Categorized | बुलंदशहर

भ्रष्टाचार ने पूरे देश को खोखला कर दिया है

Posted on 25 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शिकारपुर विधानसभा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद नहीं है। श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस ने लम्बे समय तक देश पर राज्य किया कभी कांगे्रस ने गरीबी हटाने का कार्य नहीं किया। गरीबी हटाने के लिए पैसे की आवश्यकता नहीं होती। गरीबों को हमेशा कांगे्रस ने वोट बैंक समझा। विकास करने के लिए जज्बे की जरूरती होती है।
श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस की सरकार दिल्ली को लूट रही है और लखनऊ की रानी प्रदेश को लूट रही है। भ्रष्टाचार ने पूरे देश को खोखला कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी समान विचार धारा वाली पार्टी है, सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।  उन्होंने कहा कि कि उ0प्र0 में संसाधनों की कमी नहीं है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। गुंडागर्दी का विकल्प भ्रष्टाचार और उगाही नहीं हो सकता। इसका विकल्प रामराज्य हो सकता है। वह भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। क्योंकि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारे हैं वहां अमन चैन के साथ-साथ विकास की गंगा बह रही है।
श्री गडकरी ने कहा कि संविधान में यह प्राविधान है कि आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता लेकिन यह आरक्षण कांगे्रस कहां से लाएगी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी और पिछड़ों को आरक्षण किसी कीमत पर कम नहीं होने देगी। वोट बैंक के लिए कांगे्रस पार्टी मजहबी आरक्षण का सहारा लेकर साम्पद्रायिकता का जहर घोल रही है। सलमान खुर्शीद लां मिनिस्टर नहीं लां लैस मिनिस्टर हैं। कितना दुखदाई होता है जब शहीद इंसपेक्टर मोहन चन्द्र शर्मा की शहादत पर कांगे्रस वालों को रोना नहीं आया, बाटला कांड के आतंकवादियों के शव देखकर कांगे्रस वालों को रोना आ जाता है। देश के लिए कुर्वान होने वाले शहीदों का इस तरह अपमान, जनता माफ नहीं कर सकती।
श्री गडकरी ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा और उत्तर प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। हर खेत को पानी मिलेगा, हर किसान को बीज मिलेगा, बिजली मिलेगी, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए उद्योग धंधे लगेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in