Archive | February, 2012

….चुनाव की सरगर्मिया बढी,! अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय संधर्श के आसार

Posted on 08 February 2012 by admin

विधानसभा का चुनाव अपने सबाब पर है,सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के भरसक प्रयास रात दिन एक किये गांव गलियों की खाक छान रहे है। परन्तु मतदाताओ की खामोषी प्रत्याषी व समर्थकों के लिये सिर दर्द बनी हुई है। मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है प्रत्याषी व समर्थको की भागादौडी तेज होती जा रही है। जिसमे सदर विधान 189 जयसिंहपुर के प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय बसपा, अरूण वर्मा सपा, भाजपा अर्जुन सिंह, तथा काग्रेंस जयनरायण तिवारी सहित 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे है। जहंा नये परसीमन के अनुसार मतदाताओं की संख्या 2,80325, हजार है। जिसमे 150,821, पुरूश व 129,504, महिल मतदाता है। जहां ब्राम्हण बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते बसपा प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय अपने स्वजाती मतों की धु्रबीकरण तथा बसपा के आधार मतो के चलते सभी दलों पर भारी पडने लगे है। वही इनका पीछा कर रहे अरूण वर्मा भी सपा आधार मतों के बल स्वाजातीय मतों के सहारे पकड मजबूत बनाने में जुटे है, जबकि अन्य दलों के प्रत्याषी मुख्य लडाई से अपने केा केाषों दूर पा रहे है। प्रदेष में मृत प्राय हेा चुकी कांग्रेस का दिन सदर विधानसभा मंे बहुरने का नाम नही ले रहा है लगातार कई विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुके बुजुर्ग नेता जयनरायण तिवारी एक बार फिर अपने पुराने इतिहास को दोहराने को अग्रसर है।
विधानसभा 190 लम्भुआ के मतदाता की संख्या 2,97,844 है जहां पुरूश 1,59,252 व महिला 1,38,592 मतदाता है। सीटिंग विधायक विनोद सिंह केा मैदान में उतारा है। जिनका डगर इस बार आसान बहुत कम है। भीतर घात की षिकार बसपा अपने समर्थकों से जूझ रही है वही श्री सिंह के कार्यषैली से मोहभंग जनता भी नया चेहरा देखने की ललक संजोये दूसरे प्रत्याषियों केा टटोल रही है। चर्चाओं के अनुसार त्रिकोणीय संर्घश में सपा के सन्तोश पाण्डेय, काग्रेंस के रामषिरोमणि बर्मा पूर्व बसपा प्रत्याषी जातिगत समीकरणों के आधार पर लम्भुआ विधानसभा का चैकन्ना परिणाम लाने के तरफ प्रयास रत है।
विधानसभा 191 कादीपुर में मतदाताओं की संख्या 3, 18,097 है जिसमें 1,70,765 पुरूश व 1,47,332 महिला मतदाता प्रत्याषियो के भाग का फैसला करेगी। क्षेत्र का चुनाव बडा दिलचस्प मोड लिया है जहा लगातार बसपा का हैट्रिक बनाने वाले कादीपुर विधायक भगेलूराम त्रिकोणीय संधर्श में फंसे बसपा सुप्रीमो मायावती की राह ताक रहे है।
विधानसभा 188 सुल्तानपुर 3,05,599 मतदाताओं में 1,64,899, पुरूश व 1,40,700 महिला मतदाता है। जहां सपा की प्रतिश्ठा से जुडी सुल्तानपुर सीट को सभी दलों ने घेरने का प्रयास किया। परन्तु जातिगत समीकरणों के आधार पर मुख्य लड़ाई सपा विधायक अनूपसण्डा व पूर्व बसपा सांसद मो.ताहिर खंा के बीच नजर आती दिखाई दे रही है। कमोबेष यही हाल इसौली विधानसभा में है जहां बहुकोणीय संघर्श दिखाई दे रहा है जो त्रिकोणीय रूप अख्तियार कर लिया है। जिसमें सपा प्रत्याषी अबरार अहमद से अपनी मुख्य लडाई मानते हुए निर्दल प्रत्याषी कक्कू पाण्डेय तथा पीस पार्टी मेानू सिंह ऐडी चोटी का जोर लगा त्रिकोणीय संधर्श का रूप दे रखे है। जबकि जयनरायन तिवारी के सखा पूर्व मंत्री मोईद अहमद व भाजपा प्रत्याषी रामचन्द्र मिश्र हताष किसी भी तरह लडाई में आने के लिये सारे दम खम लगा दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस स्पष्ट रूप से अन्य सभी राजनैतिक दलों से आगे

Posted on 08 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल नक़वी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट रूप से अन्य सभी राजनैतिक दलों से आगे चल रही है। जिन दस जिलों में चुनाव कराया जा रहा है, वहां पर लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस ने 34 विधानसभाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी में शत प्रतिशत विधानसभाओं पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अतः कांग्रेस को पहले से ही इस बात का पूर्ण भरोसा था कि वे यहां से लगभग 30-35 विधानसभा क्षेत्रों पर विजय प्राप्त करेंगे। अब तक की प्राप्त जानकारी एवं मतदाताओं के रूझान से ये संकेत मिलतें हैं कि कांग्रेस कम से कम 35 विधानसभाओं पर जीत दर्ज करायेगी।
श्री नक़वी ने आगे बताया कि बहुजन समाज पार्टी के 21 मंत्रियों को चुनाव से पूर्व निष्कासित तो कर दिया परन्तु उनके विरूद्ध कोई भी कानूनी कार्यवाही या एफआईआर प्रीवेन्सन आॅफ करप्शन एक्ट के अन्तर्गत नहीं किया, जो इस ओर इंगित करता है कि कहीं न कहीं इसमंे मुख्यमंत्री स्वयं भी लिप्त हैं अन्यथा कानूनी कार्यवाही न करने का कोई अन्य कारण नहीं हो सकता। बसपा सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा जो कि मायावती के नजदीकियों में थे, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के अनेक मामलें हैं और एनआरएचएम में उनके विरूद्ध सीबीआई की जांच हो रही है। वे आज भाजपा के स्थगित सदस्य हैं? मायावती सरकार के दूसरे महत्वपूर्ण मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जिनके पास लगभग देढ़ दर्जन विभाग हैं, उनके विरूद्ध भी लोकायुक्त में शिकायतें दर्ज की गयीं हैं और लोकायुक्त उनकी जांच करवा रहें हैं परन्तु मुख्यमंत्री ने उनके विरूद्ध कोई शिकायत नहीं दर्ज की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी

Posted on 08 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व साॅसद श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनावो में कांग्रेस कही गिनती में नहीं है। फिर भी वह राष्ट्रपति शासन की धमकी दे रही है। यदि समाजवादी पार्टी ने भी धमकी दी तो दिल्ली में सरकार चली जाएगी। समाजवादी पार्टी के खिलाफ जो आरोप लगा रहे हैं और दबाव बना रहे हैं वे इसलिए साजिशें कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार न बनने पाए। किन्तु हम इससे डरनेवाले नहीं है।
श्री अखिलेश यादव आज जनपद इलाहाबाद में रामपुरमुगारी, मेजा रोड, खीरी, जारी और इलाहाबाद में आयोजित जनसभाओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता गलतफहमी न पालें। बिहार में कांग्रेस के 4 विधायक रह गए, तमिलनाडु में मात्र 5 उत्तर प्रदेश में भी कम ही चुने जाएगें। प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी की ही बहुमत की सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि अब तक जो सर्वे आए हैं, वे सब समाजवादी पार्टी की बढ़त बता रहे हंै। अन्य दलों के पास कार्यक्रम नहीं है। हमारे चुनाव घोषणा पत्र की नकल पंजाब में की गई और मुफ्त सिंचाई तथा बिजली के वायदे किए गए। किसानों का 50 हजार तक कर्ज माफी और कम्प्यूटर देने की नकल की गई। हम बुजुर्ग किसानों को पंेशन देगें, कन्या विद्यालय धन, बेकारी भत्ता देगें। हम गांवों में ऐसे लैपटाप और टेबलेट देगें जो हिन्दी-उर्दू में चलेगें। जरूरत हो तो अंग्रेजी में भी इन्हें चलाएगें। जैसे गांव वालो ने मोबाइल का इस्तेमाल सीख लिया है वैसे वे कम्प्यूटर भी सीख जाएगें। हम पत्थर नहीं लगाएगें उनका पैसा जनहित के कार्यो में खर्च करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियां लागू नहीं की।  कांग्रेस की अल्पसंख्यको को आरक्षण देने की बात बेमतलब है, उससे कुछ मिलनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ देगी।
श्री यादव ने आव्हान किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान के लिए निकलें। ज्यादा मतदान होने पर हम ज्यादा सीटे जीतेगें। समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी जनपद के औछा थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया के पास बस और ट्रक की टक्कर में लगभग तीन दर्जन लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होने कहा कि रठैरा गांव के श्री बलवीर सिंह यादव की पुत्री का लगन ले जाते समय हुई यह दुर्घटना दर्दनाक है। उन्होने दिवंगत आत्माओं की षांति तथा मृतकों के परिवारीजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति ईश्वर से देने की प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के 35 बूथों पर होगा सीधा प्रसारण

Posted on 08 February 2012 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम ने कहा कि सण्डीला और हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के 35 बूथों पर मतदान का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। अद्र्वसैनिक बल और वाहरी पुलिस की मतदान केन्द्रो पर तैनीती की जायेगी। अगर कमी होगी तो स्थानीय पुलिस को बाहर रखा जा सकेगा। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट मे एक पत्रकार वार्ता मे ये बाते बताई। उन्होनंे ये भी कहा कि सदर विधानसभा के प्राथमिक पाठशाला रद्वेपुरवा के 2 बूथ, जीआईसी के 4, बैदिक विघा मन्दिर के 4, गन्ना समिति के 4, सण्डीला विधानसभा के 4, आई आर इन्टर कालेज के 7, बुद्व इन्टर कालेज के 4, प्राथमिक पाठशाला बिरौनी के 2, प्राथमिक पाठशाला नया भवन बिरौनी के 3 बूथंो पर होने वाले मतदान की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। उन्होने बताया कि 8 विधानसभा सीटो पर 25,38,449 का सर्विस मतदाता 1460 जिनके लिये 18 जोनल मजिस्ट्रेट 174 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ईवीएम के साथ मास्टर ट्रेनर भी रखा गया है। प्रत्याशी की टोपी, माक्स और अगौंछा पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नही डलवाना होगा। इसकी पूरी डिटेल देनी होगी। मतदान के दिन जिले की सभी सीमायें सील की जायेगी। परन्तु आकस्मिक सेवा बहाल रहेगी। चुनाव को प्रभावित करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनपद  मे 11 प्रेक्षक 605 माइक्रो आब्जरवर, विशेष पे्रक्षक सुधीर राकेश आकस्मिक दौरा भी करेगंे। डीएम ने बताया कि 103 कम्पनी अद्र्वसैनिक बल, 6500 सिविल पुलिस, 6500 होमगार्ड के अलावा 19 कम्पनी पीएसी की बुलाई गई है। मतदान केन्द्रो पर अद्र्वसैनिक बल एवं पीएसी रहेगी, वाहरी निगरानी मे सिविल पुलिस रहेगी। इस अवसर पर सीडीओ ए0के0 द्विवेदी, एडीएम राकेश मिश्र आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमल कीचड़़ मे फंसा है तो कैसे खिलेगा

Posted on 08 February 2012 by admin

हरदोई जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिह ने कहा कि कमल कीचड मे फंसा जा रहा है तो वो कैसे खिलेगा। और खिलेगा तभी जब कीचड से निकलेगा। पिछडे वर्ग के आरक्षण की साजिश है, इसका हम डटकर विरोध करेगे। जनपद के शाहाबाद और बिलग्र्राम के सांपखेडा मे एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये थे, लेकिन बिलग्राम के सांपखेडा मे उनका हेलीकाप्टर नही उतर पाया, कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गये। कल्याण सिह ने कहा कि चार मुख्यमन्त्री आपके प्रदेश मे शिक्षको के रूप में आये। भ्रष्टाचार के पाले मे राजनाथ, मुलायम और मायावती शामिल है, जबकि मै भी शिक्षक रहा परन्तु भ्रष्टाचार को पनपने नही दिया मेरे उपर इसका कोई आरोप नही लगा, केवल विकास को ही बढ़ावा दिया, किसान का खेत सूखा है और पार्को मे हरियाली है। सपा बसपा मे घोटाले हुये तो क्या भाजपा के घोटाले किसी से छिपे है, केवल उन्ही की पार्टी भ्रष्टाचार से लड सकती है। आरक्षण की साजिश मे काग्रेस सपा बसपा सभी सामिल हैेे ओर ये भाजपा प्रदेश मे 40 सीटो पर ही सिमट जायेगी। इस मौके पर शाहाबाद के प्रत्याशी कमलाकान्त, बिलग्राम मल्लावा के विनोद सिह, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार की समाप्ति और विकास का एजेंडा उत्तर प्रदेश में प्रभावी होगा

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पंजाब में भी मतदान प्रतिशत बहुत अच्छा हुआ। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हमारे चुनाव अभियान में तीव्रता आ गई है। हमारे नेता 25 से 30 रैली प्रतिदिन कर रहे है। उन्होने कहा कि हम मानते है कि उत्तर प्रदेश में भविष्य का फैसला होगा। यह उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक मोड साबित होगा। सुशासन, भ्रष्टाचार की समाप्ति और विकास का एजेंडा उत्तर प्रदेश में प्रभावी होगा।
श्री अरूण जेटली ने कहा बहुजन समाजवादी पार्टी के शासन के प्रमुख बिंदु थे राजनैतिक शासन में अहंकार, उगाही का राज, पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार। इससे पूर्व में समाजवादी पार्टी के शासन में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, सामाजिक विगठन हावी रहा। इसके अलावा पूरी शासन सत्ता कुछ लोगों के हाथ में सीमित हो जाती है और बहुसंख्यक पूरी तरह से उपेक्षित रह जाते हैं। उन्होने कहा कि परिवर्तन बेहतरी के लिए होना चाहिए। भाजपा के शासन में सुशासन रहता है भ्रष्टाचार नहीं, विकासोन्मुख नीतिया रही, हमने राजनीतिक एजेंडों को बदला।
श्री जेटली ने कहा कि शासन के लिए शासन कला चाहिए जो सपा, बसपा में नहीं है न ही कांग्रेस में। कांग्रेस में शासन कला होती तो बंद कमरे में सेनाध्यक्ष का मामला निपटा लिया गया होता। देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिको का विद्रोह नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र की नीतियों से आर्थिक विकास धीमा हुआ है।
श्री जेटली ने कहा कि जमीन पर भाजपा बहुत तेजी से आगे बढ रही है। उन्होने कहा कि कुछ लोग लखनउ में हवा जरूर बनाई है लेकिन जमीन पर नहीं। जैसे कांग्रेस। साथ ही कहा कि हमने कहना शुरू किया कि हम सपा और बसपा से सम्बंध नहीं रखेंगे। अब ये बात कांग्रेस भी कहने लगी है। जबकि कांग्रेस का पूरा उद्देश्य केन्द्र की सरकार के कम आकडे को उत्तर प्रदेश से पूरा करना है। केन्द्र का यूपीए गठबंधन अपना समर्थन खोता जा रहा है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के लिए एक सहयोगी ढूढना भी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से गायब हो रही है। मै नही ंतो कोई नहीं ये कांग्रेस की नीति बन गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियों को जेल में बंद करने का ताला हमारे पास ही है

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने उ0प्र0 में सरकार बनाने की चाभी चाहे किसी के पास हो पर घोटालोबाजों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों को जेल में बंद करने का ताला हमारे पास ही है। श्री नकवी ने आज यहां पुराने लखनऊ में आयोजित एक सभा में कहा कि उ0प्र0 में पिछले 8 वर्षो में कांगे्रस-सपा-बसपा के मेहरबानी से भ्रष्टाचारी एवं अपराधी अपनी समानान्तर सरकार चला रहे हैं। खुलेआम लूट-जुर्म का साम्राज्य गरीबों के सरोकार पर हमला कर अपनी तिजोरियां और ताकत बढ़ाते रहे।
श्री नकवी ने कहा कि कुछ दल सत्ता की चाभी जनधन की तिजोरी को नए सिरे से लूटने के लिए चाहते हैं जबकि भाजपा इन लुटेरों को जेल के शिकंजों में बंद कर जन-धन एवं जन स्वाभिमान के हिफाजत के लिए चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षो की कांगे्रस की केन्द्र सरकार एवं उ0प्र0 में सपा-बसपा सरकार घोटालों, भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रही है। देश के सबसे बड़े और गौरवशाली राज्य उ0प्र0 की सामाजिक और आर्थिक प्रगति पर उक्त सरकार ने बट्टा लगाया है।
श्री नकवी ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण के राजनैतिक चक्रव्यूह में फंसाकर एक बार फिर यह दल उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सरोकार को पीछे ढकेल रहे हैं। उ0प्र0 के 63 प्रतिशत मुसलमान जहां एक ओर गरीबी रेखा के नीचे रहा है, वहीं 70 प्रतिशत मुसलमान मूल शिक्षा से वंचित है। मदरसा या प्राथमिक शिक्षा के अतिरिक्त वे स्कूल व कालेज, शिक्षा में मुख्य धारा का मुंह तक नहीं देख पाते हैं। इन पार्टियों के लिए यही गरीबी और अशिक्षा मुस्लिम वोटों के राजनैतिक शोषण का मुख्य हथियार है। इसीलिए मुसलमानों को यह दल इसी हालात में रखना अपने लिए फायदे का सौदा मानते हैं।
भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गो जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं, प्रगति की मुख्य धारा में शामिल करने हेतु प्रभावी कदम की गारन्टी देती हे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी0ई0टी0) को पास कराने के लिए धन उगाही किये जाने का मामला

Posted on 08 February 2012 by admin

अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी0ई0टी0) परिणाम में संशोधन करके कतिपय अराजक तत्वों द्वारा कुछ अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए धन उगाही किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर राज्य सरकार ने इस पर गम्भीर रुख अपनाया और मामले की विवेचना एस0टी0एफ0 की मदद से कराने का फैसला लिया। विवेचना में माध्यमिक शिक्षा निदेशक, श्री संजय मोहन की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उन्हें गिरफ्तार करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित भी कर दिया गया है।
यह जानकारी आज यहां माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि टी0ई0टी परिणाम में संशोधन करके कुछ लोगों को पास कराने के लिए कुछ अराजक तत्व सक्रिय हैं। सूचना के आधार रमाबाई नगर में 31 दिसम्बर, 2011 को पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई जिनसे लगभग 87 लाख रुपये बरामद हुये, जिसके सम्बन्ध में मुकद्मा संख्या-675/2011 धारा 420/120बी आई0पी0सी व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना अकबरपुर, रमाबाई नगर में दर्ज कराया गया है। घटना में शामिल तत्वों की जानकारी करने के लिए एस0टी0एफ की मदद ली गई। विवेचना के क्र्रम में दिनांक 6 जनवरी, 2012 को चार तथा 9 जनवरी, 2012 को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना में श्री संजय मोहन की संलिप्तता प्रकाश में आयी, जिसके आधार पर उन्हें 7 फरवरी, 2012 को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी0ई0टी) 13 नवम्बर, 2011 को करायी गई थी, जिसमें लगभग 1153155 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पूर्ण पारदर्शिता हेतु इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को आन्सर शीट की एक प्रति उपलब्ध करायी गई तथा इस परीक्षा के सही उत्तर इण्टरनेट पर अपलोड कर दिये गये। इस प्रकार सभी परीक्षार्थियों को अपने नम्बर आगणित करने का अवसर उपलब्ध कराया गया। परीक्षा का परिणाम 26 नवम्बर, 2011 को घोषित कर दिया गया, जिसमें लगभग 2,70,000 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। कुछ प्रश्नों के उत्तर पर विवाद होने के कारण परीक्षार्थियों द्वारा मा0 उच्च न्यायालय में याचिकायें दायर की गई। मा0 उच्च न्यायालय द्वारा 16 दिसम्बर, 2011 को 6 प्रश्नों को हटाते हुये पुनः मूल्यांकन करने के आदेश दिये गये, जिसके क्रम में संशोधित परिणाम 23 दिसम्बर, 2011 को बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अली अजीजी मंसूरी लखनऊ पहुंचे, कांग्रेस को जिताने की अपील की

Posted on 08 February 2012 by admin

ali-ajiji-mansoori-photoराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री मंसूरी समाज के सीनियर लीडर अब्दुल अली अजीजी मंसूरी के दिल्ली से लखनऊ पहुंचने पर बड़ी संख्या में मंसूरी समाज के लोगों ने अमौसी हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। श्री अजीजी कल सुल्तानपुर, रायबरेली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी समाज के सीनियर लीडर अब्दुल अली अजीजी मंसूरी ने पसमांदा व मंसूरी समाज के लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।
श्री मंसूरी ने बताया कि श्री अली अजीजी कल सुल्तानपुर,रायबरेली का दौरा करेंगे व उसके बाद उन्नाव, कानपुर, फारूखाबाद, कन्नौज आदि जिलों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारी कल्याण का वादा करना न केवल हास्यास्पद है, अपितु एक छलावा है

Posted on 08 February 2012 by admin

श्री विजय गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा

समाजवादी प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव ने व्यापारी हितों के लिये ’व्यापारी आयेाग’ की बात कही है। इस संदर्भ में मैं दो टिप्पणी करना चाहता हूँ। पहला यह कि यह वादा सपा के घोषणा पत्र में नहीं था, भाजपा के घोषणा पत्र में पहले से ही था। इसलिये सपा ने भाजपा की नकल की है।
दूसरी बात यह है कि सपा द्वारा व्यापारी कल्याण का वादा करना न केवल हास्यास्पद है, अपितु एक छलावा है। सपा प्रमुख का यह कहना कि सपा व्यापारी समाज की रक्षा करेगी, यह तो कोरा झूठ है। प्रदेश के व्यापारी उनकी सरकार के दौरान व्यापारियों की हत्याएं, अपहरण, वसूली आदि उत्पीड़न की घटनाओं को भूले नहीं हैं। ’’खुली दुकान हमारी, बंद दुकान आपका’’ यह उनका नारा था। सपा सरकार के दिए गये जख्म अभी हरे हैं, भरे नहीं। मुलायम राज को याद करते ही व्यापारी भयभीत हो जाता है। उस समय सपा आतंक का पर्याय बन गई थी।
सपा की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों का अपहरण उद्योग धंधा हो गया था। व्यापारियों की हत्याएं हुई, व्यापारियों से लूट सपा-बसपा सरकार की प्रमुखता रही है। प्रदेश में सपा व बसपा राज में पिछले सात-आठ वर्षों में गुण्डातंत्र व लूटतंत्र ने दुकानदार व्यापारी वर्ग को नीबू की तरह शिकंजे में कस कर निचोड़ा है। गुण्डागर्दी चरम पर थी। वहीं माया राज में चैतरफा लूटतंत्र कायम हो गया। कई गुना टैक्स दरें, व्यापारी संगठनों को कुचलने, व्यापारियों पर लाठी, झूठे मुकदमों व पुलिसिया उत्पीड़न ने अत्याचार की हदें पार कर दीं।
केन्द्र में कांग्रेस के भ्रष्टतंत्र ने महंगाई को गर्त में धकेला, अब विदेशी कम्पनियों को खुदरा व्यापार में लाकर आत्मघाती निर्णय के साथ-साथ देश के 5-6 करोड़ छोटे गरीब दुकानदारों व उनसे जुड़े 20 करोड़ लोगों को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।
भाजपा सरकार में सदैव सभी वर्गों के साथ-साथ व्यापारी व छोटे दुकानदारों की सुरक्षा व सम्मान के साथ न्यायसंगत निर्णय हुए हैं। हमने अपने घोषणा पत्र में कई महत्वपूर्ण वायदे किये हैं।

भाजपा खुदरा व्यापार में विदेशी निवश का पुरजोर विरोध करती है। भाजपा सरकार प्रदेश में खुदरा व्यापार में विदेशी निवश की अनुमति नहीं देगी तथा देशी खुदरा व्यापारियों के सशक्तिकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए सूचना तकनीक का समसार्वत्रिक उपयोग के लिए योजना बनाई जायेगी।
मैं श्री राहुल गांधी को चुनौती देता हूँ कि वे अपने चुनावी भाषणों में खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश की काँग्रेस की नीति को दोहरायें। उनके घोषणा पत्र में तो यह विषय गायब है, जो काँग्रेस की अवसरवादी रवैये का परिचायक है।
सपा और बसपा राज में व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ है। प्रदेश में अराजक तत्व सरेआम व्यापारियों के हितों के साथ लूट, अपहरण एवं फिरौती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आज व्यापारी भय और दहशत के माहौल में जीने पर मजबूर हैं। भाजपा विकास की रीढ़ दुकानदारों व लघु उद्यमी वर्ग के हित में पूर्ण सुरक्षा व सम्मान के वातावरण का निर्माण करेगी एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरलतम कर व्यवस्था लागू करेगी।
भाजपा की सरकार बनने पर 100 दिनों के अन्दर हम व्यापार विकास तथा व्यापारी कल्याण आयोग का गठन करेंगे। इस आयोग में व्यापारियों की समान भागीदारी होगी। आयोग का ध्येय होगा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाली धाराओं को चिन्हित कर इनमें संशोधन किया जाये तथा प्रदेश के कर संग्रह में वृहद वृद्धि भी सुनिश्चित हो जाये।
बसपा सरकार द्वारा गत वर्षों में बढ़ाया गया राज्य विकास कर, प्रवेश कर, राज्य सम्पत्ति वैभव कर तथा डीजल एवं पेट्रोलियम पर सर्वाधिक टैक्स को हटाकर व्यापार कर की बढ़ी हुई दरों को दिल्ली, उत्तराखण्ड एवं हरियाण के समकक्ष किया जायेगा। व्यापार कर प्रक्रियाओं का सरलीकरण। उत्तर प्रदेश में व्यापार कर की दरों को पड़ोस के राज्यों के समकक्ष लाया जायेगा।
प्रदश के व्यापारी समुदाय में रेहड़ीवालों एवं पटरीवालों की संख्या अत्यधिक है। इन्हें पुलिसिया हफ्ता वसूली और उत्पीड़न से मुक्ति की गारंटी दी जाएगी। माइक्रो-फाइनेंस और माइक्रो बीमा जैसी स्कीमों के माध्यम से उनकी वित्तीय असुरक्षा दूर की जाएगी। अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्र के स्वरोजगार के आधार पर काम करने वाले व्यवसायियों की चल-अचल सम्पत्ति को कानूनी आधार दिया जाएगा ताकि उन्हें अपने व्यवसाय के लिए बैंकों से पूंजी, उत्पीड़न से मुक्ति तथा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
कुटीर उद्योग के अंतर्गत हाथ से बने हुए सभी प्रकार के जूतों एवं अन्य वस्तुओं जिनकी कीमत 500 रूपये तक हो, उसको बिक्री कर से मुक्त किया जायेगा। एक करोड़ रूपये तक का व्यापार करने वालों पर एकमुश्त व्यापार कर लाइसेंसिंग प्रणाली लागू कर लघु उद्यमियों को व्यापार कर की जटिलताओं से मुक्त किया जायेगा। पंजीकृत दुकानदारों की दुर्घटना बीमा राशि में वृद्धि। 65 वर्ष से अधिक आयु वालों को पेंशन योजना का लाभ। फुटकर व्यापार को बढ़ाने हेतु व्यावहारिक नीति बनाई जायेगी। छोटे दुकानदारों को हिसाब-किताब के झंझट से मुक्ति दिलाने हेतु ठोस उपाय। छोटे व गरीब वर्ग के बेरोजगारों को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु बहुत कम दरों पर ऋण दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in