Archive | July 24th, 2018

500 सोलर लाइटें लगेंगी

Posted on 24 July 2018 by admin

लखनऊ 24 जुलाई 2018। लखनऊ के सांसद@गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय
क्षेत्र में गृहमंत्री के प्रेरणा से पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा 500
लाइटें लगायी जाएगी। कैण्ट विधानसभा में इको गार्डेन के पास गीतापल्ली
में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये प्रदेश महामंत्री@विधायक पंकज सिंह
ने कहा लखनऊ के चंहुमुखी विकास के लिये जो भी सम्भव प्रयास है वह किये जा
रहे हैं, चाहे आउटर रिंग रोड, पिपराघाट पुल, रेलवे स्टेशन के विकास,
एयरपोर्ट क्षेत्र एवं टर्मिनल का विकास सहित छोटे-छोटे सड़क और सोलर,
समरसेबिल, फ्लाई ओवर के कार्य तो चल ही रहे हैं।
इस अवसर पर डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लखनऊ इतिहास में संस्कृति
में तो अव्वल है ही लेकिन पूर्व की सरकारों ने जितना विकास किया उससे
ज्यादा तो आज अकेले राजनाथ सिंह ने विकास कार्य कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सबका सौभाग्य
है कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी
का नेतृत्व प्राप्त होता रहा, पूर्व सांसद लालजी टण्डन का और अब भारत के
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है और लखनऊ बड़े विकास
की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक
सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राजधानी बैंक के चेयरमैन
मान सिंह, महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी विवेक सिंह तोमर,
पार्षद दल के नेता रामकृष्ण यादव, मुख्य सचेतक रजनीश गुप्ता, मण्डल
अध्यक्ष पवनेश सिंह, विनायक पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, अम्बेश मिश्रा,
पार्षद सुधीर मिश्रा, अमित मिश्रा, श्रवण नायक, रेखा भट्नागर, युवा
मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, हरशरणलाल गुप्ता, पीयूष दीवान, महानगर
मंत्री जया शुक्ला, अर्चना साहू, सीमा स्वर्णकार, नीलमबाला प्रजापति,
नरेन्द्र सोनकर, राघवराम तिवारी, हर्षित दीक्षित, वीरू जसवानी, संजय
राठौर, अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments (0)

योगी सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कृत संकल्पित - सुरेश राणा

Posted on 24 July 2018 by admin

लखनऊ 24 जुलाई 2018, योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने आज कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कृत संकल्पित हैं। सरकार के साथ-साथ पार्टी संगठन भी लगातार जनसहयोग केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रहा है।
पार्टी मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए बने जन सहयोग केन्द्र में आज श्री राणा ने कैबिनेट मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल के साथ मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व धर्मवीर प्रजापति भी मौजूद थे।
श्री राणा ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ आने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के प्रभारी मंत्रियों सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी यह निर्देश दे रखे है कि आम जनता को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े, जिला स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण हो ऐसी हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं ही इतने कम समय में पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर आमजन के हितो के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर चुके है। मुख्यमंत्री खुद भी लगातार अपने दौरों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख के भागीदार बन रहे है।

Comments (0)

भाजपा प्रचार माध्यमों का प्रयोग अपने राजनीतिक झूठ को छिपाने के लिए कर रही- अखिलेश यादव

Posted on 24 July 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा प्रचार माध्यमों का प्रयोग अपने राजनीतिक झूठ को छिपाने के लिए कर रही है। सोशल मीडिया का यह दुरूपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस माध्यम से नफरत फैलाई जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रति अभद्र और दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जाता है। भाजपा के झूठ के जवाब में जो व्यक्ति खण्डन करता है उसे झूठे मामलों में फंसा दिया जाता है। भाजपा का बुनियादी राजनीतिक चरित्र सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, आर्थिक संकट पैदा करना और राजनीति की शुचिता तथा उसके नैतिक मूल्यों को नष्ट करना है।
भाजपा ने विकास तो कुछ किया नहीं जो विकास समाजवादी सरकार में हुए उनको भी बर्बाद किया जा रहा है। कितना बजट सरकार का चला गया, कितना समय देश का बर्बाद हुआ इसका कौन जवाब देगा? मुख्यमंत्री जी ने 16 महीनों में 75 जिलों का दौरा कर तथा कथित रिकार्ड बना दिया तो प्रधानमंत्री जी ने 50 माह में 50 देशों की यात्रा कर डाली। इन दौरों से न तो बाहर से पूंजी निवेश आया, नहीं बैंकों से पैसे लूटकर भागने वाले पकड़ में आए और नहीं हमारे जवानों की मौतों की संख्या में कमी आई। किसानों की आत्महत्याएं भी नहीं रूकीं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। समाजवादी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की तुलना दो दशक से ज्यादा गुजरात राज्य में भाजपा सरकार भी नहीं कर सकती हैं।
सच तो यह है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदनाम करने में कोई कसर छोड़ी नहीं है। भाजपा राज में अपराध थमे नहीं, अपराधी खुले आम घूम रहे हैं, जेलों में उन्हीं का राज है। जेल में हत्याएं हो रही है। हालत इतनी बुरी है कि विदेशी पर्यटक और खिलाड़ी महिलाएं भारत आने में डरती हैं। विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से देश की बदनामी विदेशों तक में हुई है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब महिलाओं, किशोरियों और बच्चियों तक से बलात्कार जैसी नृशंस वारदात नहीं होती हो। वास्तविकता यह है कि यहां कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है।
हिन्दी के प्रख्यात गीतकार श्री गोपाल दास नीरज ‘‘यशभारती‘‘ पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री जी से मिले थे। उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। उनकी मौत के बाद अब आधी-अधूरी पेंशन शुरू करने की घोषणा की गई है। इसमें भी तमाम शर्ते थोपी जा रही हैं। यह तो अपने विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले विद्वानों, प्रतिभावान कलाकारों, खिलाड़ियों आदि का अपमान ही है। भाजपा सरकार में ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ जिसमें राज्य की साख को बट्टा न लगता हो।
भाजपा राज गुंडाराज का पर्याय बन गया है। माफिया मानते हैं कि उनका राज कायम हो गया है। भाजपा सद्भाव और सामाजिक सौहार्द की दुष्मन है। सोशल मीडिया का दूसरे रास्ते पर ले जाने में इस्तेमाल कर रही है। जनहित में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। कोई काम नही ंतो कोई परिणाम भी नहीं। विकास तो छोड़ियें, समाजवादी सरकार द्वारा विकसित बुनियादी ढ़ांचा का भाजपा सरकार रखरखाव तक नहीं करना चाहती है। भाजपा सरकार ने वस्तुतः विकास को विनाश का रूप दे दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ

Comments (0)

सपा राज में हुआ सरकारी स्कूलों का भी इस्लामीकरण, दोषियों को नहीं बख्शेगी योगी सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 July 2018 by admin

लखनऊ 24 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों का इस्लामीकरण किये जाने का प्रकरण गंभीर है और योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में जांच कराकर सुनिश्चित कराये कि किसी भी सरकारी स्कूल में इस्लामिक शिक्षा व्यवस्था न चलने पाये और बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराई जाये। इस दिशा में देवरिया के प्रशासनिक अधिकारियों को भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है, जिन्होनंे सरकारी प्राइमरी स्कूलों में भी इस्लामिक शिक्षा पद्धति लागू करने का प्रयास किया था।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने वोटों के तुष्टीकरण की खातिर तमाम ऐसे फैसले लिए जो प्रदेश के खिलाफ थे। किसे याद नहीं है कि महज मुस्लिम वोटों को खुश करने की खातिर सपा सरकार ने एक वक्त आतंकियों तक के मुकदमें वापस लेने का फैसला किया था। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी कुछ मौलानाओं को बकायदे सरकारी हेलीकाप्टर से बुलवाकर मुख्यमंत्री आवास में भोजन तक कराया गया। इसी का नतीजा है कि अखिलेश सरकार में कुछ कट्टरपंथियों ने सरकारी स्कूलों के कायदे कानून बदलकर वहां इस्लामिक शिक्षा पद्धति कायम कर दी और सपा सरकार चुपचाप यह अराजकता देखती रही। इन स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जाने लगी और उर्दू में पढ़ाई शुरू करा दी गयी। हैरानी की बात यह है कि सरकारी स्कूल होते हुए भी सपा सरकार में इन स्कूलों में इस्लामिक कानून चलते रहे और सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आते ही प्रदेश सरकार ने इन स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन स्कूलों में सरकारी कायदे-कानून लागू कर दिये गये हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गये हंै जिन्होंने सरकारी स्कूलों में इस्लामिक शिक्षा पद्धति लागू करने की कोेशिश की। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों से जुड़ी शिक्षा व्यवस्था में धर्म की आड़ लेकर किया गया ये प्रयास अपराध की श्रेणी में आता और ऐसे में जो लोग भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in