Archive | February 7th, 2010

हम सब हिन्दुस्तानी है फिर भाषा का बट्बारा कियो

Posted on 07 February 2010 by admin

महाराष्ट्र हिन्दुस्तान में है और यहां बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा मराठी है जो भारतीय भाषाओं में एक है। लेकिन महाराष्ट्र में खासकर मुंबई में अपने ही देश के दूसरे प्रांतों के लोगों के साथ गैरहिन्दुस्तानी जैसा सलूक किया जा रहा है। इस काम में शिवसेना और उसी के पेट से निकली मनसे लगी हैं जबकि आम मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच पारिवारिक रिश्ते की सोंधी गंध मिलती है। शिवसेना ने पहले दक्षिण भारतीयों को निशाना बनाया था, अब उत्तर भारतीय निशाने पर हैं। मराठी अस्मिता के नाम पर खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को मार-पीटकर यहां से भगाने की राजनीति हो रही है।
शिवसेना 40 वर्षो से भूमिपुत्रों की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन यह कैसी लड़ाई है, जो अब तक अधूरी है जबकि शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर पांच साल तक महाराष्ट्र पर शासन किया है और मुंबई महानगरपालिका पर तो उसका आज तक कब्जा है। फिर मुंबई में उत्तर भारतीयों की भीड़ बढ़ने का मुद्दा क्यों बन रहा है? महाराष्ट्र के गांवों से भी गरीब मराठी रोजगार के लिए मुंबई आ रहे हैं। लेकिन उत्तर भारतीयों को बसाने का काम तो शिवसेना ने ही किया है। अवैध झोपड़ियों को इजाजत किसने दी, मनपा ने। इस सच्चाई को दरकिनार कर शिवसेना और मनसे मराठीवाद का राग अलाप रही हैं।
टैक्सी परमिट के नाम पर मराठी-गैरमराठी की राजनीति हो रही है। उत्तर भारतीयों से 24 हजार टैक्सी परमिट छीनने और मुंबई की अर्थ-व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। हक छीने जाने के नाम पर भूमिपुत्रों में भाषा और प्रांतवाद का जहर भरा जा रहा है। उत्तर भारतीयों की बढ़ती भीड़ की वजह से मुंबई को अलग करने की मनगढ़ंत बात कही जा रही हैं। अब तो संयुक्त महाराष्ट्र की बात करने वाले मनसे अध्यक्ष राज ठाक रे ने इशारों में कह दिया कि महाराष्ट्र अलग राष्ट्र हो।
भूमिपुत्रों का मसीहा बनने के लिए शिवसेना के उद्धव ठाकरे और मनसे के राज ठाकरे (दोनों चचेरे भाई) गरीब और कमजोर उत्तर भारतीयों पर हमले कर रहे हैं। शिवसेना को मनसे से ही खतरा है जो मराठी वोट बांट रही है। इससे छटपटा रही शिवसेना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और नामचीन उद्योगपति मुकेश अंबानी पर भी निशाना साधती है। शिवसेना और मनसे की हिंसक राजनीति से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद वर्ष 1992 के दंगों के पीछे शिवसेना के हाथ उजागर हो चुके हैं। अब पाक के क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर वह राजनीति कर रही है। सिटी पर बोलने वाले अभिनेता शाहरुख को बेवजह निशाना बनाया है। वैसे बॉलीवुड पर डर की राजनीति शिवसेना पहले से चला रही है। मगर शाहरुख ने थोड़ी हिम्मत दिखाई है और कुछ फिल्म वाले भी आगे आ रहे हैं। शिवसेना हमेशा दो नाव पर सवार रहती है-मराठीवाद के साथ हिन्दुत्ववाद। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे महाराष्ट्र में भूमिपुत्रों के लिए गरजते हैं तो हिन्दूहृदय सम्राट बनने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं।
भारतीयों के रहनुमा बनने के लिए आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमलों पर राजनीति करते हैं। फिल्म अभिनेत्री पूजा बेदी पूछती हैं कि यूपी-बिहार के लोग भी भारतीय हैं उन्हें मुंबई से खदेड़ते वक्त क्या वे भारतीय नहीं दिखते। लेकिन ठाकरे उत्तर भारतीयों को मुंबई का बोझ समझ रहे हैं। सच यह है कि मराठी भी ठाकरे के मराठी प्रेम को समझने लगे हैं। इसीलिए उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सातव कहते हैं कि मराठियों को अपनी संस्कृति और इतिहास पता है और वह शिवसेना और मनसे के बहकावे में जाने वाले नहीं हैं।
उद्धव कहते हैं कि बिहार चुनाव को देखते हुए राहुल ने उत्तर भारतीयों के समर्थन में बयान दिया। मगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मानते हैं कि राहुल गांधी के भारतीय प्रेम पर शिवसेना इसलिए बौखला गई है कि आने वाले दिनों में मुंबई महानगरपालिका का चुनाव है। उसे अब मनपा हाथ से जाने का खतरा दिख रहा है। मनपा का बजट किसी राज्य के बजट से कम नहीं होता। इसी मनपा ने पिछले साल 27 मराठी स्कूलों को बंद कर दिया। मराठियों की भी हिन्दी-अंग्रेजी में दिलचस्पी बढ़ी है। मराठी युवा अब विदेशों में नौकरी के लिए अंग्रेजी को अपना रहे हैं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सोनिया गांधी दिखाएंगी 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी

Posted on 07 February 2010 by admin

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री ममता बनर्जी रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाएंगी। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि सोनिया और ममता रविवार दोपहर 12.30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाएंगी। साथ ही वे साथ सात रेलगाडियों का मार्ग विस्तार करेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर के सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और रेल राज्य मंत्री के.एच.मुनियप्पा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।सभी रेलगाडियां उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी। जिन नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाई जानी है उसमें कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नई दिल्ली दूरंतो, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

नारायण दत्त तिवारी आत्मकथा लिख रहे हैं।

Posted on 07 February 2010 by admin

आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने कहा है कि सक्रिय राजनीति में लौटने का उनका इरादा नहीं है और वह इन दिनों आत्मकथा लिख रहे हैं। विश्व पुस्तक मेला में पहुंचे तिवारी ने कहा, ”मैं सक्रिय राजनीति में लौट नहीं रहा हूं। इन दिनों मैं रचनात्मक राजनीति कर रहा हूं।”
कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के मामले पर पूछे गए सवाल पर तिवारी ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा, ”मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना चाहता।” आत्मकथा के बारे में तिवारी ने कहा, ”आत्मकथा आधी लिखी जा चुकी है। साल के अंत में इसे प्रकाशित कर दिया जाएगा। मैंने इस संबंध में तीन वर्ष पूर्व प्रकाशन कंपनी रूपा एंड कंपनी से करार किया  था।”
तिवारी ने कहा, ”पुस्तक में आप मेरे बचपन से अब तक की जिंदगी को पढ़ पाएंगे। मैंने किताब के कुछ अंशों को खुद लिखा है और अब बोलकर दूसरे से लिखवाता हूं।” पूर्व राज्यपाल ने कहा, ”मेरी जिंदगी में किताबों का विशेष महत्व रहा है। मैं बाल्यावस्था से ही किताबें पढ़ता रहा हूं। स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने की प्रेरणा मुझे किताबों से ही मिली और बाद में सक्रिय राजनीति में शामिल हुआ। किताबों ने ही मुझे आगे बढ़ने की सीख दी। ”
 कि तिवारी केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के भी मुख्यमंत्री भी रहे। बाद में उत्तराखंड के गठन के बाद वह वहां के भी मुख्यमंत्री बने। उन्हें 19 अगस्त 2007 को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था, लेकिन कथित  सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद उन्होंने 26 दिसंबर 2009 को पद से इस्तीफा दे दिया था।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2010
M T W T F S S
« Jan   Mar »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
-->









 Type in