Archive | January 19th, 2018

भाषा परस्पर संवाद का एक सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री

Posted on 19 January 2018 by admin

साहित्य का अर्थ ही सबका हित भाषाएं भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप होती हैं

तकनीकी शिक्षा को मातृ भाषा में उपलब्ध कराने के लिए शोध कार्यों में समयानुरूप परिवर्तन की जरूरत

साहित्य के माध्यम से ही राष्ट्र, समाज व संस्कृति के दृष्टिकोण को जाना जा सकता है

मुख्यमंत्री दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए

लखनऊ: 19 जनवरी, 2018press-141
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भाषा परस्पर संवाद का एक सशक्त माध्यम है। भाषा पर मौलिक चिंतन होना आज की आवश्यकता है। आदिकाल से सांस्कृतिक इकाई के रूप में भारत की एक विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय एकता की जड़ें भी हमें साहित्य में देखने को मिलती हैं। साहित्य का अर्थ ही सबका हित है। समाज की समस्याओं का निराकरण भी साहित्य में निहित है।
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति’ के समापन कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, समाज व संस्कृति भारतीय साहित्य के मूल में है। इसलिए भाषा पर मौलिक चिंतन करते हुए भाषाओं पर कार्य योजना बनाकर शोध करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय साहित्य समेकित संस्कृति, सामाजिक संचेतना एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत है। हमारे साहित्य में भारत राष्ट्र का एक विराट भूगोल चित्रित हुआ है। प्रत्येक भाषा-बोली के रचनाकारों ने इस धरती को भारत माता के रूप में चित्रित किया है। उन्होंने कुम्भ मेले का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से आते हैं, जिसमें हमें राष्ट्रीय भावना की छवि दिखायी देती है। press-221
योगी जी ने विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों से आह्वान किया कि अब आवश्यकता है कि तकनीकी शिक्षा भी मातृ भाषा में उपलब्ध हो, इसके दृष्टिगत हमें अपने शोध कार्यों में समयानुरूप परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाषाएं भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप होती हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से ही हम किसी भी राष्ट्र, समाज व संस्कृति के दृष्टिकोण को जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य सुखान्त होता है, जबकि विदेशी साहित्य का केन्द्र बिन्दु दुखान्त होता है। इससे पता चलता है कि हमारी मानसिकता सकारात्मक है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 राज नारायण शुक्ल ने कहा कि भाषा संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं की संचेतना एक है। अध्यक्षीय उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आर0सी0 सोबती ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न भाषाओं के विद्वान, अध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments (0)

सरकार ‘श्वेत पत्र‘ जारी करे

Posted on 19 January 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दस माह के शासनकाल में विकास पूरी तरह ठप हो गया है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में सरकार की नीति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा सकी। अपराध की बढ़ती घटनाओं से जनता में भय और दहशत का माहौल है। भाजपा शासन के दस माह निरर्थक ही हो गये। बिना किसी विशेष उपलब्धि के जनता का अमूल्य समय भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। राज्य में निराशा का वातावरण व्याप्त हो गया है जनता राज्य की भाजपा सरकार से बहुत नाउम्मीदी के भंवर में फंस गयी हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव की उपलब्धियों को भाजपा सरकार द्वारा नकारा जाना राजनैतिक बेईमानी है। भाजपा सरकार अपने नकारेपन पर पर्दा डालने के लिये समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर दोबारा उद्घाटन करने की जो परम्परा चला रही है वह राजनीति के मूल्यों में गिरावट का उदाहरण है।
श्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम किया था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश छोड़कर अन्य प्रदेशों की राजनीति करने में व्यस्त हो गये हैं। जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की जगह शासन-प्रशासन उत्सवों के आयोजन में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे बड़ा धोखा किसानों के साथ किया गया। 36 हजार करोड़ रूपये के ऋण मोचन पर सरकार को ‘श्वेत पत्र‘ जारी करना चाहिए। जिससे सच्चाई का पता चल सके कि कितना किस किसान का ऋण मोचन हुआ है। आज स्थिति यहां तक पहुंच गयी है कि आलू किसानों की बर्बादी, गन्ना किसानों की बदहाली के साथ धान की लूट से अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।
राष्ट्रीय सचिव श्री चैधरी ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने खेत-खलिहान में खुशहाली लाने के लिये बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों और किसानों की हालत सुधारने पर खर्च किया था। इतना ही नहीं बजट में किसान वर्ष का प्रावधान, चीनी मिलों के बेहतर संचालन, लागत मूल्य की व्यवस्था जैसे उपायों से प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। भाजपा सरकार ने जनहित की उक्त योजनाओं में रूचि नहीं ली और उनके प्रति उदासीन बनी रही।
श्री चौधरी ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भाजपा सरकार द्वारा कांटे बोना कहां की नैतिकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सुझाव दिया था कि छोटे-वाहन जो 20 लाख से कम कीमत के होंगे, उन पर कोई टोल टैक्स नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने तो कसम खा रखी है कि श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जनहित में दिये गये सुझावों को स्वीकार नहीं करेगी। ऐसा करने पर भाजपा को अपनी किरकिरी होने का खतरा लगता है।
बेरोजगारी दूर करने की कोई नियत भाजपा सरकार की नही है। समाजवादी सरकार में रोजगार की जो व्यवस्था की गई उन्हें भी सड़क पर कर दिया है। कानून व्यवस्था के नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और महिलाओं के प्रति अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी व्यवस्थाओं को चैपट कर दिया है। लगता है कि भाजपा सरकार का बस इतना ही 10 माह का लेखा जोखा है।

Comments (0)

18 वर्ष की उम्र कर ली पार, मिला वोट का अब अधिकार

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर ‘मिलेनियम वोटर महाभियान 2018’ को लेकर भाजयुमो लखनऊ महानगर की योजना बैठक आहुत की गयी। योजना बैठक में मुख्य वक्ता श्री सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो उ0प्र0 रहे। मिलेनियम वोटर महाभियान 2018 को लेकर श्री सुब्रत पाठक जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए बताया कि कैसे बूथो, सेक्टरों पर जाकर 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण किये हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए उनको वोटर बनाया जाये। इसी क्रम में महानगर कार्यकर्ताओं में से जिम्मेदारी तय करते हुए विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये गये। उत्तर विधानसभा के लिए श्री हर्षवर्धन सिंह, सौरभ बाल्मीकि, पूर्वी विधानसभा में श्री अभिनव अस्थाना और सौरभ शुक्ला, मध्य विधानसभा में श्री राज विमल धानुक और टिंकू सोनकर, कैण्ट विधानसभा में शिवेन्द्र मिश्र और संजय शुक्ला, पश्चिम विधानसभा में श्री दीप प्रकाश और अंकित पाण्डेय, सरोजनी नगर विधानसभा में श्री शिवेन्द्र शाही और प्रशांत श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गयी।
श्री सुब्रत पाठक जी ने कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से श्री टिंकू सोनकर, कमलेश मिश्र साकेत शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, हर्षवर्धन, सौरभ शुक्ला, अभ्यंक अवस्थी, धंनजय शुक्ला, आनंद, दुर्गेश, अश्वनी पाठक, राजेश कश्यप, चन्द्रमोहन चैबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज सांय 8ः30 बजे वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कार्यक्रम स्थल का निरक्षण करेंगे।
प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 20 जनवरी को पूर्वान्ह 11ः35 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह का बाबतपुर, वाराणसी एयरपोर्ट स्वागत करेंगे तथा दोपहर 12 बजे मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ सर्किट हाउस वाराणसी पहुॅचेगें तथा अपरान्ह 1ः30 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल के मैदान वाराणसी में आयोजित ‘‘युवा उद्घोष‘‘ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जी के साथ बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सायं 4ः25 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट छोड़ने जाएंगे तथा इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

अल्पसंख्यक वर्ग को आधुनिक शिक्षा दिलाने को भाजपा सरकार बेहद गंभीर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, केंद्र में प्रधानमंत्री आदरणीय मा0 नरेंद्र मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश में माननीय मा0 योगी आदित्यानाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ भाजपा की केंद्र सरकार ने पहली बार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गुरुकुल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय स्थापित किए हैं। इसी क्रम में इन इलाकों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल खोलने की तैयारी है। मुस्लिम समुदाय की बेटियों का स्कूलों में ड्राप आउट सबसे ज्यादा है, भाजपा सरकार इस स्थिति दूर करने के लिए प्राथमिकता के तौर पर काम कर रही है।
डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गुरुवार को लखनऊ में उत्तर क्षेत्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों और अधिकारियों की समन्वय बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों के आधुनिकीकरण की बात कही थी। प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार ने मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास शुरू किया है। दूसरे स्कूलों से कदमताल मिलाते हुए मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने की कवायद चल रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को निखारने और उन्हें एक मंच दिलाने के लिए इनका प्रधानमंत्री स्किल डेवलेपमेंट योजना में पंजीकरण किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान और उनके उत्थान के लिए भाजपा सरकार सभी जरूरी उपाय कर रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2018
M T W T F S S
« Dec   Feb »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in