Categorized | लखनऊ

विकलांग कल्याण पर धीमी प्रगति पर असन्तोष

Posted on 25 February 2010 by admin

विकलांग कल्याण विभाग के अधिकारी अपने अधीन जनपदों का निरन्तर भ्रमण कर योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करेंं। यह निर्देश आज यहां प्रमुख सचिव विकलांग कल्याण, श्री राज प्रताप सिंह ने बापू भवन के सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कई जनपदों की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 28 फरवरी तक समस्त वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी विभागीय शासनादेश जारी होने पर उसकी प्राप्ति जनपदों में 48 घण्टे के अन्दर हो जाय, ऐसी व्यवस्था बनाई जाय ताकि शासकीय कार्य बाधित न होने पाये। उन्होंने मासिक समीक्षा बैठकों में भाग न लेने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव ने विभागीय निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारियों की भी होनी चाहिए। बैठक में विभागीय विद्यालयों तथा कौशल विकास केन्द्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्यायें प्रमुख सचिव के समक्ष रखीं। कई स्थानों पर नर्सिंग स्टाफ तथा स्पेशल एजूकेशन के टीचरों की कमी बताई गई। इस पर प्रमुख सचिव ने आवश्यक स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये ताकि विद्यालयों/छात्रावासों के बच्चों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में विशेष सचिव, विकलांग कल्याण श्री रामराज सिंह यादव, निदेशक, श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक, श्री विष्णु स्वरूप मिश्र, मुख्यालय के समस्त उप निदेशक, मण्डलीय उप निदेशक, समस्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा कर्मशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in