Archive | November 16th, 2010

हडकपज् डीआईजी ने रिश्वत लेते टीएसआई को रंगे हाथों पकडा, होमगार्ड सहित ोजा जेल

Posted on 16 November 2010 by admin

सुल्तानगंज चौराहे पर कर रहे थे अवैध वसूली

यातायात माह के दौरान पçब्लक को सही तरीके से चलने की सीा देने वाली आगरा की यातायात पुलिस ने एक दरोगा को आगरा के डीआईजी ने चौराहे पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड लिया। टीएसआई सहित उसका सहयोग कर रहे होमगार्ड को ाी जेल ोज दिया। डीआईजी की इस कार्रवाई से पुरे पुलिस महकमे में हडकप मच गया है।

मंगलवार को आगरा एनएच टू हाईवे पर çस्थत सुल्तानगंज की पुलिया पर दोपहर लगाग तीन बजे के करीब जाम लगा हुआ था। ताी वहां से डीआईजी एन्टनी देव कुमार और एसपी पूवीü संजय कुमार का गुजरना हुआ। चौराहे पर जाम को देाकर डीआईजी गाडी से उतर कर चौराहे की तरफ बढे तो देाा कि चौराहे पर तैनात टीएसआई गिरजीनन्द तिवारी होमगार्ड की मदद से जाम ाुलवाने की वजह दूसरे प्रान्तों वाली गाडी रोककर अवैध वसूली में लिप्त है, डीआüजी ने मौके पर ही टीएसआई गिरार्जानन्द तिवारी और होमगार्ड वब्बल सिंह को पकड लिया। डीआईजी को देाकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बचने के लिए दौड लगा दी। डीआईजी एंटनी देव कुमार दोनों आरोपियों को गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गये। दोनों आरोपियों को थाना छत्ता पुलिस को सौंप कर  निकल गये। डीआईजी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हडकप मच गया है कोई ाी पुलिस अधिकारी कुछ ाी कहने से कतरा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष ाी यातायात पुलिस को दो उपनिरीक्षकों ने एक चान्दी व्यापारी से भ्0 किलो चान्दी पिस्टल दिााकर लूट ली थी। शिनात परैड होने पर उक्त व्यापारी ने दोनों टीएसआई को पहचान लिया है। जिस पर दोनों टीएसआई को कई माह तक जेल के अन्दर रहना पडा था। अब देाना यह है कि आगरा की पुलिस इतनी बडी कार्रवाई से क्या सबक लेती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय युवा गणितज्ञ सम्मेलन

Posted on 16 November 2010 by admin

सी.एम.एस. में 2 दिसम्बर से

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा गणितज्ञ सम्मेलन (आई.वाई.एम.सी.-2010) आगामी 2 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडीटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें विश्व के 14 देशों इंग्लैण्ड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, भूटान, फिलीपीन्स, कोरिया, थाईलैण्ड, ईरान, नेपाल, इण्डोनेशिया, श्रीलंका, कतर, ताईवान एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के लगभग 600 बाल गणितज्ञ गणित की विभिन्न विधाओं के रहस्य उजागर करने लखनऊ में एक मंच पर एकजुट हो रहे हैं। उक्त जानकारी आज यहां आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में आई.वाई.एम.सी.-2010 की संयोजिका व सी.एम.एस. गोमती नगर की प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने पत्रकारों को दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुश्री बत्रा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात गणितज्ञ भी पधार रहे हैं जो कि गणित प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के अलावा देश-विदेश के बाल गणितज्ञों का मार्गदर्शन भी करेंगे। इन प्रख्यात गणितज्ञों में डा. सिमोन एल चुआ, प्रेसीडेन्ट, मैथेमेटिक्स ट्रेनर्स गिल्ड, फिलीपीन्स, श्री मार्क सॉल, सीनियर स्कॉलर जान टेमपलेटन फाउण्डेशन, ताईवान एवं प्रख्यात िक्वज मास्टर श्री ब्रेरी ओ ब्राइन प्रमुख हैं।

प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सुश्री बत्रा ने कहा कि गणित केवल गणना और अंको का खेल नहीं है, यह काम तो कम्प्यूटर और कैलकुलेटर जैसी इलेक्ट्रानिक मशीने भी कर सकती है। गणित तो मानव मस्तिष्क की गहराइयों तक पहुंचता है। इससे छात्रों की तािर्कक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। सुश्री बत्रा ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सबसे कठिन समझे जाने वाले गणित विषय के प्रति प्रारम्भ से ही छात्रों के मन-मस्तिष्क में रुझान उत्पन्न किया जाए जिससे वे आगे चलकर एक कुशल गणितज्ञ ही नहीं अपितु अच्छे बुरे की पहचान करने वाले एक संवेदनशील इंसान बन सके। सुश्री बत्रा ने कहा कि गणित विषय मानव जाति की एकता का जितना प्रभावशाली माध्यम है उतना शायद और कोई विषय नहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेलेस्टा-2010 का भव्य उद्घाटन आज

Posted on 16 November 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड `सेलेस्टा-2010´ में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश से छात्र टीमों के आने का सिलसिला आज दिन भर जारी रहा। इस अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड का भव्य उद्घाटन कल दिनांक 17 नवम्बर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आज बांग्लादेश, श्रीलंका व व देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिभागी छात्र टीमों का लखनऊ आगमन हुआ। आज सनबीम्स, ढ़ाका, बांग्लादेश, सी.डब्ल्यू.डब्ल्यू. कननगारा कालेज, कोलम्बो, श्रीलंका, सेंट पॉल गल्र्स स्कूल, श्रीलंका की छात्र टीमों के लखनऊ पधारने पर विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने भारतीय परम्परा के अनुसार रोली चन्दन का टीका व फूल-मालायें पहनाकर भव्य स्वागत किया। अपने लखनऊ आगमन पर यह छात्र दल काफी प्रसन्नचित व उत्साहित दिख रहे थे। भारतीय संस्कृति के अनुसार हुए अपने स्वागत से यह छात्र दल काफी प्रभावित दिखे।

celesta-teams-1इसक अलावा आज देश के विभिन्न प्रान्तों की अनेक छात्र टीमों का भी आगमन हुआ, जिनमें सेंट कबीर रेजीडेिन्शयल डे स्कूल, हरियाणा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर, सेंट कॉनरॉड इण्टर कालेज, आगरा, जे.बी. एकेडमी, फैजाबाद, ओंकारनन्द सरस्वती नीलायम, रिशीकेष, भवन्स भगवानदास विद्या मन्दिर, नागपुर, महाराष्ट्र, सेंट माक्र्स सी.से. स्कूल, नई दिल्ली, सनबीम स्कूल, वरुणा, ग्रीनवुड स्कूल, ग्वालियर, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेन्टर, मिर्जापुर, डब्ल्यू. एच. िस्मथ मेमोरियल स्कूल, वाराणसी आदि आदि प्रमुख हैं। इन प्रतिभागी टीमों का भी आज लखनऊ
पधारने पर भारतीय परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत हुआ। श्री शर्मा ने बताया आज देर रात व कल प्रात: तक देश-विदेश से कई और छात्र टीमें पधारेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तर प्रदेश ने आज अपनी प्रदेश मोर्चे की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

Posted on 16 November 2010 by admin

प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया  कि अनुसूचित मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व सांसद भानू प्रताप वर्मा ने कार्यसमिति में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामन्त्री, 7 मन्त्री,, 1 कोाषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी व 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को पदाधिकारी बनाया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष :-
1.    श्री राम सकल (पूर्व सांसद)  2. श्री के0के0 राज (पूर्व विधायक)  3. श्री शिव पूजन राम     (पूर्व     विधायक)  4. श्री गौतम चौधरी  5. श्री जितेन्द्र सोनकर  6. श्री श्याम सिंह कठेरिया  7. श्री राजेन्द्र खटिक।

प्रदेश महामन्त्री :-
1.    श्री राज किशोर वर्मा        2.    श्री वृजेश्वर नीमी

प्रदेश कोषाध्यक्ष :-
1.    श्री हरी चरन ´´मुल्ला´´

प्रदेश मन्त्री :-
1.    श्री राम हित राम  2.  श्रीमती निर्मला पासवान (पार्षद) 3. श्री महेन्द्र सिंह                 नलवशी   4.    श्री राम सिंह बाल्मीकि  5.  श्रीमती सरोज कुमारी (पार्षद) 6.    श्री शिवप्रसाद सोनकर  7.  श्री राजेन्द्र पे्रमी

प्रदेश मीडिया प्रभारी - श्री दीपक बाल्मीकी
प्रदेश कार्यालय सचिव- श्री अनुरूद्ध कुमार

क्षेत्रीय अध्यक्ष :-
1.    श्री राज किशोर रावत (अवध क्षेत्र)  2. श्री अशोक जाटव (कानपुर क्षेत्र)
2.    श्री उमेश कठेरिया (बृज क्षेत्र)      4.  श्री मनोज पासी (काशी क्षेत्र)
5.    श्री किशन लाल सिंह (पश्चिम क्षेत्र) 6.  श्री विश्वनाथ पासवान (गोरखपुर क्षेत्र)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुलायम सिंह यादव ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईदुल जुहा के मौके पर बधाई

Posted on 16 November 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईदुल जुहा के मौके पर बधाई देते हुए कहा है कि इस्लाम में यह बहुत पाकीजा त्यौहार है। इसमें लोग कुबाZनी देकर अल्लाह की राह में अपनी बन्दगी का सबूत देते हैं। एक हजार चार सौ पचास वशZ से चली आ रही यह परम्परा भाई-चारा और सद्भाव के रिश्तों को भी पुख्ता करती है।

नेता विरोधी दल, विधानसभा श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भी बकरीद के त्यौहार पर बधाई दी है और कुबाZनी की भावना की सराहना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 16 November 2010 by admin

आज 9 जनपदों में छापे, एक एफ.आई.आर. दर्ज एक व्यक्ति गिरफ्तार, 07 नमूने संग्रहीत

अब तक 488 एफ0आई0आर0 दर्ज  759 व्यक्ति नामित 469 गिरफ्तार

अभियान के दौरान 436.35 लाख रुपये  मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों यथा घी एवं वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक 488 एफ0आई0आर0 दर्ज कर 759 व्यक्तियों को नामित करते हुए 469 को गिरफ्तार किया गया। एफ0डी0ए0 द्वारा आज मारे गये छापों में 07 नमूने संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 9 जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मेरठ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, औरैया, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद  में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद बरेली में 40 किग्रा0 आलू, 80 किग्रा0 सेब, 20 किग्रा0 जलेबी एवं 10 रसगुल्ला जब्त कर नष्ट किया गया। पीलीभीत में 08 दर्जन केला, 05 किग्रा0 सेब, जनपद बदायूं में 30 किग्रा0 सेब, 25 दर्जन केला, एवं 20 किग्रा0 अमरूद तथा सुल्तानपुर में 50 किग्रा0 फल जब्त कर नष्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 50 लीटर दूध, 05 किग्रा0 घी जैसा पदार्थ, 08 किग्रा0 मिल्क पाउडर के साथ नकली मावा बनाते हुए सचिन को गिरफ्तार किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में 50 किग्रा0 सेब, औरैया में 100 किग्रा0 सिन्थटिक दूध जब्त कर नष्ट किया गया। गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद में दूध के नमूने संग्रहित किये गये। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत् गत जून से मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 436.35 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की खाद्य सामाग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि कल दिनांक 15 नवम्बर को एफ.डी.ए.टीम द्वारा 08 जनपदों में छापे मारे गये जिसमें जनपद हमीरपुर के थाना मुस्कारा क्षेत्र के अन्तर्गत धारा-2/3 के खोसारी निषेघ अधिनियम के तहत 75 कुन्तल खेसारी जब्त करते हुए ओम प्रकाश गुप्ता, बब्लू अंसारी एवं बृजेन्द्र कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा जनपद अलीगढ़ के थाना गभना क्षेत्र के अन्तर्गत एक मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा गया, मिठाई के वर्क की मौंके पर जांच की गई जिसमें चान्दी की जगह एल्यूमिनियम का वर्क पाये जाने पर सत्य प्रकाश, राजेश कुमार, सोनपाल, राना एवं राजकुमार के विरूद्ध धारा 272, 273, 174, 353, 332 एवं 356 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़, बन्दायू, चित्रकूट, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद एवं मेरठ जनपद में छापे मारे गये थे।

प्रवक्ता ने बताया कि विशेष छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोक निर्माण मन्त्री ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी

Posted on 16 November 2010 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ईदुज्जहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हादिZक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद का यह त्यौहार त्याग बलिदान तथा गरीबों की सेवा एवं उनके दु:खों को आपस में बाटने का दिन हैं। यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशिया लाये। यही मेरी कामना हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद

Posted on 16 November 2010 by admin

mrउत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर, ंविधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय, संसदीय कार्यमन्त्री श्री लालजी वर्मा एवं होम गार्ड्स तथा प्रान्तीय रक्षा दल मन्त्री श्री वेदराम भाटी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से इस पर्व को आपसी सद्भाव एवं त्याग के सिद्धान्तों के साथ अपनाने का आºवान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार पर प्रदेशवासियों को हादिZक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Posted on 16 November 2010 by admin

एक बधाई सन्देश में माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अपनी सबसे अजी़ज वस्तु के रूप में अपने पुत्र हजरत इस्माइल को अल्लाह के नाम पर कुबाZन करने की जो मिसाल इंसानियत के सामने पेश की, वह आज भी समर्पण, सर्वोच्च त्याग और प्रेम का स्मरण कराती है।

सुश्री मायावती जी ने इस पवित्र त्यौहार को शान्ति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पर्व गरीबों की मदद करने की परम्परा और कुबाZनी के जज्बे का पूरा एहतराम करते हुए इसे परम्परागत सौहार्द व सादगी से मनाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एशियाई उप महाद्वीप सबसे बड़ा एकीकृत आनलाइन सर्वेक्षण समूह

Posted on 16 November 2010 by admin

कलाकारों की राष्ट्रीय सूची में लखनऊ टॉप पर रहा है - एशियाई उप महाद्वीप सबसे बड़ा एकीकृत आनलाइन सर्वेक्षण समूह। कंपनी ने 100 से ज्यादा लैपटॉप कंप्यूटर अपने दल के सदस्यों को और 200 से ज्यादा लैपटॉप अपने स्टार सदस्यों को वितरित किए है। स्पीक एशिया ऑनलाइन के लखनऊ में बीस हजार और पूरे भारत में एक लाख से ज्यादा पैनल के सदस्य हैं। कंपनी अपने पैनल के सदस्यों का आधार बढ़ाने के ध्यान दे रही है जिससे 10 लाख से ज्यादा सदस्यों की कमी को पूरा किया जा सके और एशिया में तेजी से बढ़ते इस 750 यूएस डॉलर के बाजार में आगे की सोच ही इसमें मुख्य बिन्दू है जिससे 115 यूएस डॉलर के बेंचमार्क को पार करने की उम्मीद की जा सकती है। परंपरागत अनुसंधान फर्म बाजारों के विपरीत स्पीक एशिया बहुमूल्य राच प्रदान करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को कीमत देता है।

speak-asia-photo-dsc_0150स्पीक एशिया के साथ पैनल का सदस्य नामांकित हो सकता है यदि उम्मीदवार के पास शीर्ष 10 बाजार अनुसंधान कंपनियों के साथ एक मौजूदा ऑनलाइन सदस्य है जिसकी वर्ष में 1000 डॉलर  वैध सालाना कमाई प्रमाणित हो। वैकल्पिक रूप से एक व्यक्ति 60 डॉलर देकर परीक्षा सकता पास होने पर साक्षात्कार प्रक्रिया से होकर वह पैनल का सदस्य बन सकता है। नये व अन्य पैनलों को प्रशिक्षण लेना होत है तथा “ऑनलाइन सर्वे टूडे´´ द्वारा प्रदान की गई प्रशिक्षण सामग्रीयों को पढ़ना होता है जो उन्हे “ई-बुलेटिन´´ द्वारा सीधे भी भेजा जाता है।

स्पीक एशिया ऑनलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारक बाजपेयी ने कहा, “हमने अपनी आपूर्ति श्रंृखला को रणनीतिक रूप से विकसित किया है जिससे हम अपने मौजूदा व आने वाले क्लाइंटों की आवश्यकताओं को पूरा कर सके और साथ ही साथ उन क्लाइंट को भी सन्तुष्ट कर सके जो एक खास दशZक वर्ग तक पंहुचना चाहते हैं। इस बढ़े हुए पूर्ति के आधार पर हम एक एकीकृत मंच से कहीं पर भी उच्च गुणवत्ता वाले पैनलों को अपने शोधकर्ताओं और नूमने के खरीदारों को प्रदान कर सकने की स्थिति में है।

स्पीक एशिया ऑनलाइन पैनल उन संगठनों के लिए उपयुक्त है जो बाजार अनुसंधान कराना चाहते हैं क्योंकि यह लागत को कम करने में मदद करता है, राजस्व के बहाव को तैयार करता है और पैनल का संघर्षण कम करने में मदद करता है जिससे पैनल के रिटर्न ऊंचे रहते हैं। मुझे लगता है कि हमारे उत्पाद पर भरोसे का सबसे ज्यादा आकर्षण इसका सरल होना है, हम अपने साझीदारों के लिए सैम्पल और राजस्व के अवसरों में निष्पक्ष रहते हैं और मेरा विश्वास है कि वे अब इसे समझने लगे हैं। आने वाले महीनों में हम अनुसंधान उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गुणात्मक आपूर्ति बनाए रखने के अपने उददेश्य को जारी रखेगें। हमारा लक्ष्य भौगोलिक व खास आवश्यकताओं की और होगा।

स्पीक एशिया ऑनलाइन सर्वेक्षण के संचालन के लिए अधिकारियों की आवश्यकताओं को खत्म करके  अनुसंधान में एक बदलाव ले आया है। कीमती समय लगाने के बावजूद, पूर्वनूमान का बहुत थोड़ा या बिल्कुल भी लाभ नही मिलता था। और इसका लाभ बाजार अनुसंधान कंपनिया या अधिकारी उठाते थे। लेकिन अब परिस्थितिया बदल गई हैं।

स्पीक एशिया ऑनलाइन एक वित्त, निवेश कंपनी या बैंक नही है। स्पीक एशिया ऑनलाइन किसी भी पैनेलिस्ट से अपने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए किसी से भी किसी भी प्रकार का भुगतान नही लेती है। अनुभवी पैनेलिस्ट स्पीक एशिया ऑनलाइन में बिना किसी भुगतान के शामिल हो सकते हैं और अपने द्वारा भरे गए सही सर्वे के लिए भुगतान भी प्राप्त कर सकतें है। बदले में स्पीक एशिया ऑनलाइन को भारतीय और अन्तराष्ट्रीय बाजार अनुसंधान संगठन द्वारा उनके किए गए कायोंZ के लिए भुगतान प्राप्त होता है। जो लोग (संभावित उपभोक्ता) ऑनलाइन सर्वेक्षण व्यापार के लिए नए हैं उनके लिए सदस्यता के साथ एक आवधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का विकल्प होता है, लेकिन यह स्वंय किसी भी आय की गारंटी नही है। प्रासंगिक सर्वेक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना और सही सर्वेक्षण नियमित रूप से भरना ही आय उत्पन्न करता है। यह आवधिक प्रशिक्षण स्पीक एशिया ऑनलाइन से स्वतन्त्र है।
यह अवार्ड कार्यक्रम दुनिया में नंबर एक कंपनी होने के स्पीक एशिया ऑनलाइन के दृढ़ संकल्प की प्रतिबद्धता को दिखाता है। अगला एचिवर अवार्ड और बड़े स्तर पर होगा जिसमें जीतने वाले को टोयोटा फॉच्यूZनर, टाटा सफारी, फोर्ड फिगो, लैपटाप तथा सिंगापुर/मनीला के सारे व्यय दिए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in