारियों को समाजवादी पार्टी सरकार में कड़ी सजाएं मिलेगी।
श्री यादव ने वायदा किया कि इन्टर पास को टेबलेट दिया जाएगा जो उर्दू-हिन्दी के अलावा अंग्रेजी में भी चलेगा। उन्होने कहा कि हम जो वायदे कर रहे है, उन्हें पूरा करेगें। जनता की जो गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर खर्च की गई है उतनी धनराशि से तो ये सब वायदे पूरे हो सकते हैं। उन्होने साइकिल रिक्शा को आम आदमी की सवारी बताते हुए उनके दाम सस्ते करने तथा इसका कारखाना लगाने की भी घोशणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा प्रत्याशी चै0 राजपाल के समर्थन में जड़ौदा पांडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। मतलब केवल लूट से है, मतलब केवल चीनी मिल मालिकों से है। श्री शाही ने कहा कि किसानों को बिजली न मिलने, बिजली ट्रान्सफार्मरों की खराब हालत, सिंचाई के लिए पानी न मिलना, 250 रू0 प्रति बोरी यूरिया 500 में मिलना, 450 प्रति बोरी डीएपी 1100 रू0 में मिलना इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार बिचैलियों के हाथ बिक गई है।
श्री शाही ने कहा कि अगर आज गन्ना किसानों के खेतों में अभी भी खड़ा है, चीनी मिलों पर नहीं गया इसका कारण यह है कि मायावती ने सरकार की 24 चीनी मिलों को कोडि़यों के भाव पूंजीपतियों को बेच दिया। गंगा-जमुना नदियों के द्वाबा का क्षेत्र जहां उपजाऊ जमीन है मेहनती किसान हैं फिर भी गरीबी क्यों ? उन्होनंे यह कहा कि इसका कारण है कि जिनके हाथ में पिछले 10 वर्षो से प्रदेश की कमान है उनकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुलायम के गुण्डाराज की चर्चा करते हुए कहा कि मुलायम राज में गुण्डागर्दी चरमोत्कर्ष पर थी। अपहरण उद्योग पूरे प्रदेश में फल-फूल रहा था। उन्होंने कहा कि वही सारे अपराधी बसपा के हाथी पर चढ़ गए।
श्री शाही ने कांग्रेस की गलत नीतियों पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि मजहबी आरक्षण की व्यवस्था के कारण ही भारत व पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। मजहबी आरक्षण की व्यवस्था कर कांगे्रस पुनः इस देश को बांटना चाहती है उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार इच्छा शक्ति इतनी कमजोर है कि अफजल गुरू को सुप्रीकोर्ट की फांसी की सजा सुनाने के बाद भी आज तक उन्हें फांसी नहीं दी गई। आतंकवादियों के खिलाफ कांगे्रस सरकार का रवैया अत्यन्त लचर है। उन्होंने कहा कि  लगभग 120 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, लगभग 6 करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं, लगभग 8 करोड़ लोग टी0वी0 से ग्रस्त हैं और लगभग 5 करोड़ लोगों के आंख में रोशनी नहीं है, इस पर गुस्सा कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी को क्यों नहीं आता है ?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माया के राज में खुद महिला होते हुए महिलाओं की अस्तमत लूटी गई, यहां तक की स्कूल जाने वाली बालिकाओं के साथ भी दुराचार किया गया। यह खेद का विषय है। श्री शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को बिना भेदभाव के साइकिल देंगे। हमने वादा किया है कि किसानों के एक लाख का कर्ज माफ करेंगे, पांच वर्ष में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, 90 लाख युवकों को उद्योग धंधों के माध्यम से रोजगार देंगे। 60 वर्ष से अधिक लघु एवं सीमान्त किसानों को 1500 रू0 प्रति माह पेंशन देंगे। नहरों एवं सरकारी ट्यूबेलों से मुफ्त सिंचाई होगी। किसानों को कृषि कार्य हेतु 24 घंटे पर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को कृषि ऋण 1 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। कृषि को उद्योग का दर्जा देंगे। किसानों की जमीन जनहित के लिए अधिग्रहीत होगी ऐसे अधिग्रहण पर बाजार भाव से 6गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसान और उसकी खेती का बीमा किया जाएगा। कृषक कल्याण आयोग का गठन होगा। 1 हजार करोड़ रू0 का किसान कल्याण कोष बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी हेै जो बिना जात-पात भेदभाव के प्रदेश व देश को सुशासन और विकास दे सकती है। आपको यह तय करना  है कि आप विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं या माया-मुलायम का भ्रष्टाचार या गुण्डाराज।
हम प्रदेश को गुण्डा मुक्त, भ्रष्टार मुक्त खुशहाल प्रदेश बनाएंेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं बचा है जिसमें उगाही नहीं की गई

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी द्वारा बसपा सरकार पर लगाए एक और घोटाले के आरोप पर भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय ने अपनी मुहर लगा दी है। यह घोटाला उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाली 11 चीनी मिलों में हिस्सेदारी के विनिवेश से जुड़ा है। इसमें जनता के 2000 करोड रूपयों की लूट की गई है।
श्री शाही ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि मायावती सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं बचा है जिसमें उगाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उगाही में मुख्यमंत्री मायावती की सीधी संलिप्तता है बगैर उनकी सहमति के मंत्री और नौकरशाह इतने निरंकुश नहीं हो सकते हैं कि वो प्रदेश के खजाने को दोनों हाथ से खुलेआम लूटना शुरू कर दें। भारतीय जनता पार्टी बहुत जिम्मेदारी के साथ सीबीआई से मांग करती हैं कि वो सभी विभागों की हर लेनदारी और देनदारी की सामुहिक जांच करे।
श्री शाही ने कहा कि कैग ने कई बिंदुओं पर राज्य सरकार को दोषी पाया है। मुख्यमंत्री मायावती ने सरकार में आते ही पहला एजेंडा यही तय किया कि प्रदेश को लूटने की नीति क्या हो ? इसलिए उन्होने 2007 में सत्ता में आने के महज डेढ महीने बाद ही मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश चीनी निगम द्वारा संचालित 11 चीनी मिलों में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी। नियम भी केन्द्र की 2जी घोटाले के तर्ज पर ही बनाये गए थे जिससे मायावती की चहेती कम्पनी को ही फायदा मिल सके। इस चहेती कम्पनी वेब इंडस्टीज और पीबीएस फूड्स के मालिक शराब व्यवसायी गुरमीत सिंह चड्डा उर्फ पोंटी चड्डा है। जिनकी नजदीकी प्रदेश मुख्यमंत्री से जगजाहिर है।
श्री शाही ने कांग्रेस और बसपा पर यह भी आरोप लगाया कि दोनों ही पाटियांे ने एक साझा समझौते के तहत देश और प्रदेश को लूटा है। कांग्रेस केन्द्र में लूटती रही जिसे बसपा का समर्थन हासिल रहा तो केन्द्र से प्रमाण-पत्र हासिल कर बसपा उत्तर प्रदेश को लूटती रही। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की  कि इस लुटेरी सरकार को सत्ता से बेदखल करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी - चुनावी जनसभा

Posted on 26 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव 27 फरवरी,2012 को जनपद मुरादाबाद, बिजनौर,जे0पी0नगर और बदायूॅ में चुनावी जनसभाओं को सम्बेाधित करेगें जबकि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जनपद शाहजहाॅपुर में 3, पीलीभीत में 2 और बरेली में 2 जनसभाओ में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेगें।
श्री मुलायम सिंह यादव सोमवार को  11Û15 बजे अनीनगर नुमाइश ग्राउण्ड, जिला बिजनौर में, 12Û25 बजे नुमाइश ग्राउण्ड, हसनपुर जिला जे0पी0नगर और मेरठ में 2Û45 बजे राजकीय इन्टर कालेज, मुरादाबाद में चुनाव सभाएं करेगें। 1Û30 बजे श्री अखिलेश यादव गुन्नौर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री राम खिलाड़ी सिंह यादव के पक्ष में बाबू सिंह भाय सिंह महाविद्यालय, बबराला, बदायूॅ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें।
प््रादेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि श्री अखिलेष यादव दिनांक 27 फरवरी,2012 को जनपद शाहजहाॅपुर में 10Û20 बजे तिलहर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री अनवर अली के पक्ष एलबी जे0पी0 इन्टर कालेज का मैदान तिलहर में, 11Û20 बजे जलालाबाद क्षेत्र के प्रत्याषी श्री शरदवीर सिंह के लिए रामलीला का मैदान, (पाइप कालोनी) कलान में और 12Û25 बजे पुवायां क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती शकुन्तला के लिए नक्शा पशुबाजार का मैदान खुटान में चुनावी सभाएं करेगें।
दिनांक 27 फरवरी,2012 को ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जनपद पीलीभीत में बीसलपुर क्षेत्र के डा0 संजीव कुमार के पक्ष में 1Û20 बजे एसआरएम इन्टर कालेज का मैदान, बीसलपुर में और 20Û10 बजे पूरनपुर के प्रत्याशी श्री प्रीतम राम के पक्ष में रेलवे माल गोदाम का मैदान, पूरनपुर में जनसभाएं करेगें। जनपद बरेली में श्री यादव 3Û00 बजे रामलीला ग्राउण्ड, नवाबगंज में श्री भगवतशरण गंगवार और 3Û50 बजे केसर इन्टर प्राइजेज का ग्राउण्ड, बहेडी में श्री अताउर्रहमान के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया के नारे को साकार रूप दिया

Posted on 26 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण करानेवालों की उमड़ती भारी भीड़ से जाहिर है कि प्रदेश के युवा मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का इरादा कर लिया है क्योंकि उसी सरकार में उनसे किए गए वायदे पूरे होगें। इन्टर पास को लैपटाप, हाईस्कूल पास करने पर टेबलेट, कन्या विद्याधन, कोचिंग और छात्रावास में सुविधाएं तथा रोजगार न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के ये अहम वायदे हैं जिसे पूरा करने का भरोसा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपनी सार्वजनिक सभाओं में दिया है। नौजवान जानते है कि श्री मुलायम सिंह यादव जो कहते है वही करते हैं। उनकी कथनी करनी में अंतर नहीं होता है।
“रोजगार दो नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो“ का नारा सर्वप्रथम डा0 राम मनोहर लोहिया ने दिया था। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया के नारे को साकार रूप दिया। वर्ष 2006-07 के बजट में 400 करोड़ रूपए का प्राविधान कर 8 लाख 55 हजार 392 शिक्षित बेरोजगारों को 500 रू0 प्रतिमाह का भत्ता देने की योजना का शुभारम्भ 16 जून,2006 को स्वयं मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में चेक वितरण से किया था। अब उन्होने प्रतिमाह यह राशि एक हजार कर देने का वायदा किया है। इस तरह उन्होने नौजवानों को रेाजगार भत्ता देकर उन्हें हिंसा और उग्रवाद के रास्ते पर भटकने से बचाया और राष्ट्रीय मुख्यधारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है।
विधान सभा चुनावों में इस बार डेढ़ करोड़ के लगभग नौजवान मतदाताओं की निर्णायक उपस्थिति रही है। इनके बीच श्री अखिलेश यादव की गहरी पैठ हर कहीं उनकी सभाओं में अपार संख्या दिखाई पड़ी है। वैसे भी समाजवादी पार्टी में नौजवानों को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाती रही है। पार्टी के हर जनांदोलन में युवा नेता आगे रहे हैं और उत्पीड़न के बावजूद टूटे नहीं। युवाओं के मान सम्मान के प्रति समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव बराबर सचेत रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव बराबर यह कहते रहे हैं कि कांग्रेस के पास तो सिर्फ एक युवराज है जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्येक परिवार के युवाओं को युवराज मानती है। इन युवराजों ने ही इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी की कमान सम्हाली हैं और समाजवादी क्रान्तिरथ का संदेश गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुॅचाने का काम किया है। यह संदेश था बसपा को हटाना, है, समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़क हादसों मंे 35 घायल 21 भर्ती 2 की हालत गम्भीर 4 की मृत्यु

Posted on 26 February 2012 by admin

हरदोई के सम्पूर्ण जनपद में सड़क पर हुए हादसों में जैसे शनिदेव का प्रकोप माने या दैवी आपदा एक के बाद एक बुरी खबरों से पूरा दिन व्यतीत हुआ जिसमें माधौगंज में एक ट्रैक्टर-ट्राली एवं सुमों गाड़ी से आमने सामने की भिड़न्त में सुमो चालक एवं ट्राली पर सवार 11 बाराती घायल हो गये दो की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया। जिला मुख्यालय पर एक डीसीएम जो गन्ना से लदी हुई थी ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गयी उसमें भी 24 घायल हो गये जिसमें से 10घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रथम घटना में बराती मल्लावां थाना क्षेत्र के दउअनपुरवा से सदरपुर जाने वाली बाराती थे। कुछ बाराती दूसरी गाड़ी सुमो पर सवार थे दूसरी घटना में ट्रैक्टर ट्राली डीसीएम की टक्कर में घायल व्यक्ति बेनीगंज कोतवाली के पासीटोला के रहे तीसरी घटना साण्डी निवासी मोहल्ला नबाबगंज का आजाद (22) हरपालपुर में फर्नीचर बनाने का काम करता था मोटरसाइकिल से एक साथी के साथ उसकी बाइक मार्शल से टकरा गयी आजाद की असमय मौत हो गयी जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल हुआ। हरियावाँ थाना क्षेत्र का रामकिशोर (25) अशराफ टोला निवासी नीरज भी सड़क हादसे में घायल हुआ दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया परन्तु वहाँ से लखनऊ के लिए रिफर किया गया गया। बाबा नीम करौरी फिलिंग स्टेशन के पास जसवीर सिंह और गुरूचरन बाइक सवार होकर जा रहे थे बस से कुचल गये जिला अस्पताल लाते समय जसवीर की मृत्यु हो गयी। बिलग्राम कस्बे के नेवादा ग्राम के रहने वाला राजेन्द्र सिंह भी घायल अवस्था में मृत्यु का समाचार मिला है। शव को लावारिश हालत मंे सील किया गया तभी मृतक की पत्नी जानकारी होने पर पहुँची तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुका था वहाँ उसने पहचाना तो बिहार का निवासी निकला एक अन्य घटना में टैम्पो पलटने से छः व्यक्ति घायल हुए इस प्रकार जनपद में शनिवार का दिन यदि घायल दिवस कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in