Archive | October 10th, 2011

भाग्य के खेल निराले, खुशियां बनी मातम, ग्रामीणों ने नहीं जलाए चूल्हे

Posted on 10 October 2011 by admin

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का उधरनपुर गांव के वाशिंदे शायह ही इस इतिहास को कभी भी पीढ़ी दर पीढ़ी नहीं भूल पाएगें। जब इस काला रविवार को एक अध्याय जुड़ गया। दीपावली की खुशिंया बच्चों में अपार थी। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार से साहित्यकार प्रेम चंद्र जी की कहानी ईंद का चाँद में बच्चों की खुशियों का वर्णन है। खूब मम्मी पापा को आमदनी होगी। ढे़र सारी मिठाईयाँ खरीद कर हमारे मम्मी पापा हमंे नए कपड़े खरीद कर बनवाएगंे। पुराने कच्चें घरों को नई शक्ल सूरत लिपाई पुताई करने हेतु महिलाएं पुरूष मिट्टी के वास्ते अपने बच्चों को लेकर उस टीले पर गए थे जहां से मिट्टी हमेशा लाते रहे है। दो दर्जन स्त्री पुरूषों के साथ 20-22 बच्चें भी थे। जिनमें नन्हें के दो बच्चें प्रीती और अमित राजकुमार की पुत्री पिंकी अपने छोटे भाई अमन जो उसकी गोद में था रामलखन का पुत्र सचिन रामकिशोर का पुत्र पियूष सभी टीलें पर खेलने लगे। तभी अचानक टीला खिसकने लगा और धंस गया। जिसमें राजकुमार की पुत्री पिंकी अपनी गोद में भाई अमन को लिए थी पिंकी और प्रीति अपनी गोंद में भाईयों को लिए हुए शव निकालने की अवस्था में पाए गए। इस प्रकार प्रशासन ने देर शाम तक इन सभी 6 बच्चों के शवों को निकालकर पंचनामा भर गर्रा नदीं के मुहाने पर अंतिम संस्कार करवा दिया। जो भी वहां मौजूद था सभी के कलेजे फट रहे थे विधायक आसिफ खाॅ बब्बू ने आधा दर्जन बच्चों की मृत्यु पर नायब तहसीलदार को मानवता का पाठ पढ़ाया और कड़ी फटकार लगाई। डीएम एके सिंह राठौर ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दस हजार की सहायता देने का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक अधिकारियों में एसपी लवकुमार, एएसपी रूचिता चैधरी, एसडीएम जयपाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र सहित कई राजनैतिक हस्तिया वहां मौजूद रही। गांव में पसरा सन्नाटा की वजह से ग्रामीणोें ने अपने अपने घरों के चूल्हे भी नहीं जलाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिमों की तरक्की के लिए सच्चर कमेटी व रंगनाथ मिश्र की रिपोर्ट को लागू किया जाय

Posted on 10 October 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकमंच के प्रदेष सचिव व लखनऊ जिला प्रभारी एवं प्रदेष कार्यालय अधीक्षक मा. मोहम्मद हुसैन खाँन ने एक प्रेसवर्ता में पत्रकारों से कहा कि आज़ादी के बाद से आज तक कांग्रेस, सपा, बसपा सभी पार्टियां सिर्फ वोट नोट सपोर्ट लेती रही है मुसलमानों की बदौलत ही सभी अपनी अपनी सरकारों का गठन करती आ रही है। आज बिना मुस्लिम वोट के बैगर नही जीत सकती। परन्तु मुस्लिमों के हितो की बात कोई नही करता केवल आष्वासन दिया जाता है पांच सालों तक मुस्लिमों को भुला दिया जाता है लेकिन जैसे ही चुनाव करीब आता है सभी मुसलमानों की माला जपने लगती है। श्री खाँन ने कहा कि मुसलमानों की तरक्की के लिए सच्चर कमेटी व रंगनाथ मिश्र की रिपोर्ट षीघ्र लागू किया जाय। आने वाले 2012 के विधान सभा चुनाव में लोक मंच की सरकार बनेंगी और मुसलमानों के हितो के लिए तथा उनके सर्वागीण विकास के लिए सभाी उपाय किए जाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है

Posted on 10 October 2011 by admin

000_0215भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। प्रशासनिक ढांचा नियंत्रण मुक्त हो गया है। पुलिस निष्क्रिय और प्रशासन सुस्त हो गया है।
श्री मिश्र आज रामनगर, बाराबंकी में यूनियन इंटर कालेज के मैदान में विजय वाहिनी संकल्प सम्मेलन में बोलते हुए कहा स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण है। प्रदेश मे हुकूमत नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। कानपुर मे ढाई वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार, लखीमपुर खीरी में महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया, जौनपुर में किसान मोर्चे के पदाधिकारी नरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गयी। सरकार संवेदन हीन हो गयी है। प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है हर रोज मंत्री लोकायुक्त की जांच के घेरे में आ रहे हैं। उनकी आमदनी के स्रोत क्या हैं। आय से अधिक सम्पत्ति का प्रकरण मुख्यमंत्री पर भी लम्बित है। मायावती और नसीमुद्दीन सिद्द्धीकी समेत पूरे मंत्रिमण्डल के सदस्यों की सम्पत्ति की जांच हो। प्रदेश मे विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा हो रही है। सच्चर कमेटी रंगनाथ मिश्र आयोग ने केवल मुस्लिम को आरक्षण की मांग की। भारत के प्रधानमंत्री कहते है प्राथमिक संसाधनों पर अधिकार केवल मुसलमानों का होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों की विरोधी नहीं वह तुष्टीकरण की नीति का विरोध करती है। सपा, बसपा और कांगे्रस तीनों एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। वर्तमान में देश और प्रदेश की सरकार को ध्वस्त कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही स्वस्थ्य शोषण मुक्त समाज और सुशासन, मंहगाई मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है।  कार्यक्रम में सुभाष त्रिपाठी, पूर्व एम0एल0सी0, रामनरेश रावत एम0एल0सी0, राजरानी रावत पूर्व विधायक, सुन्दरलाल दीक्षित पूर्व विधायक, शरद अवस्थी जिलाध्यक्ष, सन्तोष सिंह प्रदेश मंत्री, भुल्लनवर्मा, के0डी0 सिंह, रामसजीवन वर्मा, अनूप पाण्डेय, दुर्गेश अवस्थी, चन्द्रशेखर, आादि लोग मौजूद थे।
श्री मिश्र आज गोण्डा में गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित महाचेतना रैली को भी सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गोस्वामी समाज की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने सम्पूर्ण समाज का चिन्तन करने का निरन्तर प्रयास किया है। राजनीतिक चेतना जगी है। गोस्वामी समाज वो समाज है जिनकी प्रतिभा का हम सम्मान करते हैं। समाज के अन्दर गोस्वामी समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उचित स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी उनको समाहित करेगी। गोस्वामी समाज के लोगों को भी आगे आने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवध ने की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, शंकर गिरि, योगेश वन, धीरेन्द्र कुमार गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे। जिलाध्यक्ष बावन सिंह और लालसाहब के नेतृत्व में जिला सीमा गोण्डा पर गोस्वामी समाज के कार्यकर्ताओं ने कलराज मिश्र का भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0एस0पी0 ने राजस्थान के गृहमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के नेताओं एवं अधिकारियों के सम्बन्ध में दिये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

Posted on 10 October 2011 by admin

  • श्री धारीवाल अन्य प्रदेशों की चिन्ता छोड़कर अपने राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें, ताकि लोगों को पुलिस फायरिंग में अपनी जान न गवानी पड़े
  • राजस्थान सरकार की काहिली के कारण ही जनपद भरतपुर में पुलिस फायरिंग से 9 अल्पसंख्यकों की जान गयी
  • श्रीमती भंवरी देवी प्रकरण में राजस्थान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों का नाम आ रहे हैं

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने, राजस्थान सरकार के गृहमंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश के नेताओं एवं अधिकारियों के सम्बन्ध में दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान के गृहमंत्री बड़बोलेपन के शिकार हो गये हैं। इसीलिए वे अपने दायित्वों को भूलकर दूसरे प्रदेशों की अधिक चिन्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान की कानून-व्यवस्था खराब है और वहां के आम नागरिक, महिलायें एवं मुसलमान असुरक्षित हैं। उन्होंने श्री धारीवाल को सुझाव दिया कि वे अन्य प्रदेशों की चिन्ता छोड़कर अपने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें, ताकि असहाय लोगों को पुलिस फायरिंग में अपनी जान न गँवानी पड़े।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार के गृहमंत्री की काहिली एवं उपेक्षा के कारण ही अभी कुछ दिन पूर्व भरतपुर जनपद के गोपालगढ़ कस्बे में पुलिस फायरिंग में 9 अल्पसंख्यकों की नाहक मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए सीधे राज्य का गृहमंत्री जिम्मेदार होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री को अपने इस नाकारेपन के लिए राजस्थान की जनता और विशेष रूप से अल्पसंख्यकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री धारीवाल अपनी करनी पर प्रायश्चित करने के बजाए उत्तर प्रदेश की चिन्ता में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि भरतपुर की घटना से कुछ दिन पूर्व एक दरोगा को खुलेआम, दिन-दहाड़े आपराधिक तत्वों ने जला दिया गया था।
बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री अपने प्रदेश में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करें, तो वहां की जनता के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में मीडिया की सुर्खियां बनी एक नर्स श्रीमती भंवरी देवी के गायब होने के प्रकरण को भी लोग भूल नहीं पाये हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में राजस्थान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों का नाम आ रहे हैं। लेकिन इस मामले में राजस्थान सरकार का गृह मंत्रालय मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की छानबीन में तब तेजी आई, जब माननीय न्यायालय ने प्रकरण की जांच सी0बी0आई0 को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ जाहिर है कि राजस्थान के गृहमंत्री अन्य प्रदेशों को लेकर केवल बयानबाजी में मशगूल हैं।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री कानून के द्वारा कानून के राज में विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 प्रदेश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने भ्रष्टाचार एवं अपराध में लिप्त अपने ही सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं यहां की नौकरशाही को सीख देने का हक किसी अन्य प्रदेश के नेता को नहीं है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार स्वयं यह सुनिश्चित करती है कि यदि भ्रष्टाचार एवं अपराध में कोई लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

Posted on 10 October 2011 by admin

photo00731भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि बसपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि बसपा के कुशासन से निजात दिलाने के लिए आगे आएं। श्री टण्डन ने यह उद्गार आज राजधानी के पेपर मिल कालोनी वार्ड के जुगौली क्षेत्र में सांसद निधि से बन रही गलियों के मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम में व्यक्त किए।
श्री टण्डन ने कहा कि बसपा सरकार का आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नहीं है। बसपा सरकार मूर्तियों, पार्को, स्मारकों के निर्माण में बेतहासा धनराशि खर्च कर रही है। आम आदमी से जुड़े विकास कार्यों की सरेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता बसपा को सबक सिखाएगी। जनता भाजपा के साथ है। कार्यक्रम में मुख्यतः विधायक विद्यासागर गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर, पार्षद त्रिलोक ंिसह अधिकारी, पी0एन0 सिंह, रामकृष्ण यादव, अवधेश मिश्रा, सरोज कुमारी, जे पी शुक्ला, डोबाल जी, पी के सिंह, संजय यादव, सोनू यादव, कंचन जी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता की निगाहों में इस सरकार की कोई साख नहीं रह गई है

Posted on 10 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहाॅ कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सभी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।  इसके चलते माया सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनता की निगाहों में इस सरकार की कोई साख नहीं रह गई है। इसे अब जाना ही है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी तभी कानून का राज स्थापित हो सकेगा। बसपा सरकार ने जो लूट मचाई है उसका हिसाब लिया जाएगा और लुटेरों को कड़ी सजा भी दी जायगी।
श्री यादव आज सीतापुर जनपद के हरगांव, महौली और सिधौली में समाजवादी क्रान्ति रथ से यात्रा के बाद इटौंजा (बख्शी का तालाब) लखनऊ में आयोजित विशाल जनसभा केा संबोधित कर रहे थे। हर जगह घंटों पहले से भारी भीड़ उनके स्वागत में खड़ी मिली।  जोशीले नारों और पुष्पवर्षा के बीच उनका कारवां जिधर से गुजरा नौजवानों का उत्साह छलक पड़ा और साइकिल, मोटर साइकिल, कारों के काकिले के साथ पैदल ही रथ के साथ दौड़ते रहे।
9-10-aसमाजवादी क्रान्ति रथ से अपनी यात्रा के चैथे चरण में श्री यादव को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के भी कई जगह नौजवानों ने रोककर उनको फूलमालाओं से लाद दिया। सड्क किनारे मकानों के छज्जे पर खड़े लोग युवा नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों बेचैन रहे। समाजवादी क्रान्ति रथ के पहुॅचने पर कई जगह इतनी भीड़ उमडी कि सारी व्यवस्थाएं भंग हो गई।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि वे बजट में धन की व्यवस्था के बगैर जिले बनाती जा रही हैं। बिना किसी ठोस योजना के केवल प्रचार के लिए आज ही मुख्यमंत्री ने 6 हजार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास कर दिया। करीब 40 हजार करोड़ रूपए बसपा राज में पत्थर के हाथियों और मुख्यमंत्री की प्रतिमाओं पर लुटा दिए गये । इनसे दलितों का कोई भला होने वाला नहीं है। कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, वकील, व्यापरी, शिक्षक सभी इस सरकार की उपेक्षा और दमन के शिकार हैं। नौजवानों को रोजगार मिला नहीं, उल्टे उनको समाजवादी पार्टी सरकार में मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी बंद हो गया। कन्या विद्याधन योजना रद्द हो गई। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की बंद योजनाएं पुनः चालू की जायेंगी और पिछड़ों, मुस्लिमों तथा किसानों के हित में नई योजनाएं लागू की जाएगीं।  सड़क-पुल निर्माण का काम तेजी से होगा। मंहगी शिक्षा पर रोक लगेगी।
सिधौली की जनसभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि किसानोें को खाद, पानी, बीज नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ में फसल उजड़ गई है। पशुओं की चारे के अभाव में मौते हो रही हैं। इनको राहत देने के बजाए मुख्यमंत्री चीनी मिलें बेचकर कमीशन बटारने में लगी है।  किसानों को गन्ना का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। चीनी मिल मालिकों को छूट दे रखी है।
इससे पूर्व महोली में प्रत्याशी एवं विधायक श्री अनूप गुप्ता एवं प्रत्याशी श्रीमती आर0पी0 चैधरी के साथ 30 हजार से ऊपर की भीड़ ने श्री यादव का भव्य स्वागत किया। वहाॅ उन्होंने क्रान्ति रथ से जनता को संबोधित किया। इस क्रान्ति रथ यात्रा में युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नफीस अहमद, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनन्द भदौरिया, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं रामसागर यादव भी चल रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दोषसिद्ध मंत्रियों के भ्रष्टाचार के लिए भी मुख्यमंत्री ही दोषी हैं

Posted on 10 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि लोकायुक्त की जांचों में लगातार फंस रहे कई मंत्रियों के दोषी पाए जाने व अधिकांश के प्रतीक्षारत रहने के मद्देनजर मुख्यमंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोकायुक्त की जांच में दोषसिद्ध मंत्रियों के भ्रष्टाचार के लिए भी मुख्यमंत्री ही दोषी हैं।    मुख्यमंत्री द्वारा आज घोषित 6 हजार 35 करोड़ की 484 परियोजनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि इतनी मोटी धनराशि की योजनाओं की स्वीकृति विधानमण्डल के बीते सत्र में करनी चाहिए थी। यह घोर वित्तीय अनुशासनहीनता है। सारी घोषणाएं चुनावी हैं और इनका उद्देश्य राजकोष लूटना है। चुनाव सिर पर है। मात्र दो माह के भीतर सरकार इन योजनाओं को पूरा नहीं कर सकती। सारा धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेगा। इन योजनाओं की रचना ही लूट के लिए हुई है।
श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार ने पूरे साढ़े चार बरस लूटा है। जाते-जाते भी लगभग साढ़े छः हजार करोड़ रूपये लूटने जा रही है। मुख्यमंत्री पर आय से अधिक सम्पत्ति की सी0बी0आई0 जांच चल रही है। लोकायुक्त प्रशासन की जांच में कई मंत्रियों की कुर्सी खिसक चुकी है। जांच के दायरे में सारी सरकार है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार घोटालों की सरकार है। पार्टी जागरण यात्राओं में यही सारे मुद्दे आम जनता में ले जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in