Categorized | लखनऊ.

अपराधियों को जेल में बंद करने का ताला हमारे पास ही है

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने उ0प्र0 में सरकार बनाने की चाभी चाहे किसी के पास हो पर घोटालोबाजों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों को जेल में बंद करने का ताला हमारे पास ही है। श्री नकवी ने आज यहां पुराने लखनऊ में आयोजित एक सभा में कहा कि उ0प्र0 में पिछले 8 वर्षो में कांगे्रस-सपा-बसपा के मेहरबानी से भ्रष्टाचारी एवं अपराधी अपनी समानान्तर सरकार चला रहे हैं। खुलेआम लूट-जुर्म का साम्राज्य गरीबों के सरोकार पर हमला कर अपनी तिजोरियां और ताकत बढ़ाते रहे।
श्री नकवी ने कहा कि कुछ दल सत्ता की चाभी जनधन की तिजोरी को नए सिरे से लूटने के लिए चाहते हैं जबकि भाजपा इन लुटेरों को जेल के शिकंजों में बंद कर जन-धन एवं जन स्वाभिमान के हिफाजत के लिए चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षो की कांगे्रस की केन्द्र सरकार एवं उ0प्र0 में सपा-बसपा सरकार घोटालों, भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रही है। देश के सबसे बड़े और गौरवशाली राज्य उ0प्र0 की सामाजिक और आर्थिक प्रगति पर उक्त सरकार ने बट्टा लगाया है।
श्री नकवी ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण के राजनैतिक चक्रव्यूह में फंसाकर एक बार फिर यह दल उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सरोकार को पीछे ढकेल रहे हैं। उ0प्र0 के 63 प्रतिशत मुसलमान जहां एक ओर गरीबी रेखा के नीचे रहा है, वहीं 70 प्रतिशत मुसलमान मूल शिक्षा से वंचित है। मदरसा या प्राथमिक शिक्षा के अतिरिक्त वे स्कूल व कालेज, शिक्षा में मुख्य धारा का मुंह तक नहीं देख पाते हैं। इन पार्टियों के लिए यही गरीबी और अशिक्षा मुस्लिम वोटों के राजनैतिक शोषण का मुख्य हथियार है। इसीलिए मुसलमानों को यह दल इसी हालात में रखना अपने लिए फायदे का सौदा मानते हैं।
भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गो जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं, प्रगति की मुख्य धारा में शामिल करने हेतु प्रभावी कदम की गारन्टी देती हे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in