Categorized | लखनऊ.

बी0एस0पी0 ने राजस्थान के गृहमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के नेताओं एवं अधिकारियों के सम्बन्ध में दिये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

Posted on 10 October 2011 by admin

  • श्री धारीवाल अन्य प्रदेशों की चिन्ता छोड़कर अपने राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें, ताकि लोगों को पुलिस फायरिंग में अपनी जान न गवानी पड़े
  • राजस्थान सरकार की काहिली के कारण ही जनपद भरतपुर में पुलिस फायरिंग से 9 अल्पसंख्यकों की जान गयी
  • श्रीमती भंवरी देवी प्रकरण में राजस्थान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों का नाम आ रहे हैं

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने, राजस्थान सरकार के गृहमंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश के नेताओं एवं अधिकारियों के सम्बन्ध में दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान के गृहमंत्री बड़बोलेपन के शिकार हो गये हैं। इसीलिए वे अपने दायित्वों को भूलकर दूसरे प्रदेशों की अधिक चिन्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान की कानून-व्यवस्था खराब है और वहां के आम नागरिक, महिलायें एवं मुसलमान असुरक्षित हैं। उन्होंने श्री धारीवाल को सुझाव दिया कि वे अन्य प्रदेशों की चिन्ता छोड़कर अपने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें, ताकि असहाय लोगों को पुलिस फायरिंग में अपनी जान न गँवानी पड़े।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार के गृहमंत्री की काहिली एवं उपेक्षा के कारण ही अभी कुछ दिन पूर्व भरतपुर जनपद के गोपालगढ़ कस्बे में पुलिस फायरिंग में 9 अल्पसंख्यकों की नाहक मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए सीधे राज्य का गृहमंत्री जिम्मेदार होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री को अपने इस नाकारेपन के लिए राजस्थान की जनता और विशेष रूप से अल्पसंख्यकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री धारीवाल अपनी करनी पर प्रायश्चित करने के बजाए उत्तर प्रदेश की चिन्ता में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि भरतपुर की घटना से कुछ दिन पूर्व एक दरोगा को खुलेआम, दिन-दहाड़े आपराधिक तत्वों ने जला दिया गया था।
बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री अपने प्रदेश में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करें, तो वहां की जनता के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में मीडिया की सुर्खियां बनी एक नर्स श्रीमती भंवरी देवी के गायब होने के प्रकरण को भी लोग भूल नहीं पाये हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में राजस्थान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों का नाम आ रहे हैं। लेकिन इस मामले में राजस्थान सरकार का गृह मंत्रालय मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की छानबीन में तब तेजी आई, जब माननीय न्यायालय ने प्रकरण की जांच सी0बी0आई0 को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ जाहिर है कि राजस्थान के गृहमंत्री अन्य प्रदेशों को लेकर केवल बयानबाजी में मशगूल हैं।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री कानून के द्वारा कानून के राज में विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 प्रदेश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने भ्रष्टाचार एवं अपराध में लिप्त अपने ही सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं यहां की नौकरशाही को सीख देने का हक किसी अन्य प्रदेश के नेता को नहीं है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार स्वयं यह सुनिश्चित करती है कि यदि भ्रष्टाचार एवं अपराध में कोई लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in