उ0प्र0 की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है

Posted on 10 October 2011 by admin

000_0215भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। प्रशासनिक ढांचा नियंत्रण मुक्त हो गया है। पुलिस निष्क्रिय और प्रशासन सुस्त हो गया है।
श्री मिश्र आज रामनगर, बाराबंकी में यूनियन इंटर कालेज के मैदान में विजय वाहिनी संकल्प सम्मेलन में बोलते हुए कहा स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण है। प्रदेश मे हुकूमत नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। कानपुर मे ढाई वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार, लखीमपुर खीरी में महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया, जौनपुर में किसान मोर्चे के पदाधिकारी नरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गयी। सरकार संवेदन हीन हो गयी है। प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है हर रोज मंत्री लोकायुक्त की जांच के घेरे में आ रहे हैं। उनकी आमदनी के स्रोत क्या हैं। आय से अधिक सम्पत्ति का प्रकरण मुख्यमंत्री पर भी लम्बित है। मायावती और नसीमुद्दीन सिद्द्धीकी समेत पूरे मंत्रिमण्डल के सदस्यों की सम्पत्ति की जांच हो। प्रदेश मे विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा हो रही है। सच्चर कमेटी रंगनाथ मिश्र आयोग ने केवल मुस्लिम को आरक्षण की मांग की। भारत के प्रधानमंत्री कहते है प्राथमिक संसाधनों पर अधिकार केवल मुसलमानों का होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों की विरोधी नहीं वह तुष्टीकरण की नीति का विरोध करती है। सपा, बसपा और कांगे्रस तीनों एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। वर्तमान में देश और प्रदेश की सरकार को ध्वस्त कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही स्वस्थ्य शोषण मुक्त समाज और सुशासन, मंहगाई मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है।  कार्यक्रम में सुभाष त्रिपाठी, पूर्व एम0एल0सी0, रामनरेश रावत एम0एल0सी0, राजरानी रावत पूर्व विधायक, सुन्दरलाल दीक्षित पूर्व विधायक, शरद अवस्थी जिलाध्यक्ष, सन्तोष सिंह प्रदेश मंत्री, भुल्लनवर्मा, के0डी0 सिंह, रामसजीवन वर्मा, अनूप पाण्डेय, दुर्गेश अवस्थी, चन्द्रशेखर, आादि लोग मौजूद थे।
श्री मिश्र आज गोण्डा में गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित महाचेतना रैली को भी सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गोस्वामी समाज की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने सम्पूर्ण समाज का चिन्तन करने का निरन्तर प्रयास किया है। राजनीतिक चेतना जगी है। गोस्वामी समाज वो समाज है जिनकी प्रतिभा का हम सम्मान करते हैं। समाज के अन्दर गोस्वामी समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उचित स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी उनको समाहित करेगी। गोस्वामी समाज के लोगों को भी आगे आने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवध ने की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, शंकर गिरि, योगेश वन, धीरेन्द्र कुमार गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे। जिलाध्यक्ष बावन सिंह और लालसाहब के नेतृत्व में जिला सीमा गोण्डा पर गोस्वामी समाज के कार्यकर्ताओं ने कलराज मिश्र का भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in