Categorized | लखनऊ

सामूहिक विवाह समारोह में 250 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे

Posted on 25 February 2010 by admin

लखनऊ की अमृतशील प्राणि सेवा संस्थान द्वारा आज यहॉं रायबरेली रोड़ स्थिति ए0एस0पब्लिक कालेज में समाज के सभी वर्गों की 250 अनाथ, विधवा/तलाक शुदा तथा निर्धन कन्यायों का दहेज रहित सामूहिक विवाह उनके धर्म की रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। इसमें प्रत्येक नव विवाहित जोड़े को गृह उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई। इस सामूहिक विवाह समारोह में दम्पतियों को हिन्दू, बौद्ध, मुस्लिम सिक्ख एवं ईसाई धर्म गुरूओं ने अच्छे व्यक्ति बनने तथा अच्छा समाज बनाने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। पूर्व शिक्षा निदेशक श्री अमृत प्रकाश ने बताया कि संस्थान वर्ष 1987 से ही दहेज जैसी कुरीत को समाप्त किये जाने हेतु सामूहिक विवाह का आयोजन कराता आ रहा हैं। आज इस अवसर पर पूर्व में सम्पन्न विवाह समारोह के 63 दम्पतियों में से प्रत्येक को 10-10 हजार रूपये सहायता राशि वितरित की गई।  अमृत प्रकाश ने कहा कि संस्था लखनऊ के अलावा इलाहाबाद मण्डल के 715 गॉंवों में सामाजिक सेवा कर रही है जिसमें निर्धनों के सामूहिक विवाह, अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने तथा 227 बन्धुआ मजदूरों को  मुक्त कराकर उन्हें रोजगार से लगाया गया। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तियों से ही अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। संस्था इसी उद्देश्य से समाज सेवा में सतत प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति (से0नि0) श्री खेमकरन, पूर्व जिला जज श्री जे0 पी0 नारायण, अपर सूचना निदेशक श्री रामदीन, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शीलू प्रकाश सहित अनेक अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in