Archive | February 25th, 2012

उत्तर प्रदेश में रोजगार क्यों नहीं हैं

Posted on 25 February 2012 by admin

rahul4राहुल गांधी चुनावी जनसभा (मुजफ्फरनगर)
•ांग्रेस • ेस्टार प्रचार• एवं महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में हरियाणा और दिल्ली •ी तर्ज पर वि•ास •े लिए •ांग्रेस •ो जनसेवा •ा मौ•ा देने •ा आह्वान •िया है। वे आज यहां एसडी •ॉलेज • े विशाल मैदान में चुनावी जनसभा •ो संबोधित •र रहे थे।
•ेंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह और •ांग्रेस-रालोद गठबंधन •े संयोज• व •ांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा •ी भागीदारी वाली राहुल •ी इस जनसभा में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी •ी। राहुल गांधी ने जनसभा में युवा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से •ाफी देर गुफ्तगू •ी, जिस•ी •ाफी चर्चा मीडिया गैलरी में होती रही। जनसभा में युवाओं •ा जोश देखते ही बनता था। जब राहुल गांधी बोल रहे थें तो युवा बीच-बीच में राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारें साथ हैं •े नारे लगा रहे थे।
राहुल ने वि•ास •े मामले में हरियाणा •ी खूब तारीफ •ी और •हा •ि 22 सालों में गैर •ांग्रेसी सर•ारों •े चलते उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ गया। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद •रते हुए पूछा •ी उत्तर प्रदेश में रोजगार क्यों नहीं हैं। वे रोजगार •ी तलाश में हरियाणा-पंजाब जाते हैं, क्या वे नहीं चाहते ही हरियाणा •ी तरह उन्हें यहीं रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। उन्होंने भीड़ में खड़े ए• युवा से उस•ा नाम व आयु पूछी और •हा •ि उत्तर प्रदेश •े पिछड़ेपन •े लिए •ौन दोषी है। इस पर उस युवा ने •हा •ि मेरी उम्र 22 वर्ष है और मेरा जीवन बसपा, भाजपा और सपा •ी सर•ारों ने खराब •र दिया। इस पर उन्होंने पूछा •ि समस्याओं •ा हल क्या है तो युवा ने •हा •ि •ांग्रेस •ी सर•ार ही समस्याओं •ा निदान •र स•ती है। इस पर राहुल ने •हा •ि यह •ेवल इस युवा •ी सोच नहीं है, प्रदेश •ा हर युवा यही सोच रखता है।
•ांग्रेस महासचिव ने उमड़ी भीड़ •े जोश से उत्साहित हो•र प्रदेश •ी जनता से •ांग्रेस •ो ए• अवसर देने और 5 साल मे सूरत बदलने और 10 साल में पूरी प्रगति •ा वायदा •िया। उन्होंने •हा •ि वे वायदे नहीं •ाम में विश्वास •रते हैं और •ांग्रेस सर•ार ने सभी वर्गों •े •ल्याण •े लिए •ाम •िया है। उन्होंने •हा •ि उत्तर प्रदेश •ी जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी व गरीब वर्ग •ी सर•ार चाहती है, जो •ांग्रेस ही दे स•ती है। उन्होंने •हा •ि पिछले 22 वर्षों से उत्तर प्रदेश पर राज •रने वाले नेता जनता •ी बदहाली •े लिए जिम्मेवार है, ले•िन वे आज जनता •ो जवाब देने •ी बजाय •ेवल वायदे •र रहे हैं। उन्होंने पूछा •ी सत्ता में रहते हुए उन्होंने जनता •े लिए •ार्य क्यों नहीं •िया।
मुलायम सिंह यादव पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने •हा •ि जब मुलायम सिंह सत्ता में थे, तब उन्होंने मुसलमान भाईयों •े लिए क्या •िया। उन्होंने •हा •ि जब •ांग्रेस ने मुसलमान भाईयों •ो ह• देने •ा प्रावधान •िया तो मुलायम ने •हा •ि यह •म है, मुलायम •ो जवाब देना चाहिए •ि सत्ता में रहते हुए उन्होंने यह सब क्यों नहीं •िया।  राहुल गांधी ने •हा •ि वि•ास वायदों से नहीं, बल्•ि •ाम •रने से होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश •ो बदलने •ा आह्वान •रते हुए •हा •ि •ेंद्र में आम लोगों •ी सर•ार है, ले•िन आप उत्तर प्रदेश में सर•ार बना•र हमारे दोनों हाथ मजबूत •रें, फिर देखें वि•ास •ैसे होता है। उन्होंने •हा •ि देश में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, आसाम में •ांग्रेस •ी सर•ारें है और वहां जनता •े हित में योजनाएं लागू •ी जा रही है और तेजी से वि•ास हो रहा है।
•ेंद्रीय मंत्री अजीत सिंह ने •हा •ि सामाजि• न्याय •े बिना वि•ास नहीं हो स•ता और जो लड़ाई चौधरी चरण सिंह ने शुरू •ी थी, आज राहुल गांधी उसी लड़ाई •ो आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने •हा •ि चौधरी चरण सिंह ने मंडल आयोग •ा गठन •िया और आयोग •ी रिपोर्ट •े अनुसार मुसलमानों •े •श्यप, धोबी, बढ़ई आदि अति पिछड़े समुदाय •ो भी आरक्षण •ा लाभ देने •ी सिफारिश •ी थी। उन्होंने •हा •ि जनता बदलाव चाहती है और इला•े •ा भला •ेवल •ांग्रेस-रालोद सर•ार ही •र स•ती है। उन्होंने सभी •ांग्रेस-रालोद •ार्य•त्र्ताओं •ो ए•जुट हो•र गठबंधन प्रत्याशियों •ो जीत दिलाने •ा आह्वान •िया, क्यों•ि गठबंधन •े विधाय• ही लखनऊ में आप•ी सर•ार बनाएंगे। उन्होंने मायावती और मुलायम सिंह पर भ्रष्टाचार व गुण्डागर्दी •ो सरंक्षण देने •े गंभीर आरोप भी लगाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार ने पूरे देश को खोखला कर दिया है

Posted on 25 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शिकारपुर विधानसभा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद नहीं है। श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस ने लम्बे समय तक देश पर राज्य किया कभी कांगे्रस ने गरीबी हटाने का कार्य नहीं किया। गरीबी हटाने के लिए पैसे की आवश्यकता नहीं होती। गरीबों को हमेशा कांगे्रस ने वोट बैंक समझा। विकास करने के लिए जज्बे की जरूरती होती है।
श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस की सरकार दिल्ली को लूट रही है और लखनऊ की रानी प्रदेश को लूट रही है। भ्रष्टाचार ने पूरे देश को खोखला कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी समान विचार धारा वाली पार्टी है, सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।  उन्होंने कहा कि कि उ0प्र0 में संसाधनों की कमी नहीं है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। गुंडागर्दी का विकल्प भ्रष्टाचार और उगाही नहीं हो सकता। इसका विकल्प रामराज्य हो सकता है। वह भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। क्योंकि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारे हैं वहां अमन चैन के साथ-साथ विकास की गंगा बह रही है।
श्री गडकरी ने कहा कि संविधान में यह प्राविधान है कि आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता लेकिन यह आरक्षण कांगे्रस कहां से लाएगी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी और पिछड़ों को आरक्षण किसी कीमत पर कम नहीं होने देगी। वोट बैंक के लिए कांगे्रस पार्टी मजहबी आरक्षण का सहारा लेकर साम्पद्रायिकता का जहर घोल रही है। सलमान खुर्शीद लां मिनिस्टर नहीं लां लैस मिनिस्टर हैं। कितना दुखदाई होता है जब शहीद इंसपेक्टर मोहन चन्द्र शर्मा की शहादत पर कांगे्रस वालों को रोना नहीं आया, बाटला कांड के आतंकवादियों के शव देखकर कांगे्रस वालों को रोना आ जाता है। देश के लिए कुर्वान होने वाले शहीदों का इस तरह अपमान, जनता माफ नहीं कर सकती।
श्री गडकरी ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा और उत्तर प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। हर खेत को पानी मिलेगा, हर किसान को बीज मिलेगा, बिजली मिलेगी, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए उद्योग धंधे लगेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

असली सजा तो लोकतंत्र में जनता ही देती है

Posted on 25 February 2012 by admin

24-02-b समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग ने बसपा को सजा दे दी है लेकिन असली सजा तो लोकतंत्र में जनता ही देती है। इसलिए मतदान के जरिए समाजवादी पार्टी को जिताकर और बसपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर अपनी सजा सुना दें। बसपा सरकार ने अपने शासनकाल में हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। बदले की भावना से फर्जी मुकदमें लगाए हैं। जनता को बसपा कुशासन से मुक्ति समाजवादी पार्टी ही देगी।
श्री यादव ने आज मुजफ्फरनगर, प्रबुद्धनगर एवं मेरठ में सघन चुनाव अभियान में सात जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि बसपा राज में किसान बदहाल हुए हैं। नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर बेरोजगारी दूर की जाएगी अन्यथा बेकारी का भत्ता दिया जाएगा। किसान को इस सरकार में फसल के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। खाद मंहगी है और वह भी ब्लैक में खरीदनी पड़ी है। समाजवादी पार्टी सरकार किसानों को उनकी फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाएगी और सिंचाई मुफ्त करने की सुविधा देगी। ग्रामीण इलाको में 20 घंटे बिजली मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिमो को आरक्षण देने की कांग्रेस की केन्द्र सरकार की घोषणा जनता से धोखाधड़ी है। इससे मुस्लिम भाइयों को कोई फायदा नहीं मिलेगा। समाजवादी पार्टी सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्टो के आधार पर मुस्लिमो को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण देगी। मदरसों को और दरगाहों को उचित संरक्षण मिलेगा।
24-02-a श्री यादव ने कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार कांग्रेस-बसपा की देन है। इन्हें गरीब, गांव और किसान से कोई लेना देना नहीं है। बसपा कांग्रेस में साठगांठ है और दोनों एक दूसरे के भ्रष्टाचार में सहयेागी हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर बसपाकाल के घोटालों की जांच होगी और जनता का धन लूटने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।
श्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता और बृद्ध सीमांत किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा। इन्टर पास छात्रो को लैपटाप मिलेगा जो हिन्दी-उर्दू में भी चलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा और बसपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है

Posted on 25 February 2012 by admin

01-optimized2शामली (प्रबुधनगर)/लखनऊ 24 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज चुनावी विधान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा और बसपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है। चुनावों के दौरान इन पार्टियों के नेता भ्रष्ट कृत्यों पर परदा डालने के लिए जनता से पुनः वोट मांग रहे है। इन दोनों पार्टियों की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम सीमा पर रही है। जहां सपा की सरकार दहशत और गुंडागर्दी का पर्याय थी वहां बसपा के शासनकाल में थाने में बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाएं प्रकाश में आई। सत्ताधारी दल से जुड़े लोग हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त पाए गए।
श्री सिंह ने कहा कि सपा के शासन में खाद्यान्न घोटाला हुआ और बसपा के शासनकाल में एन.आर.एच.एमघोटाले में हजारों करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार हुआ। मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कहा था कि सपा के शासनकाल में हुए घोटालों के दोषी श्री मुलायम सिंह और श्री अमर सिंह को जेल भेजा जाएगा। जब बसपा सत्ता में आई तो मायावती जी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना भूल गई। कार्रवाई तो दूर स्वयं उनकी सरकार में लगातार घोटाले हुए। एन.आर.एच.एम घोटाले में तो तीन-तीन सी.एम.ओ. की हत्याएं हो गई। मायावती जी ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में मंत्री तो हटाए मगर बसपा सरकार में मंत्री कोई छोटा मोटा घोटाला कर ले यह तो संभव है मगर एन.आर.एच.एम.जैसे महाघोटाले मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना संभव नही है।
02-optimized1श्री सिंह ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का प्रश्न है तो यह पार्टी भ्रष्टाचार की बात ही नही करती। श्री राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के बारे में कहा था कि उनकी कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचारियों के लिए अब कोई जगह नही है। उन्होंने ठीक ही कहा था क्योंकि कांग्रेस में पहले से ही इतने भ्रष्टाचारी भरे पड़े है कि ‘हाउसफुल’ हो चुका है। केन्द्र में 4 लाख करोड़ का घोटाला करने वाली यू.पी.ए. सरकार को सपा और बसपा ने समर्थन दे रखा है क्योंकि इन दोनों दलों के नेताओं को सी.बी.आई. का डर सता रहा है। जिस दिन भाजपा की सरकर बनेगी तो सभी घोटालों की एक जांच आयोग बनाकर सघन जांच की जाएगी और किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नही जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश और प्रदेश आज गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है

Posted on 25 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ईरानी ने हाथरस विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 के विधान सभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेंगे। देश और प्रदेश आज गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि उ0प्र0 में महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार, बलात्कार की घटनांए बढ़ी है जबकि इस प्रदेश की मुखिया एक महिला है। महिलाओं को संरक्षण देने के बजाय उनके शासन में महिलाओं को तिरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़े हैं और वसूली की घटनाएं भी। श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रदेश के जिस मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के शासन में उसके 20-20 मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और यह सारा काम उनके नाक के नीचे में हो रहा हेै। इससे हास्यास्पद क्या हो सकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास की गंगा भाजपा शासित प्रदेशों में बह रही है। जहां रोजगार भी है हाथों को काम भी है और उद्योगों में हर वक्त बिजली भी है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैंने उ0प्र0 के उर्जा मंत्री से पूछा कि आप बताएं की आप प्रदेश को कितनी बिजली दे रहे हैं। आपके पास बिजली ही नहीं है तो उद्योग कहां से स्थापित होंगे और बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा। इस स्थिति में प्रदेश का विकास कैसे संभव है। उन्होनंे सपा-बसपा-कांगे्रस को सिरे से नकारते हुए कहा कि ये तीनों पार्टियों समाज में साम्प्रदायिक फैलाने में लगी है। और साामजिक घृणा सभा में तृप्ति शाक्य ने अपने शुमधुर भजन सुनाए तथा सभा की अध्यक्षता श्रीमती कमला अरोड़ा ने कीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बहुजन समाज पार्टी - चुनावी जनसभा

Posted on 25 February 2012 by admin

बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उŸार प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी का उŸार प्रदेश विधान सभा आम चुनाव-2012 हेतु चुनावी कार्यक्रम निम्न प्रकार से है, जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित 7 जि़लों में आयोजित होने वाली चुनावी जनसभाओं को वह सम्बोधित करेंगी:-

(1) दिनांक 26 फरवरी, 2012 -     जि़ला बिजनौर के झालू रोड पर कस्बा नैटोर में स्थित शिल्पी कुमार अग्रवाल के निजी मैदान में पहली चुनावी जनसभा एवं उसी दिन जि़ला मुरादाबाद के रामलीला ग्राउन्ड, लाईन पार कुन्दनपुर में दूसरी चुनावी जनसभा होगी।

(2) दिनांक 27 फरवरी, 2012 -     जि़ला बदायूं में अम्बेडकर छात्रावास के निकट बरेली-बदायूं रोड पर पहली चुनावी जनसभा एवं उसी दिन जि़ला बरेली के तुलसी नगर ग्राउन्ड में पीलीभीत बाईपास रोड पर दूसरी चुनावी जनसभा होगी।

(3) दिनांक 28 फरवरी, 2012 -     जि़ला शाहजहांपुर के जलालाबाद रोड पर बरेली मोड़ चैराहा के निकट श्री अशोक अग्रवाल की खाली पड़ी जमीन पर शाहजहांपुर में पहली चुनावी जनसभा एवं जि़ला पीलीभीत में हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प के पीछे आसाम रोड पर दूसरी चुनावी जनसभा होगी।

(4) दिनांक 29 फरवरी, 2012 -     जि़ला लखीमपुर खीरी में राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में चुनावी जनसभा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन

Posted on 25 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाई में आज 3294 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है जिसमें 3145 लीटर देशी एवं 149 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी। फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल ने आज 5 लाख रूपये सीज किये।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि मामलों में 19 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसमें लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 98 मामलों में कार्यवाई करते हुए 9 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 5 मामलों में एक तथा अन्य 10 मामलों में 9 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज 37 अवैध असलहे एवं 66 कारतूस जब्त करते हुये 7384 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107/116 के तहत पाबन्द करते हुए हथियार बनाने वाले 43 अवैध कारखानों को सीज किया गया। उन्हांेने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 9439 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 174 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अब तक लगभग 17.30 लाख व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107/116 के तहत पाबन्द किया गया है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक 5275 अवैध असलहे एवं 7942 कारतूस जब्त किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 24165 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा हथियार बनाने वाले 12348 अवैध कारखानों को सीज किया गया है।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर के दुरूपयोग एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 8.15 लाख मामलों में कार्यवाई करते हुए 3422 एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गयी है जिसमें लाल-नीली बत्ती तथा गाडि़यों पर लगे झण्डों के दुरूपयोग के 7870 मामलों में 2162 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 1257 मामलों में 340 तथा अन्य 3343 प्रकरणों में 920 एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जा चुकी है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 6.39 लाख लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 3.17 लाख लीटर अवैध शराब तथा फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा लगभग 35.69 करोड़ रूपये जब्त किये जा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय लोकदल - सभा व रोड शो के कार्यक्रम

Posted on 25 February 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चै0 अजित सिंह व महासचिव सांसद जयन्त चैधरी आगामी दो दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस-रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में सभा व रोड शो के कार्यक्रम करेंगे।
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अनिल दुबे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह, 25 फरवरी को शामली (पंचशीलनगर), कैराना प्रबुद्धनगर, छाता व मांट (जनपद-मथुरा) मंे आयोजित सभाओं को तथा 26 फरवरी को शिकारपुर (बुलन्दशहर) गढ़मुक्तेश्वर, बड़ौत (बागपत जनपद) की सभाओं को सम्बोधित करेंगे। दूसरी ओर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी 25 फरवरी को बुलन्दशहर, बरौली (अलीगढ़) मांट (मथुरा) में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जबकि 26 फरवरी को मांट (मथुरा) में रोड शो तथा धनौरा (जेपीनगर) मंे रालोद कांग्रेस द्वारा घोषित संयुक्त जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अ0भा0 कंाग्रेस - चुनावी जनसभा

Posted on 25 February 2012 by admin

अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी कल दिनांक 25फरवरी को देवबन्द, दादरी, चरथावल एवं जेवर में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, कंाग्रेस कार्यसमिति के सदस्य श्री सलीम शेरवानी कल दिनांक 25फरवरी को गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सिटी, पुरकाजी, नोएडा एवं किठोर में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री सलमान ख्ुार्शीद एवं कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 25फरवरी को जलालाबाद, मोहम्मदी, कस्ता, ददरौल, गोलागोकर्णनाथ में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल कल दिनांक 25फरवरी को मथुरा, आगरा नार्थ, आगरा रूरल में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कल दिनांक 25फरवरी को छाता, इगलास, मांट में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 25फरवरी को सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, मेरठ कैंट एवं कोल में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूरे देश में उ0प्र0 की छवि इस घोटालेबाज सरकार के रहते गिरी है

Posted on 25 February 2012 by admin

लोकायुक्त की संस्तुति के बाद भी सुश्री मायावती जी द्वारा अपने निकटतम सबसे भारी भरकम मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकीको बर्खास्त न करना और सीबीआई जांच की संस्तुति न करना, भ्रष्टाचार में मायावती जी की खुली मिलीभगत जाहिर करती है।
प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राम कुमार भार्गव ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह देश की पहली किसी प्रदेश की सरकार है जिसके 22 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का अरोप लग चुका है और दोषी भी ठहराये जा चुके हैं। पूरे देश में उ0प्र0 की छवि इस घोटालेबाज सरकार के रहते गिरी है। सुश्री मायावती जी के सबसे करीबी दो ‘‘फण्ड कलक्टर’’ श्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी थे, अब यह ‘‘फण्ड कलक्टर’’ दोषी ठहराये जा चुके हैं, मगर फण्ड कलेक्शन का मुख्य सूत्र जहां पर फण्ड है उसकी भी जांच होनी चाहिए।
मुख्य प्रवक्ता श्री भार्गव ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह उठता कि आखिर असली घोटालेबाजों पर सुश्री मायावती जी ने पर्दा क्यों डाले रखा। है। उन्होने कहा कि एक-एक कर घोटालेबाजों को भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में मुख्यमंत्री इसलिए बर्खास्त करती रही हैं यह दिखाने के लिए कि वह स्वयं पाकसाफ है और भ्रष्टाचारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करतीं। यहां तक कि उन्होने अपने सबसे करीबी श्री बाबू सिंह को तब बाहर निकाल दिया जब उन्हें पता चला कि कानून का शिंकजा अब उनके स्वयं के गिरेबान तक पहुंचने वाला है क्योंकि भ्रष्टाचार के तार उन्हीं से जुड़े हैं। हाल ही में लोकायुक्त द्वारा इनके सबसे निकटस्थ मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भ्रष्टाचार एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में लोकायुक्त ने सीबीआई की जांच कराये जाने की संस्तुति की है उस पर मायावती जी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होने कहा कि अब देखना यह है कि इस मामले में मायावती जी लोकायुक्त के निर्देशानुसार मामला सीबीआई को देती हैं या रफा दफा करने के लिए अपने ही स्तर से कोई कमीशन बैठाकर या राज्य की किसी एजेंसी को देकर सिर्फ खानापूरी ही करती हैं।
अत्यंत गंभीर बात तो यह है कि सुश्री मायावती जी, जैसा कि चर्चा है इनको बचाने के लिए कोई ज्यूडिशियल कमीशन बैठाने की फिराक में हैं, ताकि आने वाली सरकार भी कोई कार्यवाही न कर पाये और असली स्रोत यानी कि सुश्री मायावती तक कानून का शिकंजा न पहुंच पाये।
श्री बाबू सिंह कुशवाहा और श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अतिरिक्त मायावती जी के शासन के भ्रष्टाचार के मुख्य संचालक तो इनके अपने सगे भाई श्री आनन्द कुमार हैं जो कि इन्हीं के निर्देशानुसार सारे नाजायज फण्डों की उगाही और सम्पत्ति की खरीद फरोख्त करते हैं। यह मायावती जी के वही भाई हैं जिनकों सुश्री मायावती जी के प्रथम मुख्यमंत्रित्व काल में प्राथमिकता के तौर पर नोएडा में एक प्लाट आवंटित कराया गया था, यह दिखाते हुए कि यह नोएडा में बढ़ई का काम करते हैं। आज सबसे बड़ी जांच का विषय यह है कि मामूली बढ़ई के रूप में कार्य करते हुए चंद वर्षों में हजारों करोड़ रूपये से अधिक की जमीन व बेनामी सम्पत्ति कहां से इन्होने कैसे बना ली। श्री आनन्द कुमार, उनकी पत्नी व कुछ अन्य इनके परिवार के लोगों के नाम से कम से कम 15 छोटी-बड़ी कम्पनियां अकेले नोएडा में बनी हुई हैं जिनका पूर्ण विवरण मीडिया के जरिये जनता के सामने आ चुका है। दिखाने के लिए बेनामी तौर पर इन कंपनियों में कुछ छोटे बिल्डरों का नाम भी शामिल कर लिया गया है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद एवं मेरठ विकास प्राधिकरण की दिल्ली से सटी बेशकीमती जमीनें, जो सोने की खान की तरह हैं जिनका आावंटन पिछले 5 वर्षों से बिना श्री आनन्द कुमार के नामुमकिन रहा है। इन चारों संस्थाओं के प्रमुख अधिकारी श्री आनन्द कुमार के कहने पर ही नियुक्त किये जाते रहे हैं। यही कारण है कि खास तौर पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के अधिकारी अगर मासिक किश्त देने में जरा भी देरी करते हैं तो हटा दिये जाते है। जल्दी-जल्दी कुछ ही महीनों के अल्पकाल में इन अधिकारियों के स्थानान्तरण की खास वजह भी यही रही है।
मुख्य प्रवक्ता ने मांग की है कि केन्द्र सरकार द्वारा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं एवं आम जनता के लिए लागू की गयी जनकल्याणकारी केन्द्रीय योजनाओं में हजारों करोड़ रूपये की, राज्य सरकार द्वारा की गयी लूट, प्रदेश की जनता की जबरिया जमीनों को छीने जाने और बसपा सरकार के इन पांच वर्षों के भ्रष्टाचार, प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई सम्पत्तियां, घोटाले की सत्यता उजागर करने के लिए सुश्री मायावती जी के सगे भाई श्री आनन्द कुमार की भी सभी सम्पत्तियांे, कार्यप्रणालियों और सभी कम्पनियों की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच करायी जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in