Categorized | लखनऊ.

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का 2019 की ऐतिहासिक विजय में होगा महत्वपूर्ण योगदान - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 July 2018 by admin

अनुसूचित मोर्चा 28 जुलाई से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया

लखनऊ 28 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक का प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मार्गदर्शन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष की अंत्योदय सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनुसूचित, पिछड़े, वंचित शोषित, गरीब, किसान, नौजवान के विकास के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 की ऐतिहासिक विजय की इबारत लिखने में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान होगा। अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर अभिनंदन समारोह, जिलास्तरीय कार्यशालाएं, बैठके और क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन करेगा। 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिला मुख्यालयों में अभिनंदन समारोह प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न होंगे।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाना है इसके साथ ही सामाजिक एकता को तोड़ने वाले षड़यन्त्रों से सचेत करने का काम भी अनुसूचित मोर्चे को ही करना होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य रामसकल, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का प्रत्येक जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा, क्षेत्र स्तर पर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनों का आयोजन करेगा, जिले स्तर पर होने वाली बैठकों से संगठनात्मक रूप से मोर्चे को और अधिक सृदृढ़ता के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कौशल किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राम शंकर कठेरिया, प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर, प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, सुरेश पासी, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, शेषनाथ आचार्य, डीपी भारती तथा जुगल किशोर व ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in