Categorized | लखनऊ.

सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं बचा है जिसमें उगाही नहीं की गई

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी द्वारा बसपा सरकार पर लगाए एक और घोटाले के आरोप पर भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय ने अपनी मुहर लगा दी है। यह घोटाला उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाली 11 चीनी मिलों में हिस्सेदारी के विनिवेश से जुड़ा है। इसमें जनता के 2000 करोड रूपयों की लूट की गई है।
श्री शाही ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि मायावती सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं बचा है जिसमें उगाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उगाही में मुख्यमंत्री मायावती की सीधी संलिप्तता है बगैर उनकी सहमति के मंत्री और नौकरशाह इतने निरंकुश नहीं हो सकते हैं कि वो प्रदेश के खजाने को दोनों हाथ से खुलेआम लूटना शुरू कर दें। भारतीय जनता पार्टी बहुत जिम्मेदारी के साथ सीबीआई से मांग करती हैं कि वो सभी विभागों की हर लेनदारी और देनदारी की सामुहिक जांच करे।
श्री शाही ने कहा कि कैग ने कई बिंदुओं पर राज्य सरकार को दोषी पाया है। मुख्यमंत्री मायावती ने सरकार में आते ही पहला एजेंडा यही तय किया कि प्रदेश को लूटने की नीति क्या हो ? इसलिए उन्होने 2007 में सत्ता में आने के महज डेढ महीने बाद ही मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश चीनी निगम द्वारा संचालित 11 चीनी मिलों में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी। नियम भी केन्द्र की 2जी घोटाले के तर्ज पर ही बनाये गए थे जिससे मायावती की चहेती कम्पनी को ही फायदा मिल सके। इस चहेती कम्पनी वेब इंडस्टीज और पीबीएस फूड्स के मालिक शराब व्यवसायी गुरमीत सिंह चड्डा उर्फ पोंटी चड्डा है। जिनकी नजदीकी प्रदेश मुख्यमंत्री से जगजाहिर है।
श्री शाही ने कांग्रेस और बसपा पर यह भी आरोप लगाया कि दोनों ही पाटियांे ने एक साझा समझौते के तहत देश और प्रदेश को लूटा है। कांग्रेस केन्द्र में लूटती रही जिसे बसपा का समर्थन हासिल रहा तो केन्द्र से प्रमाण-पत्र हासिल कर बसपा उत्तर प्रदेश को लूटती रही। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की  कि इस लुटेरी सरकार को सत्ता से बेदखल करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in