यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यहां गौेतमबुद्वनगर के जेवर व दादरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा का दिल्ली में प्यार और यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को सुशासन दे सकती है और भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई से मुक्ति दिला सकती है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो गई है। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने भी भ्रष्टाचार के तमाम रिकार्ड तोड़ दिए है। सपा पर कटाक्ष करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के राज मंे प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज स्थापित हो गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेेगा। उनको जेल जाना ही होगा। श्री सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने खाद्यान्न घोटाले में हजारों करोड़ का घोटाला किया तथा जमकर गुंडागर्दी की। बसपा-सपा के दोषियों पर कार्रवाई का सपना दिखाकर सत्ता में है। अब बसपा ने प्रदेश में तथा कांग्रेस ने पूरे देश में घोटाले करते हुए जनता को जमकर लूटा।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक सद्भाव व सामाजिक न्याय चाहती है परन्तु कांग्रेस सपा व बसपा मजहबी आरक्षण के नाम पर एक नए बटवारे की तस्वीर लिखते हुए पिछड़ों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दू, मुस्लिम एकता की बात करते हुए कहा कि आरक्षण का माध्यम जाति न होकर सामाजिक शैक्षिक, आर्थिक व पिछड़ापन होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि अब मौका आ गया है कि जेवर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुन्दर सिंह राणा और दादरी से भाजपा प्रत्याशी श्री नवाब सिंह नागर को जीताकर प्रदेश में भाजपा को चुनकर साफ सुथरी सरकार बनाई जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in