Categorized | लखनऊ

भाजपा वरिष्ठ नेता रैली स्थल पर ही धरने पर बैठे

Posted on 25 February 2010 by admin

महंगाई के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने की घटना के विरोध में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों राजनाथ सिंह तथा मुरली मनोहर जोशी और लखनऊ से सांसद लालजी टण्डन सहित सभी वरिष्ठ नेता रैली स्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण ढंग से महंगाई के विरोध में पूर्व प्रस्तावित विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर न केवल बर्बर लाठीचार्ज किया बल्कि आंसू गैस के गोले भी छोड़े और पानी की बौछार की। उन्होंने गोलियां भी चलाईं। सिंह ने कहा कि विरोध में बैठे भाजपा नेता तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता वापस नहीं आ जाता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। यह पूछे जाने पर कि कितने कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं सिंह ने कहा की गोली लगने की घटना अभी सत्यापित नहीं हुई है और न ही यह पता चला सका है कि कितने लोग गोली लगने से घायल हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शनकारी रैली समाप्त होने के बाद जब विधानसभा की तरफ कूच कर रहे थे तब पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज और पथराव को रोकने के लिए वह स्वयं सिर पर कुर्सी रखकर पुलिस अधिकारियों से पथराव न करने की अपील करते रहे इसके बावजूद पुलिस बर्बरता पूर्वक कार्यकर्ताओं की पिटाई करती रही। सिंह ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये और कहा कि आज की इस बर्बरता के विरोध में भाजपा अपना संघर्ष और तेज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और उसकी पुलिस इस मुगालते में न रहे कि उसकी बर्बरता से भाजपा कार्यकर्ता घबरा जायेंगे बल्कि हमारे कार्यकर्ता और हम गोली खाने के लिए भी तैयार हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in