Categorized | लखनऊ

हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के इरादे से आज उत्तर प्रदेश में अपनी अनूठी पहल

Posted on 25 February 2010 by admin

हीरो होण्डा एफआईएच वल्र्ड कप 2010 के प्रमुख भागीदार आईएनजी लाइफ इण्डिया ने आगामी हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के इरादे से आज उत्तर प्रदेश में अपनी अनूठी पहल पास द जोश का शुभारंभ किया। हॉकी के दिग्गजों मौहम्मद शाहिद, रजनीश मिश्रा, आर पी सिंह, संजय बिष्ट, शकील अहमद सुजीत कुमार और सैयद अली समेत आईएनजी लाइफ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री सैयद सरफराज़ अहमद ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। यह पहल ज्यादा से ज्यादा लोगों को हॉकी से जोड़ेगी। इस मौके पर, पास द जोश कार्यक्रम  के अन्तर्गत एक अनूठी फोटो प्रदर्शनी भी शुरू की गई जिसके माध्यम से भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वषोZं का इतिहास प्रस्तुत किया गया है।

इस पहल के बारे में श्री सैयद सरफराज़ अहमद ने कहा, ´´यह अनूठा कार्यक्रम है जिसे हमने देश के राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया है। हम हीरो होण्डा एफआईएच वल्र्ड कप 2010 के प्रमुख भागीदार हैं, और यह पहल देशभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस राष्ट्रीय खेल से जोड़ेगी तथा आम जनता को मैच देखने के अवसर दिलाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in