Archive | February 25th, 2010

दिन भर की सुर्खिया

Posted on 25 February 2010 by admin

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महंगाई के विरुद्ध आज यहां आयोजित महा रैली

Posted on 25 February 2010 by admin

pic-181
pic-20pic-221pic-211pic-241pic-25pic-26उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा महंगाई के विरुद्ध आज यहां आयोजित महा रैली के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के विधानसभा कूच करने पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर पथराव हुआ जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी एवं कार्यकर्ता घायल हो गये। भाजपा द्वारा गोमती तट पर झूले लाल पार्क में आयोजित महा रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी तथा सांसद लालजी टण्डन आदि नेताओं के संबोधित करने के बाद पहले से प्रस्तावित विधानसभा कूच के लिए जब भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कूच किया तो पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ और देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। पहले से भारी संख्या में तैनात पुलिस और पीएसी बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ के अनियन्त्रित हो जाने पर आंसू गैस और पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता पुन: रैली स्थल पर एकत्र हो गए और वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सामूहिक विवाह समारोह में 250 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे

Posted on 25 February 2010 by admin

लखनऊ की अमृतशील प्राणि सेवा संस्थान द्वारा आज यहॉं रायबरेली रोड़ स्थिति ए0एस0पब्लिक कालेज में समाज के सभी वर्गों की 250 अनाथ, विधवा/तलाक शुदा तथा निर्धन कन्यायों का दहेज रहित सामूहिक विवाह उनके धर्म की रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। इसमें प्रत्येक नव विवाहित जोड़े को गृह उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई। इस सामूहिक विवाह समारोह में दम्पतियों को हिन्दू, बौद्ध, मुस्लिम सिक्ख एवं ईसाई धर्म गुरूओं ने अच्छे व्यक्ति बनने तथा अच्छा समाज बनाने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। पूर्व शिक्षा निदेशक श्री अमृत प्रकाश ने बताया कि संस्थान वर्ष 1987 से ही दहेज जैसी कुरीत को समाप्त किये जाने हेतु सामूहिक विवाह का आयोजन कराता आ रहा हैं। आज इस अवसर पर पूर्व में सम्पन्न विवाह समारोह के 63 दम्पतियों में से प्रत्येक को 10-10 हजार रूपये सहायता राशि वितरित की गई।  अमृत प्रकाश ने कहा कि संस्था लखनऊ के अलावा इलाहाबाद मण्डल के 715 गॉंवों में सामाजिक सेवा कर रही है जिसमें निर्धनों के सामूहिक विवाह, अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने तथा 227 बन्धुआ मजदूरों को  मुक्त कराकर उन्हें रोजगार से लगाया गया। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तियों से ही अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। संस्था इसी उद्देश्य से समाज सेवा में सतत प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति (से0नि0) श्री खेमकरन, पूर्व जिला जज श्री जे0 पी0 नारायण, अपर सूचना निदेशक श्री रामदीन, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शीलू प्रकाश सहित अनेक अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के इरादे से आज उत्तर प्रदेश में अपनी अनूठी पहल

Posted on 25 February 2010 by admin

हीरो होण्डा एफआईएच वल्र्ड कप 2010 के प्रमुख भागीदार आईएनजी लाइफ इण्डिया ने आगामी हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के इरादे से आज उत्तर प्रदेश में अपनी अनूठी पहल पास द जोश का शुभारंभ किया। हॉकी के दिग्गजों मौहम्मद शाहिद, रजनीश मिश्रा, आर पी सिंह, संजय बिष्ट, शकील अहमद सुजीत कुमार और सैयद अली समेत आईएनजी लाइफ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री सैयद सरफराज़ अहमद ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। यह पहल ज्यादा से ज्यादा लोगों को हॉकी से जोड़ेगी। इस मौके पर, पास द जोश कार्यक्रम  के अन्तर्गत एक अनूठी फोटो प्रदर्शनी भी शुरू की गई जिसके माध्यम से भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वषोZं का इतिहास प्रस्तुत किया गया है।

इस पहल के बारे में श्री सैयद सरफराज़ अहमद ने कहा, ´´यह अनूठा कार्यक्रम है जिसे हमने देश के राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया है। हम हीरो होण्डा एफआईएच वल्र्ड कप 2010 के प्रमुख भागीदार हैं, और यह पहल देशभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस राष्ट्रीय खेल से जोड़ेगी तथा आम जनता को मैच देखने के अवसर दिलाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार की शिक्षक विरोधी नीति

Posted on 25 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सरकार विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर उनका उत्पीड़न कर रही है। उसने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों तथा राज्यकर्मियों को 01 जनवरी,2006 से केन्द्र के बराबर छठा वेतनमान देना तय किया जबकि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षकों को 01 जनवरी,2006 से 30 नवम्बर,2008 तक काल्पनिक रूप में तथा 01 दिसम्बर,2008 से वास्तविक रूप में वेतन देने की घोषणा कर 35 महीनों के एरियर से वंचित कर उनके साथ अन्याय किया है। अपने हक की मांग करने से नाराज इस सरकार ने इन शिक्षकों की सेवाओं को आवश्यक सेवाएं घोषित कर उनके दमन का निरंकुश एवं तानाशाही रवैया अख्तयार किया हे।
इस बसपा सरकार ने बजट के करोड़ों रूपए पत्थरों, पाकोZ स्मारकों पर खर्च कर दिए हैं। अपनी प्रतिमाओं और कोठी की सुरक्षा में हर माह लाखों खर्च करने में मुख्यमन्त्री को कोई हिचक नहीं है। लेकिन शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मद में खर्च करने में उसको परेशानी होती है। जबकि इन शिक्षकों के एरियर का 80 प्रतिशत भुगतान केन्द्र सरकार करती है और राज्य सरकार को केवल 20 प्रतिशत ही देना होता हैं। इसके विपरीत अन्य सभी सेवाओं के कर्मियों व शिक्षकों को सम्पूर्ण भुगतान प्रदेश सरकार को ही करना होता हैं। प्रदेश में लगभग 30 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली है। अत: एरियर भुगतान में प्रदेश सरकार को ज्यादा कुछ देना नहीं पड़ेगा। जब  मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमन्त्री थे उन्होने स्वयं शिक्षक होने के नाते शिक्षकों को पूरा सम्मान दिया और उनको उनके हक देने में पहल की थी। शिक्षा और शिक्षकों के मद में वे उदाहरण से बजट में धनराशि का प्रावधान करते थे। समाजवादी पार्टी बसपा सरकार की शिक्षक विरोधी नीति की निन्दा करती है और शिक्षकों को यह भरोसा दिलाती है कि अगली बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों की सभी उचित मांगे मानी जाएगी तथा उनके अधिकार बहाल किए जाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी महिला प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

Posted on 25 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा की 40 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में श्रीमती लीलावती कुशवाहा, अध्यक्ष, श्रीमती शारदा सिंह, श्रीमती परवीन अय्यूब, श्रीमती अल्पना बाजपेयी (उपाध्यक्ष), श्रीमती शम्मी बोहरा (महासचिव) श्रीमती कंचना सिंह(कोषाध्यक्ष), श्रीमती चन्द्रेश सोनी, श्रीमती साधना मिश्रा, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती शीला चतुर्वेदी, कु0 दीपमालापटेल, कु0 प्रियंका पाल, श्रीमती राजदेवी चौधरी, श्रीमती मंजू पाठक, श्रीमती सन्तोष सक्सेना, श्रीमती संगीता सचान, (सभी सचिव) नामित की गई हैं।

इसके अतिरिक्त श्रीमती सरिता पाण्डेय, श्रीमती रचना कोरी, श्रीमती गीता शाक्य, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सुशीला राजभर, श्रीमती लीलावती विश्वकर्मा, श्रीमती नसरीन अख्तर, श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती विमलेश यादव, श्रीमती अंजू चतुर्वेदी, श्रीमती महिमा गुप्ता, श्रीमती बंसती चन्द,श्रीमती नन्द किशोरी यादव,  श्रीमती गीता यादव, श्रीमती उर्मिला निषाद,श्रीमती बेबी कठेरिया, श्रीमती विनीता मेरी यादव, श्रीमती बासमती कोल,श्रीमती शशिकला, श्रीमती ममता कुशवाहा, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्रीमती कुसुम प्रजापति तथा श्रीमती अरूणा सिंह को कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग कल्याण पर धीमी प्रगति पर असन्तोष

Posted on 25 February 2010 by admin

विकलांग कल्याण विभाग के अधिकारी अपने अधीन जनपदों का निरन्तर भ्रमण कर योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करेंं। यह निर्देश आज यहां प्रमुख सचिव विकलांग कल्याण, श्री राज प्रताप सिंह ने बापू भवन के सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कई जनपदों की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 28 फरवरी तक समस्त वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी विभागीय शासनादेश जारी होने पर उसकी प्राप्ति जनपदों में 48 घण्टे के अन्दर हो जाय, ऐसी व्यवस्था बनाई जाय ताकि शासकीय कार्य बाधित न होने पाये। उन्होंने मासिक समीक्षा बैठकों में भाग न लेने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव ने विभागीय निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारियों की भी होनी चाहिए। बैठक में विभागीय विद्यालयों तथा कौशल विकास केन्द्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्यायें प्रमुख सचिव के समक्ष रखीं। कई स्थानों पर नर्सिंग स्टाफ तथा स्पेशल एजूकेशन के टीचरों की कमी बताई गई। इस पर प्रमुख सचिव ने आवश्यक स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये ताकि विद्यालयों/छात्रावासों के बच्चों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में विशेष सचिव, विकलांग कल्याण श्री रामराज सिंह यादव, निदेशक, श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक, श्री विष्णु स्वरूप मिश्र, मुख्यालय के समस्त उप निदेशक, मण्डलीय उप निदेशक, समस्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा कर्मशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर पथराव

Posted on 25 February 2010 by admin

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा महंगाई के विरुद्ध आज यहां आयोजित महा रैली के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के विधानसभा कूच करने पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर पथराव हुआ जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी एवं कार्यकर्ता घायल हो गये। भाजपा द्वारा गोमती तट पर झूले लाल पार्क में आयोजित महा रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी तथा सांसद लालजी टण्डन आदि नेताओं के संबोधित करने के बाद पहले से प्रस्तावित विधानसभा कूच के लिए जब भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कूच किया तो पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ और देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। पहले से भारी संख्या में तैनात पुलिस और पीएसी बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ के अनियन्त्रित हो जाने पर आंसू गैस और पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता पुन: रैली स्थल पर एकत्र हो गए और वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा वरिष्ठ नेता रैली स्थल पर ही धरने पर बैठे

Posted on 25 February 2010 by admin

महंगाई के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने की घटना के विरोध में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों राजनाथ सिंह तथा मुरली मनोहर जोशी और लखनऊ से सांसद लालजी टण्डन सहित सभी वरिष्ठ नेता रैली स्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण ढंग से महंगाई के विरोध में पूर्व प्रस्तावित विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर न केवल बर्बर लाठीचार्ज किया बल्कि आंसू गैस के गोले भी छोड़े और पानी की बौछार की। उन्होंने गोलियां भी चलाईं। सिंह ने कहा कि विरोध में बैठे भाजपा नेता तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता वापस नहीं आ जाता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। यह पूछे जाने पर कि कितने कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं सिंह ने कहा की गोली लगने की घटना अभी सत्यापित नहीं हुई है और न ही यह पता चला सका है कि कितने लोग गोली लगने से घायल हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शनकारी रैली समाप्त होने के बाद जब विधानसभा की तरफ कूच कर रहे थे तब पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज और पथराव को रोकने के लिए वह स्वयं सिर पर कुर्सी रखकर पुलिस अधिकारियों से पथराव न करने की अपील करते रहे इसके बावजूद पुलिस बर्बरता पूर्वक कार्यकर्ताओं की पिटाई करती रही। सिंह ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये और कहा कि आज की इस बर्बरता के विरोध में भाजपा अपना संघर्ष और तेज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और उसकी पुलिस इस मुगालते में न रहे कि उसकी बर्बरता से भाजपा कार्यकर्ता घबरा जायेंगे बल्कि हमारे कार्यकर्ता और हम गोली खाने के लिए भी तैयार हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने लाठीचार्ज के विरूद्ध कल काला दिवस मनाये जाने की घोषणा

Posted on 25 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के आज के शान्तिपूर्ण मार्च पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज व अत्याचार के विरूद्ध कल काला दिवस मनाये जाने की घोषणा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज गुरूवार को सायंकाल सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि कल पार्टी की सभी जिला इकाईयां महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगी। ज्ञापन में सरकार को लोकतन्त्र व संवैधानिक अधिकार कुचलने का दोषी ठहराते हुए राज्यपाल से राज्य सरकार के विरूद्ध केन्द्र को रिपोर्ट भेजने की मांग की जायेगी। कल काला दिवस में सभी कार्यकत्ताZ अपने हाथ में काली पट्टी बाधेंगे। श्री दीक्षित ने बताया कि 28 फरवरी होली वाली रात सभी कार्यकत्ताZ केन्द्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का पुतला बनाकर अलग होली जलायेंगे। पार्टी चुप नहीं बैठेगी। बसपा सरकार ने संवैधानिक अधिकार कुचलने का काम किया है। पार्टी ने इसके विरोध में 2 मार्च को उत्तर प्रदेश बन्द का आह्वान किया है। सरकार ने जानबूझ कर भाजपा को दबाने के लिये लाठीचार्ज कराया है। इस लाठीचार्ज में प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री व पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी घायल हुए हैं। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, महापौर कानपुर रवीन्द्र पाटनी, सदस्य विधान परिषद केदार सिंह, विधायक सतीश महाना, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व मन्त्री रविकान्त गर्ग, संगठन मन्त्री रवीन्द्र पुण्डीर, जिलाध्यक्ष जसवन्त सैनी, युवा मोर्चे लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अभिजात मिश्र, लोकेन्द्र प्रताप चौहान, सुनील भराला, दीप सौरव, दिवाकर सिंह, सर्वेश सोनकर, कमल तिवारी, दीप सौरव, रामदेव शुक्ला, रामबहादुर यादव, पुष्पेन्द्र चन्देल, अमित भदौरिया, रघुनन्दन भदौरिया, मालती शर्मा, अनूप तिवारी, सर्वेश सोनकर, अवधेश पाठक, अशोक मोंगा, चन्द्रशेखर, राकेश, छोटेलाल कनौजिया, राकेश जायसवाल, नीरज मोहन सिंह, मधुर भदौरिया, विमल तिवारी, शंभू सिंह, दुर्गेश अवस्थी, विकास, पवन जैन, कर्नल राजदेव यादव, अरविन्द सिंह, कुंवर सिंह निषाद, पवन सिंह, कामता गुप्ता, ताराशेखर दूबे, शैलेन्द्र सिंह, भुल्लन सिंह, विनीत शारदा, अंशुल चौहान, रंजन मिश्रा, रवीन्द्र पुण्डीर, संजीव शर्मा, देवेन्द्र सेंगर आदि सहित 219 कार्यकत्ताZ घायल हुए हैं। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ ने मौके पर जाकर घायलों का हालचाल भी लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2010
M T W T F S S
« Jan   Mar »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
-->









 Type in