Archive | July 19th, 2018

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री एन.डी. तिवारी का कुशलक्षेप लिया

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिल्ली स्थित मैक्स हाॅस्पिटल में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एन.डी. तिवारी का कुशलक्षेप लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।

Comments (0)

गरीबों का सपना साकार कर रही भाजपा सरकार - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से गरीबों को समर्पित है। प्रदेश में सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी थीं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इस वर्ष गरीबों के लिए डेढ़ लाख मकान बनाने का निर्णय लिया है। अगले दो वर्ष के भीतर कुल चार लाख से अधिक मकान बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करना एक स्वागतयोग्य कदम है। अधिक से अधिक गरीब व्यक्तियों को आवास मिल सके इसके लिए भी आवास विकास परिषद ने प्रावधान किए हैं। निम्न आय वर्ग और अल्प आय वर्ग वाले लोगों को आसानी से आवास मुहैया हो सके इसके लिए निर्धारित आय सीमा को बढ़ाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश सरकार राज्य के पिछड़े 22 विकास खंडों में गरीबी दूर करने का अभियान की शुरुआत भी करने जा रही है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवकों को रोजगार से जोड़कर उन्हें समृद्ध बनाया जाएगा। इसके अलावा गरीब महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने पर भी सरकार का पूरा जोर है। पिछली सपा और बसपा की सरकारें एक ओर जहां गरीबों के कल्याण की योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी रहीं वहीं जो कुछ योजनाएं शुरू भी हुईं उनमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया। गरीबों के नाम पर शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना में लगातार भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। दूसरी ओर भाजपा सरकार गरीबों की योजनओं में लापरवाही या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं ऐसी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। गरीबों के कल्याण् के बिना यूपी तरक्की नहीं कर सकता। भाजपा सरकार ने प्रदेश की योजनाओं में गरीबों की भागीदारी सुनिश्चित की है। इसी से यूपी अब तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदमश्री और पदमभूषण सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय कवि व गीतकार गोपाल दास ‘‘नीरज’’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदमश्री और पदमभूषण सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय कवि व गीतकार गोपाल दास ‘‘नीरज’’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा0 पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज जी के निधन से देश के साहित्य क्षेत्र के साथ-साथ आमजन भी शोकाकुल है। उन्होंने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जो कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज जी का प्रयाण साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली पर कीर्तिशेष रामप्यारे पाण्डेय जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली पर कीर्तिशेष रामप्यारे पाण्डेय जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने श्री पाण्डेय के महाप्रयाण पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। संघ के प्रचारक व भाजपा के संगठन मंत्री के रूप में विशिष्ठ कार्यकुशलता से कार्यकर्ता निर्माण करने वाले दिवंगत रामप्यारे पाण्डेय जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in