Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 16 November 2010 by admin

आज 9 जनपदों में छापे, एक एफ.आई.आर. दर्ज एक व्यक्ति गिरफ्तार, 07 नमूने संग्रहीत

अब तक 488 एफ0आई0आर0 दर्ज  759 व्यक्ति नामित 469 गिरफ्तार

अभियान के दौरान 436.35 लाख रुपये  मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों यथा घी एवं वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक 488 एफ0आई0आर0 दर्ज कर 759 व्यक्तियों को नामित करते हुए 469 को गिरफ्तार किया गया। एफ0डी0ए0 द्वारा आज मारे गये छापों में 07 नमूने संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 9 जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मेरठ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, औरैया, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद  में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद बरेली में 40 किग्रा0 आलू, 80 किग्रा0 सेब, 20 किग्रा0 जलेबी एवं 10 रसगुल्ला जब्त कर नष्ट किया गया। पीलीभीत में 08 दर्जन केला, 05 किग्रा0 सेब, जनपद बदायूं में 30 किग्रा0 सेब, 25 दर्जन केला, एवं 20 किग्रा0 अमरूद तथा सुल्तानपुर में 50 किग्रा0 फल जब्त कर नष्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 50 लीटर दूध, 05 किग्रा0 घी जैसा पदार्थ, 08 किग्रा0 मिल्क पाउडर के साथ नकली मावा बनाते हुए सचिन को गिरफ्तार किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में 50 किग्रा0 सेब, औरैया में 100 किग्रा0 सिन्थटिक दूध जब्त कर नष्ट किया गया। गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद में दूध के नमूने संग्रहित किये गये। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत् गत जून से मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 436.35 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की खाद्य सामाग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि कल दिनांक 15 नवम्बर को एफ.डी.ए.टीम द्वारा 08 जनपदों में छापे मारे गये जिसमें जनपद हमीरपुर के थाना मुस्कारा क्षेत्र के अन्तर्गत धारा-2/3 के खोसारी निषेघ अधिनियम के तहत 75 कुन्तल खेसारी जब्त करते हुए ओम प्रकाश गुप्ता, बब्लू अंसारी एवं बृजेन्द्र कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा जनपद अलीगढ़ के थाना गभना क्षेत्र के अन्तर्गत एक मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा गया, मिठाई के वर्क की मौंके पर जांच की गई जिसमें चान्दी की जगह एल्यूमिनियम का वर्क पाये जाने पर सत्य प्रकाश, राजेश कुमार, सोनपाल, राना एवं राजकुमार के विरूद्ध धारा 272, 273, 174, 353, 332 एवं 356 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़, बन्दायू, चित्रकूट, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद एवं मेरठ जनपद में छापे मारे गये थे।

प्रवक्ता ने बताया कि विशेष छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in