Categorized | हाथरस

देश और प्रदेश आज गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है

Posted on 25 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ईरानी ने हाथरस विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 के विधान सभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेंगे। देश और प्रदेश आज गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि उ0प्र0 में महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार, बलात्कार की घटनांए बढ़ी है जबकि इस प्रदेश की मुखिया एक महिला है। महिलाओं को संरक्षण देने के बजाय उनके शासन में महिलाओं को तिरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़े हैं और वसूली की घटनाएं भी। श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रदेश के जिस मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के शासन में उसके 20-20 मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और यह सारा काम उनके नाक के नीचे में हो रहा हेै। इससे हास्यास्पद क्या हो सकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास की गंगा भाजपा शासित प्रदेशों में बह रही है। जहां रोजगार भी है हाथों को काम भी है और उद्योगों में हर वक्त बिजली भी है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैंने उ0प्र0 के उर्जा मंत्री से पूछा कि आप बताएं की आप प्रदेश को कितनी बिजली दे रहे हैं। आपके पास बिजली ही नहीं है तो उद्योग कहां से स्थापित होंगे और बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा। इस स्थिति में प्रदेश का विकास कैसे संभव है। उन्होनंे सपा-बसपा-कांगे्रस को सिरे से नकारते हुए कहा कि ये तीनों पार्टियों समाज में साम्प्रदायिक फैलाने में लगी है। और साामजिक घृणा सभा में तृप्ति शाक्य ने अपने शुमधुर भजन सुनाए तथा सभा की अध्यक्षता श्रीमती कमला अरोड़ा ने कीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in