Archive | July 28th, 2018

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक

Posted on 28 July 2018 by admin

dsc_3836dsc_3840

Comments (0)

स्मार्ट सिटी बनाने हेतु परिचर्चा में विशेषज्ञों द्वारा दिये गये बहुमूल्य सुझाव

Posted on 28 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 28 जुलाई, 2018
ट्रांसफारमिंग अरबन लैण्डस्केप के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज दूसरे दिन आयोजित सत्र में आवासन एवं नगरीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि इस सत्र में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये महानुभावों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, अधिकारी यहां से जाने के बाद अपने नगर निकायों को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा और नई कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को मूलभूत सुविधायें आवश्य देंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य है कि नागरिकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुरूप शहरों को आदर्श रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री मनोज कुमार ने कहा कि नगरवासियों को गुणवत्तापरक जीवन स्तर के साथ स्वच्छ, स्थाई एवं सुविकसित वातावरण प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
मिशन निदेशक, श्री अमृत अभिजात्य ने कहा कि जिन लोगों ने स्मार्ट सिटी का माॅडल प्रदर्शित किया है, वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। श्री कुनाल कुमार ने कहा है कि जिन शहरों में अच्छा कार्य हुआ है, उसका अनुसरण करके अन्य शहरों को भी विकसित किया जा सकता है। स्मार्ट सिटी निदेशक ने सभी विशेषज्ञों को सम्मानित किया।
मार्स हाल में स्मार्ट सिटी के विषय में परिचर्चा के दौरान भुवनेश्वर, चेन्नई, पूणे, गुवाहाटी, आदि महानगरों के सी.ई.ओ., इंजीनियर द्वारा नगरों में सड़क, सुरक्षा, फुटपाथ, पार्किंग, पार्क, सीवरेज व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विषयों पर वृहद रूप से चर्चा करते हुए अपने-अपने महानगरों में की गयी व्यवस्थाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, नगर निकायों के प्रमुख आदि ने प्रतिभाग किया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह

Posted on 28 July 2018 by admin

लखनऊ 28 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह का लखनऊ से आगाज हुआ। सभी जिलों मंे कार्यक्रम प्रभारी घोषित करके जिम्मेदारी सौंपी गई। अभिनंदन समारोह 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिलों में सम्पन्न होंगे।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा मोमेन्ट गेस्ट हाउस बंगला बाजार में आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र दल है जिसमें अनुसूचित वर्ग के हित सुरक्षित है। भाजपा अनुसूचित वर्ग को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान कर सरकार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अनुसूचित वर्ग को वोट बैंक बनाकर उसे ठगा गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का मिशन अधूरा भाजपा कर रही है पूरा।
अभिनंदन समारोह में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, सदस्य राज्यसभा राम सकल जी, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग को न्याय एवं विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है। हम सभी को मिलकर उन्हें और अधिक समर्थन देना होगा। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार रावत रहे।
अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से शेष नाथ आचार्य, निर्मल जीत राज, अमर नाथ पासवान, विजय प्रताप, राम नरेश सभासद, राम नरेश एडवोकेट, सुनील कुमार मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का 2019 की ऐतिहासिक विजय में होगा महत्वपूर्ण योगदान - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 July 2018 by admin

अनुसूचित मोर्चा 28 जुलाई से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया

लखनऊ 28 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक का प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मार्गदर्शन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष की अंत्योदय सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनुसूचित, पिछड़े, वंचित शोषित, गरीब, किसान, नौजवान के विकास के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 की ऐतिहासिक विजय की इबारत लिखने में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान होगा। अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर अभिनंदन समारोह, जिलास्तरीय कार्यशालाएं, बैठके और क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन करेगा। 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिला मुख्यालयों में अभिनंदन समारोह प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न होंगे।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाना है इसके साथ ही सामाजिक एकता को तोड़ने वाले षड़यन्त्रों से सचेत करने का काम भी अनुसूचित मोर्चे को ही करना होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य रामसकल, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का प्रत्येक जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा, क्षेत्र स्तर पर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनों का आयोजन करेगा, जिले स्तर पर होने वाली बैठकों से संगठनात्मक रूप से मोर्चे को और अधिक सृदृढ़ता के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कौशल किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राम शंकर कठेरिया, प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर, प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, सुरेश पासी, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, शेषनाथ आचार्य, डीपी भारती तथा जुगल किशोर व ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in