Categorized | लखनऊ.

अली अजीजी मंसूरी लखनऊ पहुंचे, कांग्रेस को जिताने की अपील की

Posted on 08 February 2012 by admin

ali-ajiji-mansoori-photoराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री मंसूरी समाज के सीनियर लीडर अब्दुल अली अजीजी मंसूरी के दिल्ली से लखनऊ पहुंचने पर बड़ी संख्या में मंसूरी समाज के लोगों ने अमौसी हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। श्री अजीजी कल सुल्तानपुर, रायबरेली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी समाज के सीनियर लीडर अब्दुल अली अजीजी मंसूरी ने पसमांदा व मंसूरी समाज के लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।
श्री मंसूरी ने बताया कि श्री अली अजीजी कल सुल्तानपुर,रायबरेली का दौरा करेंगे व उसके बाद उन्नाव, कानपुर, फारूखाबाद, कन्नौज आदि जिलों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in