Archive | February 17th, 2010

दिन भर की सुर्खिया

Posted on 17 February 2010 by admin

pic-14लखनऊ  सहीद  स्मारक  पर  धरना  देती  कांग्रेसी  कार्यकर्ता

 

 

 

 

 

 

pic-21
लखनऊ  गाँधी  भवन  में  महिला  किसान  संसद  को  संबोधित  करती  वक्ता 

pic-31
लखनऊ  श्याम   यात्रा  के  बारे  में  बताते  आनंद  बागडिया

pic-41
लखनऊ  नेशनल  कॉलेज  में  आयोजित सेमीनार में भाग  लेते

pic-53लखनऊ  कांग्रेस  कार्यालय  पर  प्रेस   वार्ता  करती  प्रदेश  अध्यक्ष   रीता  बहुगुणा  जोशी 

pic-61
लखनऊ  निशातगंज  शिक्षा  निदेसालयों    पर  मांगो  को  ले  कर  प्रदर्शन  करते  शिक्षक

pic-71

लखनऊ  पुणे  ब्लास्ट  में मारे गए राजधानी   के  अभिषेक  के  पार्थिव   सरीर  को   महानगर  स्थित आवास से  ले जाते लोग  

pic-81
 लखनऊ   पुणे ब्लास्ट  में  मारे गये अपने इकलोते बेटे अभिषेक के पार्थिव सरीर को देख कर रोती बिलखती अभिषेक की माँ 

pic-91
लखनऊ दरुल्स्फा  कॉमन  हॉल  में  किसान  मित्र  वेलफेयर असोचियन  के कर्यकर्तायो   की  बैठक   को  संबोधित  करते  सरोज  दीषित

pic-101

लखनऊ  सहीद  स्मारक  पर  धरना  देते  अखिल   भारतिय् उद्योग  व्यपार  मंडल  के  सदस्य 

pic-111 लखनऊ  लालबरादारी  में  लगी  चित्र  कला  प्रदर्शनी  देखते  कला  प्रेमी

 

 

Comments (0)

कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा

Posted on 17 February 2010 by admin

pic-51लखनऊ- राजधानी में मंगलवार को महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा के साथ मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में पार्टी की जिला एवं नगर इकाईयां 22 फरवरी को विरोध दिवस मनायेंगी और संबद्ध अधिकारियों को राज्यपाल बीएल जोशी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेंगी, जो विरोध की आवाज को बलपूर्वक दबा देने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर और उनके सहित महिला कांग्रेसियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां चलाई हैं यह इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार विरोध के जनतान्त्रिक अधिकार का गला घोंट देना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी और पुलिस ने महिलाओं पर राइफलों की बट से भी प्रहार किया। यह आरोप लगाते हुए कि पुलिस अधिकारियों ने जिस आका के निर्देश पर महिला कांग्रेसियों की पिटाई की है, वह कभी बसपा संस्थापक कांशीराम के शुरुआती संगठन बीएस 4 से जुड़ा हुआ था। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस उन अधिकारियों को चििन्हत करने में लगी है जो बसपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बसपा राज में शासन सत्ता के हर तबके में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करती हैं। एक राज्य कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारने वाले लखनऊ के जिलाधिकारी अमित कुमार घोष को कानपुर का मण्डलायुक्त नियुक्त किए जाने का उल्लेख करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि मायावती फासीवादी सरकार चला रही हैं और उन्हें उसी तरीके से काम करने वाले अधिकारी अच्छे लगते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष उनके आवास पर हुए हमले और आगजनी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उसमें जो पुलिस अधिकारी शामिल थे उन्हें प्रोन्नति दे दी गई। क्योंकि मुख्यमन्त्री को भ्रष्ट और चापलूस अधिकारी पसन्द हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आज दिए गए राज्य सरकार की मंजूरी की बाध्यता के बिना सीबीआई जांच के आदेश सम्बंधी निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके आवास पर हुए हमले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग अदालत मान लेगी। इससे पूर्व, पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुईद अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस व्यापक अभियान चलायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दहेज ऐक्ट में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ बेरहमी से पिटाई

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ। जनपद मुख्यालय मंझनपुर में दहेज ऐक्ट के एक मामले में न्यायालय में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ क्षेत्राधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर के लाकप से निकाल कर बेरहमी से पिटाई की गई।

पत्रकारों की एक जुटता के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पाण्डे पुत्र रामजी पांण्डे निवासी हाजीपुर पतौना ने दहेज एक्ट के एक मामले में सी.जी.एम. कोर्ट में आत्म समर्पण किया तो न्यायालय ने पुलिस हिरासत में दे दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने आक्रोश में आकर लाकप से विनोद पांण्डे के साथ नैनी से तारीख पर आये सलीम तथा मोनू की बेहरमी से पिटाई कर दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक

Posted on 17 February 2010 by admin

a2

लखनऊ - विधानसभा मे नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रकोश्ठ कार्यालय 6 ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न और मंहगाई, भ्रश्टाचार की बढ़त पर केन्द्र सरकार की मौन स्वीकृति से उनके बीच मिलीभगत का अन्दाजा होता है। प्रदेश में महिलाओं के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और अपने हक की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। बसपा की मुख्यमन्त्री को महिलाओं से नफरत हैं उनके रहते दलित महिलाएं भी सुरक्षित नहीं। दबंग उनको घरों से बेदखल कर रहे हैं और बलात्कार के मामलों में कहीं सुनवाई नहीं होती है। चारों तरफ भ्रश्टाचार व्याप्त है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी। समाजवादी आन्दोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में गुटबन्दी के लिए कोई स्थान नहीं है और महिलाओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेता विरोधी दल ने कहा कि मंहगाई और भ्रश्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है। उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमन्त्री हैं फिर भी यहॉ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ होता है। आए दिन पर्स, चेन छिनने, बलात्कार, दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें आती है पर मुख्यमन्त्री को किसी पीड़ित महिला से मिलना पसन्द नहीं। थाना पुलिस में सुनवाई नहीं। ऊपर से नीचे तक लूट का बाजार गर्म है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय छात्रछात्राओं को छात्रवृत्ति, यूनीफार्म, पाठ्यपूस्तकें देने के साथ कन्या विद्याधन योजना, वृद्ध महिलाओं को पेंशन आदि की सुविधा दी गई थी। गरीब महिलाओं को साड़ी देने की योजना बनी थी। बसपा सरकार ने ये सारी योजनाएं रोक दी हैं। इनकी जगह वह करोड़ों रूपए पाको, स्मारकों एवं अपनी प्रतिमाएं लगाने पर फूंक रही है। पत्थर लगाकर शहर का पर्यावरण बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों में लगे मन्त्रियों एवं अफसरों पर उनकी सरकार बनने पर कार्यवाही की जाएगी। सभा में दो मिनट का मौन रह कर छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने की। इसमें मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव थे। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, महिला सभा की कोशाध्यक्ष श्रीमती परवीन अय्यूब, श्रीमती शारदा सिंह, तथा श्री दीपक मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूना बम विस्फोट में नवयुवक की मृत्यु पर शोक प्रकट किया

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ। लखनऊ के नवयुवक अभिषेक सक्सेना की पूना में जर्मन बेकरी में हुए बम विस्फोट में दु:खद मृत्यु हो जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं महामन्त्री सुबोध श्रीवास्तव आज स्व0 अभिषेक सक्सेना के महानगर स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं भैंसा कुण्ड में हुई अन्त्येष्टि में शमिल हुए।

Comments (0)

जहरीली शराब प्रकरण मे जांच दल का गठन

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ-वाराणसी जनपद के सोचेपुर गांव में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की दर्दनाक मृत्यु एवं 21लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा इसी जनपद के बेनीपुर गांव में भी जहरीली शराब के पीने से 2 लोगों की मृत्यु एवं 5 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने उपरोक्त घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच दल का गठन कर निर्देशित किया है कि जांचदल शीघ्र वाराणसी पहुंचकर वास्तविक जानकारी प्राप्त करके अपनी रिपोर्ट सौंपे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जांचदल में वाराणसी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री सतीश चौबे, पूर्व मन्त्री श्री वीरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री संजीव वर्मा शामिल हैं।

Comments (0)

फर्जी मुकदमें दर्ज करने का आरोप

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा नारायनपुर थाना महाराजगंज में मोहर्रम के दिन 28.12.2009 को ताजिया दफन को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इस बहाने बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के दबाब में पुलिस ने सैकड़ों मुस्लिमों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए हैं। कई लोगों पर एन0एस0ए0 आदि की धाराएं लगाकर जेल भेज दिया है। पुलिस ग्राम नरायनपुर धनौड़ा, महाराजगंज, कौवापुर, नेवाजपुर, जयनगर, गुलरिहा रिसानपुर आदि गॉवों में घरों में घुसकर ताण्डव कर रही है। पुलिस के आतंक से सैकड़ों लोग गॉव छोडकर भाग गए हैं।

पुलिस और बसपा नेता मिलकर लोगों का जीना मुहाल किए हुए है और जन विरोध के बावजूद मुस्लिमों के उत्पीड़न से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश की मायावती सरकार के इशारे पर मुस्लिमों को प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि मुसलमान अभी भी यह यकीन करते हैं कि उनके हक -हुकूक की लड़ाई श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी ही बेहतर लड़ सकती है। अपने मुख्य मन्त्रित्वकाल में उन्होने अल्पसंख्यक कल्याण के कई कदम उठाए थे। मदरसों को अनुदान सूची में लेने के साथ लखनऊ-गाजियाबाद में हज हाउस भी बनवाए थे। उर्दू को रोजी-रोटी से जोड़ा था। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान की रक्षा करने के श्री यादव हमेशा आगे रहें।

श्री मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद बचाने के लिए अपनी सरकार तक दॉव पर लगा दी थी। उसके उलट बसपा सरकार अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपात और द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। चुन-चुनकर मुस्लिम अफसरों को किनारे किया गया है। पुलिस व प्रशासन में उनकी भागीदारी नगण्य है। समाजवादी पार्टी महाराजगंज थानान्तर्गत गॉवों में पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही तत्काल रोकने, फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने तथा अल्पसंख्यक गॉव वालों को परेशान करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मॉग करती है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2010
M T W T F S S
« Jan   Mar »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
-->









 Type in