Categorized | सहारनपुर

बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा प्रत्याशी चै0 राजपाल के समर्थन में जड़ौदा पांडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। मतलब केवल लूट से है, मतलब केवल चीनी मिल मालिकों से है। श्री शाही ने कहा कि किसानों को बिजली न मिलने, बिजली ट्रान्सफार्मरों की खराब हालत, सिंचाई के लिए पानी न मिलना, 250 रू0 प्रति बोरी यूरिया 500 में मिलना, 450 प्रति बोरी डीएपी 1100 रू0 में मिलना इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार बिचैलियों के हाथ बिक गई है।
श्री शाही ने कहा कि अगर आज गन्ना किसानों के खेतों में अभी भी खड़ा है, चीनी मिलों पर नहीं गया इसका कारण यह है कि मायावती ने सरकार की 24 चीनी मिलों को कोडि़यों के भाव पूंजीपतियों को बेच दिया। गंगा-जमुना नदियों के द्वाबा का क्षेत्र जहां उपजाऊ जमीन है मेहनती किसान हैं फिर भी गरीबी क्यों ? उन्होनंे यह कहा कि इसका कारण है कि जिनके हाथ में पिछले 10 वर्षो से प्रदेश की कमान है उनकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुलायम के गुण्डाराज की चर्चा करते हुए कहा कि मुलायम राज में गुण्डागर्दी चरमोत्कर्ष पर थी। अपहरण उद्योग पूरे प्रदेश में फल-फूल रहा था। उन्होंने कहा कि वही सारे अपराधी बसपा के हाथी पर चढ़ गए।
श्री शाही ने कांग्रेस की गलत नीतियों पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि मजहबी आरक्षण की व्यवस्था के कारण ही भारत व पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। मजहबी आरक्षण की व्यवस्था कर कांगे्रस पुनः इस देश को बांटना चाहती है उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार इच्छा शक्ति इतनी कमजोर है कि अफजल गुरू को सुप्रीकोर्ट की फांसी की सजा सुनाने के बाद भी आज तक उन्हें फांसी नहीं दी गई। आतंकवादियों के खिलाफ कांगे्रस सरकार का रवैया अत्यन्त लचर है। उन्होंने कहा कि  लगभग 120 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, लगभग 6 करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं, लगभग 8 करोड़ लोग टी0वी0 से ग्रस्त हैं और लगभग 5 करोड़ लोगों के आंख में रोशनी नहीं है, इस पर गुस्सा कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी को क्यों नहीं आता है ?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माया के राज में खुद महिला होते हुए महिलाओं की अस्तमत लूटी गई, यहां तक की स्कूल जाने वाली बालिकाओं के साथ भी दुराचार किया गया। यह खेद का विषय है। श्री शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को बिना भेदभाव के साइकिल देंगे। हमने वादा किया है कि किसानों के एक लाख का कर्ज माफ करेंगे, पांच वर्ष में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, 90 लाख युवकों को उद्योग धंधों के माध्यम से रोजगार देंगे। 60 वर्ष से अधिक लघु एवं सीमान्त किसानों को 1500 रू0 प्रति माह पेंशन देंगे। नहरों एवं सरकारी ट्यूबेलों से मुफ्त सिंचाई होगी। किसानों को कृषि कार्य हेतु 24 घंटे पर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को कृषि ऋण 1 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। कृषि को उद्योग का दर्जा देंगे। किसानों की जमीन जनहित के लिए अधिग्रहीत होगी ऐसे अधिग्रहण पर बाजार भाव से 6गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसान और उसकी खेती का बीमा किया जाएगा। कृषक कल्याण आयोग का गठन होगा। 1 हजार करोड़ रू0 का किसान कल्याण कोष बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी हेै जो बिना जात-पात भेदभाव के प्रदेश व देश को सुशासन और विकास दे सकती है। आपको यह तय करना  है कि आप विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं या माया-मुलायम का भ्रष्टाचार या गुण्डाराज।
हम प्रदेश को गुण्डा मुक्त, भ्रष्टार मुक्त खुशहाल प्रदेश बनाएंेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in