Categorized | लखनऊ.

सेलेस्टा-2010 का भव्य उद्घाटन आज

Posted on 16 November 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड `सेलेस्टा-2010´ में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश से छात्र टीमों के आने का सिलसिला आज दिन भर जारी रहा। इस अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड का भव्य उद्घाटन कल दिनांक 17 नवम्बर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आज बांग्लादेश, श्रीलंका व व देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिभागी छात्र टीमों का लखनऊ आगमन हुआ। आज सनबीम्स, ढ़ाका, बांग्लादेश, सी.डब्ल्यू.डब्ल्यू. कननगारा कालेज, कोलम्बो, श्रीलंका, सेंट पॉल गल्र्स स्कूल, श्रीलंका की छात्र टीमों के लखनऊ पधारने पर विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने भारतीय परम्परा के अनुसार रोली चन्दन का टीका व फूल-मालायें पहनाकर भव्य स्वागत किया। अपने लखनऊ आगमन पर यह छात्र दल काफी प्रसन्नचित व उत्साहित दिख रहे थे। भारतीय संस्कृति के अनुसार हुए अपने स्वागत से यह छात्र दल काफी प्रभावित दिखे।

celesta-teams-1इसक अलावा आज देश के विभिन्न प्रान्तों की अनेक छात्र टीमों का भी आगमन हुआ, जिनमें सेंट कबीर रेजीडेिन्शयल डे स्कूल, हरियाणा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर, सेंट कॉनरॉड इण्टर कालेज, आगरा, जे.बी. एकेडमी, फैजाबाद, ओंकारनन्द सरस्वती नीलायम, रिशीकेष, भवन्स भगवानदास विद्या मन्दिर, नागपुर, महाराष्ट्र, सेंट माक्र्स सी.से. स्कूल, नई दिल्ली, सनबीम स्कूल, वरुणा, ग्रीनवुड स्कूल, ग्वालियर, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेन्टर, मिर्जापुर, डब्ल्यू. एच. िस्मथ मेमोरियल स्कूल, वाराणसी आदि आदि प्रमुख हैं। इन प्रतिभागी टीमों का भी आज लखनऊ
पधारने पर भारतीय परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत हुआ। श्री शर्मा ने बताया आज देर रात व कल प्रात: तक देश-विदेश से कई और छात्र टीमें पधारेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in