Categorized | राज्य

फर्जी मुकदमें दर्ज करने का आरोप

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा नारायनपुर थाना महाराजगंज में मोहर्रम के दिन 28.12.2009 को ताजिया दफन को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इस बहाने बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के दबाब में पुलिस ने सैकड़ों मुस्लिमों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए हैं। कई लोगों पर एन0एस0ए0 आदि की धाराएं लगाकर जेल भेज दिया है। पुलिस ग्राम नरायनपुर धनौड़ा, महाराजगंज, कौवापुर, नेवाजपुर, जयनगर, गुलरिहा रिसानपुर आदि गॉवों में घरों में घुसकर ताण्डव कर रही है। पुलिस के आतंक से सैकड़ों लोग गॉव छोडकर भाग गए हैं।

पुलिस और बसपा नेता मिलकर लोगों का जीना मुहाल किए हुए है और जन विरोध के बावजूद मुस्लिमों के उत्पीड़न से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश की मायावती सरकार के इशारे पर मुस्लिमों को प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि मुसलमान अभी भी यह यकीन करते हैं कि उनके हक -हुकूक की लड़ाई श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी ही बेहतर लड़ सकती है। अपने मुख्य मन्त्रित्वकाल में उन्होने अल्पसंख्यक कल्याण के कई कदम उठाए थे। मदरसों को अनुदान सूची में लेने के साथ लखनऊ-गाजियाबाद में हज हाउस भी बनवाए थे। उर्दू को रोजी-रोटी से जोड़ा था। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान की रक्षा करने के श्री यादव हमेशा आगे रहें।

श्री मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद बचाने के लिए अपनी सरकार तक दॉव पर लगा दी थी। उसके उलट बसपा सरकार अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपात और द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। चुन-चुनकर मुस्लिम अफसरों को किनारे किया गया है। पुलिस व प्रशासन में उनकी भागीदारी नगण्य है। समाजवादी पार्टी महाराजगंज थानान्तर्गत गॉवों में पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही तत्काल रोकने, फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने तथा अल्पसंख्यक गॉव वालों को परेशान करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मॉग करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in