Archive | April 3rd, 2010

21 अप्रैल की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिये तैयारी तेज

Posted on 03 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने 21 अप्रैल की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिये तैयारी तेज कर दी है। केन्द्र व राज्य सरकार प्रायोजित बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता जुट गये हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश में रैली को सफल बनाने के लिये क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें हो रही हैं।

श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने कांग्रेस व बसपा सरकार की पोल खोलने के लिये पहले से ही हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश मुख्यालय पर अवध क्षेत्र की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह ने रैली को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को जुटने का आहवान किया और कहा कि केन्द्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई बढ़ी है। आम जनता का जीना दूभर हो गया है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह तथा संचालन क्षेत्रीय मन्त्री सुभाष त्रिपाठी ने किया। बैठक को प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में पूर्व मन्त्री रमापति शास्त्री, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप भार्गव, अनुराग मिश्रा, आर0बी0 सिंह, ज्ञान तिवारी, मुकुट बिहारी, सन्तोष सिंह, पूिर्णमा वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्तकबीर नगर में लगातार हो रहे उत्पीड़न के लिये बसपा सरकार दोषी

Posted on 03 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सन्तकबीर नगर में लगातार हो रहे उत्पीड़न के लिये बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि सन्तकबीर नगर के बेलहर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन लगातार निर्दोषो को तंग कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर सन्तकबीर नगर के बेलहर गांव में साम्प्रदायिक तत्वों ने हिन्दुओं की जमीन पर कब्जा किया। पुलिस ने कब्जा करवाया। गल्ती शरारती तत्वों व पुलिस की ही है लेकिन 46 लोगों पर ढेर सारी जघन्य धाराओं के मुकदमें हैं। जबकि पुलिस ने जांच के बाद कुछ भूमि खाली भी कराई। इसके अलावा चार-पांच अन्य गांवों में सार्वजनिक भूमि एवं हिन्दुओं की भूमि पर जबरिया कब्जा हुआ।

श्री दीक्षित ने बताया कि आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला आदि के नेतृत्व में एक जांच दल ने उक्त क्षेत्र का दौरा किया। जांच दल ने अनेक लोगों से भेंट की। रिपोर्ट के अनुसार उक्त क्षेत्र में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता सताये जा रहे हैं। लोगों में दहशत है। जनउत्पीड़न बढ़ा है। 18 निर्दोष जेल में हैं। पुलिस का कहर है। अनेक किसानों की फसलें भी फूंक दी गईं। आगजनी भी की गई। पार्टी सरकारी घटनाओं को लेकर आन्दोलन की तैयारी में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शार्प शूटर राजा चौहान को मार गिराया

Posted on 03 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज मऊ जिले में हुई एक मुठभेड़ में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के एक शार्प शूटर राजा चौहान को मार गिराया। एसटीएफ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया है “बारह हजार रुपये के इनामी बदमाश चौहान को आज मऊ जिले के बरवां गांव के पास एसटीएफ और मऊ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।“

चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा चौहान 19 मार्च को मऊ जिले में आरटीओ आफिस के सामने हुई ठेकेदार राम सिंह मौर्य और उनके गार्ड सतीश की हत्या में वांछित था। उन्होंने बताया कि मौर्य पिछले वर्ष 29 मार्च को हुई लोकनिर्माण विभाग के सरकारी ठेकेदार मéा सिंह की हत्या का प्रमुख गवाह था, जिसमें कि अंसारी सहित आठ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा के शासनकाल मे पिछड़ा वर्ग की बहुत उपेक्षा

Posted on 03 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा “हो सकता है प्रदेश में चुनाव 2012 के बजाए 2011 में ही हो जाएं। इसलिए पिछड़े वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए हमें उनके बीच जाना होगा। इस बार पिछड़ों के बल पर सरकार बनेगी। तभी उनको अपना हक मिल सकेगा। धन और धरती का बटवारा होगा।´´

s-2समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 19 अपै्रल, 2010 को कानपुर में होने वाले महासम्मेलन की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये नेता विरोधी दल श्री शिवपाल िंसह यादव ने उक्त उद्गार व्यक्त किए।
श्री यादव ने कहा कि बसपा के शासनकाल मे पिछड़ा वर्ग की बहुत उपेक्षा हुई है। उन्हें हर तरह से अपमानित किया जा रहा हेै। पीड़ित व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं है। थाने जाने पर फरियादी को ही उल्टे फंसा दिया जाता है। इस अन्यायी व्यवस्था के खिलाफ हमेें लड़ना है। हर वर्ग को साथ जोड़ना हैं। उनको भरोसा दिलाना होगा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

नेता विरोधी दल ने कहा कि विधानसभा के चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाना है।     19 अपै्रल, 2010 को कानपुर के फूल बाग, पार्क में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन सफल बनाना है। इसके बाद मण्डल व जिला स्तर पर ऐसे सम्मेलन होंने चाहिए। लखनऊ में अक्टूबर-नवम्बर में एक बड़ी रैली करने का निर्णय लें तो पूरे प्रदेश में एक सन्देश जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता श्री रामनरायन साहू, सांसद ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव ने किया। बैठक में महासम्मेलन के लिए मण्डल एवं जिलावार प्रभारी बनाए गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में फूलबाग आने में सहयोग करें।

बैठक में प्रकेाष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालता प्रसाद निषाद, कोषाध्यक्ष श्री तारा िंसह सोलंकी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव के अतिरिक्त सर्वश्री जयगोपाल सोनी, अल्ताफ अंसारी, राममनोहर प्रजापति, राकेश प्रजापति, दयाराम प्रजापति, रविन्द्र यादव, तुलसीराम चौरसिया, नानकदीन भुर्जी, विनोद प्रजापति, आर0डी0गोस्वामी, श्रीनिवास जोगी, नरेश उत्तम, डा0 हीरा ठाकुर, डा0 विश्राम सिंह यादव, रामदुलार राजभर, हरिओम साहू, श्रीमती जानकी पाल, श्याम लाल पाल, रामराज वर्मा, विनोद सविता, रामाज्ञा चौहान, रामलखन प्रजापति, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं

Posted on 03 April 2010 by admin

बृजभूषण तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद, समाजवादी पार्टी ने कहा इधर उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें लाखों एकड़ जमीन में गेंहूं की खड़ी फसल, और मकान जलकर राख हो गये हैं। अरबों रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। साथ ही लोग भी जल कर जख्मी हुए हैंं। ऐसी सूचना मिली है कि आग लगने का मुख्य कारण लटक रहे पुराने बिजली के तार हैं, जिनको बदलने व मरम्मत कराने की मॉग क्षेत्र के निवासियों द्वारा बराबर की जाती रही है। सरकार इस सम्बन्ध में संवेदना शून्य एवं लापरवाह रही है।

 इसी सिलसिले मेें जनपद सन्तकबीरनगर के थाना महुली क्षेत्र में  02 अपै्रल को जिस प्रकार से आक्रोशित किसानों के साथ पुलिस पेश आई, उनका ढांढस बंधाने के बजाए उन पर लाठियॉ और गोली चलाई गईं, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैंं। ऐसी मिसाल कहीं मिल नहीं सकती है। आज 3 अपै्रल, को फतेहपुर जनपद के ग्राम ललौली में हजारों बीघा फसल बिजली के शार्ट सिर्कट से जल कर स्वाहा हो गई है। पूरे प्रदेश में आग के कारण हाहाकार मचा है। बहुत दिनों से मॉग की जाती रही है। कि कम से कम सभी तहसील मुख्यालयों पर दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए जो नहीं की गई। जहॉ दमकल हैं। अधिकतर उपयोग के लायक नहीं हैं और अपर्याप्त हैं। आग की सूचना मिलने के बाद भी तत्काल कार्यवाही नहीं की जाती। प्रशासन को मालूम है कि मार्च-अपै्रल का महीना आग के सम्बन्ध में खतरनाक होता है। इसलिए इसकी विशेष व्यवस्था करनी चाहिए थी। झोपड़ियॉ केवल गरीब की होती हैं, आग लगने के बाद कुछ बचता ही नहीं। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता बिल्कुल नाकाफी है।

मैं लाठी चार्ज और पुलिस फायरिेंग की घोर निन्दा करता हंू तथा न्यायिक जॉच की मॉग करता हंू। जिनके मकान जले हेैं, उन्हें तत्काल सहायता पहुंचायी जाए। दमकलों की विशेष व्यवस्था की जाए। एक उच्च दल गठित किया जाए जो आग लगने के कारणेां तथा फसल व सम्पत्ति के हुए नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को शीघ्र दे और लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। किसानों को जितनी हानि हुई है, उसकी शत-प्रतिशत सरकार भरपाई करे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in