Categorized | लखनऊ.

स्मार्ट सिटी बनाने हेतु परिचर्चा में विशेषज्ञों द्वारा दिये गये बहुमूल्य सुझाव

Posted on 28 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 28 जुलाई, 2018
ट्रांसफारमिंग अरबन लैण्डस्केप के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज दूसरे दिन आयोजित सत्र में आवासन एवं नगरीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि इस सत्र में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये महानुभावों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, अधिकारी यहां से जाने के बाद अपने नगर निकायों को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा और नई कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को मूलभूत सुविधायें आवश्य देंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य है कि नागरिकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुरूप शहरों को आदर्श रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री मनोज कुमार ने कहा कि नगरवासियों को गुणवत्तापरक जीवन स्तर के साथ स्वच्छ, स्थाई एवं सुविकसित वातावरण प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
मिशन निदेशक, श्री अमृत अभिजात्य ने कहा कि जिन लोगों ने स्मार्ट सिटी का माॅडल प्रदर्शित किया है, वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। श्री कुनाल कुमार ने कहा है कि जिन शहरों में अच्छा कार्य हुआ है, उसका अनुसरण करके अन्य शहरों को भी विकसित किया जा सकता है। स्मार्ट सिटी निदेशक ने सभी विशेषज्ञों को सम्मानित किया।
मार्स हाल में स्मार्ट सिटी के विषय में परिचर्चा के दौरान भुवनेश्वर, चेन्नई, पूणे, गुवाहाटी, आदि महानगरों के सी.ई.ओ., इंजीनियर द्वारा नगरों में सड़क, सुरक्षा, फुटपाथ, पार्किंग, पार्क, सीवरेज व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विषयों पर वृहद रूप से चर्चा करते हुए अपने-अपने महानगरों में की गयी व्यवस्थाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, नगर निकायों के प्रमुख आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in