Categorized | लखनऊ

समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक

Posted on 17 February 2010 by admin

a2

लखनऊ - विधानसभा मे नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रकोश्ठ कार्यालय 6 ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न और मंहगाई, भ्रश्टाचार की बढ़त पर केन्द्र सरकार की मौन स्वीकृति से उनके बीच मिलीभगत का अन्दाजा होता है। प्रदेश में महिलाओं के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और अपने हक की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। बसपा की मुख्यमन्त्री को महिलाओं से नफरत हैं उनके रहते दलित महिलाएं भी सुरक्षित नहीं। दबंग उनको घरों से बेदखल कर रहे हैं और बलात्कार के मामलों में कहीं सुनवाई नहीं होती है। चारों तरफ भ्रश्टाचार व्याप्त है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी। समाजवादी आन्दोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में गुटबन्दी के लिए कोई स्थान नहीं है और महिलाओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेता विरोधी दल ने कहा कि मंहगाई और भ्रश्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है। उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमन्त्री हैं फिर भी यहॉ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ होता है। आए दिन पर्स, चेन छिनने, बलात्कार, दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें आती है पर मुख्यमन्त्री को किसी पीड़ित महिला से मिलना पसन्द नहीं। थाना पुलिस में सुनवाई नहीं। ऊपर से नीचे तक लूट का बाजार गर्म है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय छात्रछात्राओं को छात्रवृत्ति, यूनीफार्म, पाठ्यपूस्तकें देने के साथ कन्या विद्याधन योजना, वृद्ध महिलाओं को पेंशन आदि की सुविधा दी गई थी। गरीब महिलाओं को साड़ी देने की योजना बनी थी। बसपा सरकार ने ये सारी योजनाएं रोक दी हैं। इनकी जगह वह करोड़ों रूपए पाको, स्मारकों एवं अपनी प्रतिमाएं लगाने पर फूंक रही है। पत्थर लगाकर शहर का पर्यावरण बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों में लगे मन्त्रियों एवं अफसरों पर उनकी सरकार बनने पर कार्यवाही की जाएगी। सभा में दो मिनट का मौन रह कर छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने की। इसमें मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव थे। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, महिला सभा की कोशाध्यक्ष श्रीमती परवीन अय्यूब, श्रीमती शारदा सिंह, तथा श्री दीपक मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in