Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार की समाप्ति और विकास का एजेंडा उत्तर प्रदेश में प्रभावी होगा

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पंजाब में भी मतदान प्रतिशत बहुत अच्छा हुआ। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हमारे चुनाव अभियान में तीव्रता आ गई है। हमारे नेता 25 से 30 रैली प्रतिदिन कर रहे है। उन्होने कहा कि हम मानते है कि उत्तर प्रदेश में भविष्य का फैसला होगा। यह उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक मोड साबित होगा। सुशासन, भ्रष्टाचार की समाप्ति और विकास का एजेंडा उत्तर प्रदेश में प्रभावी होगा।
श्री अरूण जेटली ने कहा बहुजन समाजवादी पार्टी के शासन के प्रमुख बिंदु थे राजनैतिक शासन में अहंकार, उगाही का राज, पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार। इससे पूर्व में समाजवादी पार्टी के शासन में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, सामाजिक विगठन हावी रहा। इसके अलावा पूरी शासन सत्ता कुछ लोगों के हाथ में सीमित हो जाती है और बहुसंख्यक पूरी तरह से उपेक्षित रह जाते हैं। उन्होने कहा कि परिवर्तन बेहतरी के लिए होना चाहिए। भाजपा के शासन में सुशासन रहता है भ्रष्टाचार नहीं, विकासोन्मुख नीतिया रही, हमने राजनीतिक एजेंडों को बदला।
श्री जेटली ने कहा कि शासन के लिए शासन कला चाहिए जो सपा, बसपा में नहीं है न ही कांग्रेस में। कांग्रेस में शासन कला होती तो बंद कमरे में सेनाध्यक्ष का मामला निपटा लिया गया होता। देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिको का विद्रोह नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र की नीतियों से आर्थिक विकास धीमा हुआ है।
श्री जेटली ने कहा कि जमीन पर भाजपा बहुत तेजी से आगे बढ रही है। उन्होने कहा कि कुछ लोग लखनउ में हवा जरूर बनाई है लेकिन जमीन पर नहीं। जैसे कांग्रेस। साथ ही कहा कि हमने कहना शुरू किया कि हम सपा और बसपा से सम्बंध नहीं रखेंगे। अब ये बात कांग्रेस भी कहने लगी है। जबकि कांग्रेस का पूरा उद्देश्य केन्द्र की सरकार के कम आकडे को उत्तर प्रदेश से पूरा करना है। केन्द्र का यूपीए गठबंधन अपना समर्थन खोता जा रहा है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के लिए एक सहयोगी ढूढना भी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से गायब हो रही है। मै नही ंतो कोई नहीं ये कांग्रेस की नीति बन गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in