Categorized | समाज

जहरीली शराब प्रकरण मे जांच दल का गठन

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ-वाराणसी जनपद के सोचेपुर गांव में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की दर्दनाक मृत्यु एवं 21लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा इसी जनपद के बेनीपुर गांव में भी जहरीली शराब के पीने से 2 लोगों की मृत्यु एवं 5 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने उपरोक्त घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच दल का गठन कर निर्देशित किया है कि जांचदल शीघ्र वाराणसी पहुंचकर वास्तविक जानकारी प्राप्त करके अपनी रिपोर्ट सौंपे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जांचदल में वाराणसी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री सतीश चौबे, पूर्व मन्त्री श्री वीरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री संजीव वर्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in