Categorized | अलीगढ़

अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश उमाश्री भारती ने जनपद अलीगढ के बरौली वि0स0 के प्रत्याशी मुनीश गौढ के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा। बसपा के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सपा के शासन में जंगलराज था। सपा-बसपा केन्द्र में कांगे्रस को समर्थन दिए हुए हैं और यहां पर अपने ऊपर आरोपों से बचने के लिए अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह मेरे पिता समान हैं। मैं उनकी बेटी हॅू। मेरा उनसे निवेदन है कि वे अपनी विरासत मुझे सौंप दें क्योंकि अब तो बेटी भी उत्तराधिकारी होती है।
सुश्री उमा भारती ने मुनीष गौढ को जिताने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे बल देंगे तों आपके बल से मैं बली हो जाउंगी। मेरे बल से आप बली हो जाओगे। मजहबी  आरक्षण के ऊपर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में मजहबी आरक्षण लागू नहीं होने देंगें। हम अपना हक किसी और को देने नहीं देंगे। इसीलिए चाहे हमें कितनी ही लड़ाई लड़ने पड़े, लड़गे। भाजपा मजहबी आरक्षण का विरोध करेगी।
सुश्री उमा भारती ने सपा के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में गुण्डों की गुण्डई से आमजन दुखी था, कुपित था यही कारण रहा कि बसपा को जनता ने मौका दिया। बसपा ने भ्रष्टाचार की ऐसी आंधी चलाई कि जनता अब बसपा से डरने लगी है। उन्होंने जनता से कहा कि प्रदेश में व्याप्त, भय, भूख, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को मिटाने के लिए भाजपा को वोट दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in