Archive | May 13th, 2010

वी मार्ट ने बहराईच में पहला और उत्तर प्रदेश मे 14वॉं मेगा रिटेल स्टोर लांच किया

Posted on 13 May 2010 by admin

बहराईच - भारतीय वैल्यू रिटेल क्षेत्र में तेजी से बढ़ती हुई कंपनियों में से एक वी मार्ट रिटेल लि. ने आज बेहराईच में पहला और उत्तर प्रदेष में 14 वा रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की। इससे पहले वी मार्ट कंपनी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, मुरादबाद, गोण्डा, मेरठ, कानपुर, आज़मगढ़, मुज़फरनगर सहारनपुर, शाँहजहॉपुर, सुल्तानपुर, रेनुकोट और वाराणसी में इस तरह का मेगा स्टोर खोल चुकी है।  इस महानगर के मध्यम वर्ग की बढ़ती हुई इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए वी मार्ट का स्टोर इस षहर में अपनी तरह का पहला वैल्यू स्टोर होगा।

इस अवसर पर वी मार्ट रिटेल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा, कि बहराईच में स्टोर खोलते हुए हम रोमांचित महसूस कर रहे हैं क्योकि यह तेजी से उभरता शहर है । हमें बहराईच के लोगों से काफी उम्मीदें है। हम यह लगातार प्रयास करते हैं कि ग्राहकों को उचित कीमत पर विश्वस्तरीय शाँपिंग का अनुभव मुहैया कराया जाए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in