Categorized | हरदोई

कमल कीचड़़ मे फंसा है तो कैसे खिलेगा

Posted on 08 February 2012 by admin

हरदोई जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिह ने कहा कि कमल कीचड मे फंसा जा रहा है तो वो कैसे खिलेगा। और खिलेगा तभी जब कीचड से निकलेगा। पिछडे वर्ग के आरक्षण की साजिश है, इसका हम डटकर विरोध करेगे। जनपद के शाहाबाद और बिलग्र्राम के सांपखेडा मे एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये थे, लेकिन बिलग्राम के सांपखेडा मे उनका हेलीकाप्टर नही उतर पाया, कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गये। कल्याण सिह ने कहा कि चार मुख्यमन्त्री आपके प्रदेश मे शिक्षको के रूप में आये। भ्रष्टाचार के पाले मे राजनाथ, मुलायम और मायावती शामिल है, जबकि मै भी शिक्षक रहा परन्तु भ्रष्टाचार को पनपने नही दिया मेरे उपर इसका कोई आरोप नही लगा, केवल विकास को ही बढ़ावा दिया, किसान का खेत सूखा है और पार्को मे हरियाली है। सपा बसपा मे घोटाले हुये तो क्या भाजपा के घोटाले किसी से छिपे है, केवल उन्ही की पार्टी भ्रष्टाचार से लड सकती है। आरक्षण की साजिश मे काग्रेस सपा बसपा सभी सामिल हैेे ओर ये भाजपा प्रदेश मे 40 सीटो पर ही सिमट जायेगी। इस मौके पर शाहाबाद के प्रत्याशी कमलाकान्त, बिलग्राम मल्लावा के विनोद सिह, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in