Archive | January 28th, 2018

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का महाराष्ट्र में जोरदार सत्कार

Posted on 28 January 2018 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का महाराष्ट्र विरार के गालानगर, नालासोपारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 पाण्डेय ने महाराष्ट्र की युगदृष्टा, मार्गदर्शक, साहसी पराक्रमी भूमि को नमन किया। डाॅ पाण्डेय ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज, डाॅ0 हेडगेवार, तिलक, गोखले, आम्बडेकर, गोलवलकर, देवरस की भूमि को बारम्बार नमन जिस भूमि में जन्मे महापुरूषों ने राष्ट्र का मार्गदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सत्कार से अभिभूत होते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया सम्मान मेरे लिए अविस्मरणीय है। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकारें देश के 80 फीसदी भू-भाग पर जनता की सेवा कर रही है। सबका साथ-सबका विकास के भाव से मोदी जी गरीब, किसान, नौजवान के आर्थिक-राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के विकास के लिए सतत् काम कर रहे है। जहां उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की जातिवादी एवं तुष्टिकरण की राजनीति ने प्रदेश को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ बना दिया था, ठीक वैसा ही कांग्रेस और एनसीपी के द्वारा महाराष्ट्र में किया गया। देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ ही विकास की राजनीति की बयार बही, जिसने जातिवादी, भ्रष्टाचरी और अपराधी संरक्षित राजनीति को हांसिए पर धकेल दिया। आज महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश सभी जगह विकास की राजनीति जन-गण-मन की पहली पंसद है।
महाराष्ट्र के मालानगर, नाला सोपारा, बसई विरार जिला पालघर में आयोजित सत्कार समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का सत्कार हुआ, समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री विष्णु सावरा ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद चिंतामणि बनगा एवं महाराष्ट्र सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर तथा राजेन्द्र ठाकुर, अमरजीत मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जालौन के सांसद व विधायकों के साथ उनके क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की

Posted on 28 January 2018 by admin

img-20180128-wa0063

Comments (0)

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पुनीत अभियान को मिल रहा है बल-सुरेश खन्ना

Posted on 28 January 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 28 जनवरी। फिक्की फ्लो लखनऊ - कानपुर चैप्टर द्वारा तीसरा वार्षिक हाफ मैराथन दिनांक 28 जनवरी 2018 दिन रविवार को प्रातः जानेश्वर मिश्र पार्क गेट नं0-4 के सामने आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों, कालेजों, कारपोरेट जगत से उत्साहित प्रतिनिधियों ने मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। फ्लो की सचिव श्रीमती माधुरी हलवासिया ने बताया कि सीनियर वाईस चेयर-परसन श्रीमती रेनुका टण्डन ने पावर रेस को हरी झन्डी दिखाकर शुभारंम्भ किया तथा इवेंट चेयर सुश्री ऐनी जैदी तथा समाज सेवी श्रीमती शबनम पाण्डेय ने भी क्रमशः फिटनेस रेस तथा स्टार रेस को हरी झन्डी दिखाई।img-20180128-wa0071
आर्मी बैण्ड ने मंच पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा जानेश्वर मिश्र पार्क, गेट नं0 - 4, के सामने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने के उपरान्त श्री सुरेश खन्ना जी अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश में नये उद्योगों एवं पूंजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु आगामी फरवरी माह में एक भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर-सम्मिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश विदेश से प्रमुख उद्योगपति पधार रहे हैं तथा फ्लो को भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभानी चाहिए। श्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि फिक्की लेडीज आर्गनाईजेशन द्वारा आयोजित यह मैराॅथान इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभियान ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को समर्पित किया गया है तथा निश्चय ही इस प्रकार के आयोजनों से इस पुनीत अभियान को बल मिलेगा। प्रदेश की योगी सरकार केन्द्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने फ्लो का आवाहन किया कि भविष्य में भी सरकार के विभिन्न अभियानों को बढ़वा देने में सहयोग दें तथा सरकार फ्लो को पूरा समर्थन एवं सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम में समाज सेवी सुधीर एस. हलवासिया, हीरो बाजपेयी, सुनील मिश्रा, माधुरी हलवासिया, रेनुका टण्डन, ऐनी जैदी, शबनम पाण्डेय, अवधेश गुप्ता छोटू आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Comments (0)

भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत जानना आवश्यक है - राज्यपाल

Posted on 28 January 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लखनऊ के महानगर में संस्कृत भारतीय एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि संस्कृत को विश्व की प्राचीनतम भाषा कहा जाता है पर इतनी आधुनिक है कि उसे कम्पयूटर फ्रेंडली कहते है। संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है। भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत जानना आवश्यक है क्योंकि ज्यादातर प्राचीन ग्रंथ जैसे रामायण, महाभारत, वेद, गीता, उपनिषद, आयुर्वेद आदि संस्कृत भाषा में लिखे गये हैं। संस्कृत हमारी वैचारिक परम्परा, जीवन दर्शन, मूल्यों व सूक्ष्म चिन्तन की वाहिनी रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की शुद्धता तथा कम शब्दों में अपनी बात कहने की शक्ति अद्भुत है।dsc_5992
राज्यपाल ने कहा कि ‘मैं संस्कृत का विद्धान नहीं हूँ। उसके प्रति आदर है, उसी आदर को व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम में आया हूँ। 1989 में जब मैं पहली बार लोकसभा में सांसद चुनकर गया था तब अपने 23 साथियों के साथ मैंने संस्कृत में शपथ ली थी। संस्कृत से प्रेम है। कई श्लोक व शब्द याद हैं, उनका प्रयोग भी करता हूँ।’ उनके संस्मरणों पर आधारित मराठी भाषा की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का शीर्षक भी संस्कृत भाषा से लिया गया है। हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषा के बाद शीघ्र ही उनका संस्मरण संस्कृत भाषा में प्रकाशित हो रहा है। संस्कृति का पोषण संस्कृत भाषा से होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की उपयोगिता और उसके महत्व को लोगों तक पहुचाया जाये जिससे वह संस्कृत भाषा को समझे और ज्ञान प्राप्त कर सकें।dsc_5911
श्री नाईक ने संस्कृत श्लोकों और शब्दों की सहजता पर चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा के द्वार पर ‘अयं निजः परो वेति’, लोकसभा अध्यक्ष के आसन पर ‘धर्मचक्र प्रवर्तनाय’, मुंबई पुलिस के ‘सद रक्षणाय, खल निग्रहाय’, जीवन बीमा पालिसी के ‘योग क्षेमं बहाम्यहम’, डाक विभाग के ‘अहर्निशं सेवामहे’, उच्चतम न्यायालय के ‘यतो धर्मस्ततो जयः’, भारत सरकार के ‘सत्यमेव जयते’, दूरदर्शन के ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ आदि घोष वाक्यों से पता चलता है कि संस्कृत आम बोलचाल में भी प्रयोग होती है और सहज भाषा है। संस्कृत भाषा की विशेषता है कि गंभीर विषय भी सहजता से व्यक्त किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा अपने विशाल साहित्य, लोकहित की भावना तथा उपसर्गों के द्वारा नये शब्दों के निर्माण की क्षमता के कारण आज भी अमर है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि इसमें फलों, सब्जियों, खाद्य सामग्री, आभूषणों, वस्त्रों एवं पशुओं को उनके संस्कृत नाम से दर्शाया गया था। संस्था द्वारा राज्यपाल का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डाॅ0 वाचस्पति मिश्र, संस्कृत भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शोभन लाल उकिल, रिजूवनेशन संस्था के अध्यक्ष श्री समीर नेवटिया, अखिल भारतीय महामंत्री संस्कृत भारती श्री श्रीश देवपुजारी सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Comments (0)

किसान नौजवान की खुशहाली के लिए योगी सरकार के बढ़ते कदम - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 28 January 2018 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि योगी सरकार का हर कदम किसान और नौजवान के जीवन की बेहतरी के लिए, विपक्ष प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने की बजाय नैतिक जिम्मेदारी का पालन करें। प्रदेश प्रवक्त डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने अपने पहले वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जिसमें किसानों की बेहतरी के लिए एक लाख करोड़ रूपये खर्च किये गए। योगी सरकार का द्वितीय चरण युवा वर्ष के संकल्प के साथ प्रारम्भ हो रहा है। युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकनियां, वन डिस्क वन प्रोडक्ट से 20 लाख रोजगार सर्जन और इन्वेस्टर्स समिट में आने वालेे निवेश के माध्यम से रोजगार के नवसृजित अवसर युवाओं का पलायन बंद करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ऐतिहासिक निर्णयों से इतिहास सृजित कर रही है। लोककल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने वायदा किया था। कि हम किसानों की आय को दोगुना करेगें और अन्नदाता के चेहरो पर मुस्कान लाएगें। 36 हजार करोड़ की किसान की कर्ज माफी, गन्ना मूल्य का भुगतान, गेंहू धान की खरीद से 80 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाते में पहुॅचाना संकल्प पत्र के संकल्प की पूर्णता की दिशा में उठता सशक्त कदम हैं। संकल्प पत्र के संकल्पों का अनुसरण करती योगी सरकार ने यह वर्ष युवाओं के नाम कर दिया है। बजट में युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रूपये की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी क्षेत्र में 5 लाख नौकरियां आ रही है। 6 लाख युवाओं को कौशल विकास द्वारा आत्मनिर्भर बनाने का सरकार का संकल्प है, एक जिला-एक उत्पाद से 20 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। युवाओं के अभिनव प्रयोगों को स्थान देने के लिए सिडबी के जरिए एक हजार करोड़ रूपये के कार्पस फंड की व्यवस्था की जा रही है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि विगत 15 वर्षों में प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्था व खाली खजाना योगी सरकार को विरासत में मिला। सबसे बडे प्रदेश को सबसे सुन्दर, समर्थ, सशक्त बनाने की चुनौती भाजपा सरकार ने स्वीकार की। सपा-बसपा- कांग्रेस प्रदेश के नव निर्माण को चुनौती देकर अंधेरे में आलू फेंकने के काले कारनामें कर रहे है। विपक्ष प्रदेश का चैनों-अमन और विकास की तीव्र्र्रगामी गति में अवरोधक बनने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के विकास का प्रण लेकर इस प्रण को पूर्ण करने में प्राणार्पण से जुटी है। अब प्रदेश का विकास अवश्यंभावी है। विपक्ष इस विकास में सहभागी बनें और राजनैतिक कत्र्तव्यों का पालन करे नही तो जनता क्षमा नहीं करेगी।

Comments (0)

मन की बात

Posted on 28 January 2018 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2018, आज मन की बात में देश को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी ने बताया कि आज देश में तीन हजार से ज्यादा जन औषधिकेन्द्र स्थापित किये जा चुके है। जहां पर दवाओं के दाम 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम हो चुके है। हमारे समाज की विशेषता है- आत्मसुधार करने का निरन्तर प्रयास। आज नारी हर क्षेत्र में न सिर्फ आगे बढ़ रही है बल्कि नेतृत्व कर रही है। नारी शक्ति एक मील का पत्थर स्थापित कर रही है। आज हम बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की बात करते हैं। हमारे शास्त्रों में कहा गया हैं। एक बेटी दस बेटों के बराबर है। यह हमारे समाज में नारी के महत्व को दर्शाता है। यह सबके लिए दुःख की बात है कि हमने कल्पना चावला जी को इतनी कम उम्र में खो दिया, लेकिन उन्होंने विश्व की नारियों को यह संदेश दिया नारी शक्ति के लिए कोई सीमा नहीं है।
मा0 मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की सुभासिनी मिस्त्री के बारे में बताया कैसे एक गरीब महिला 20 साल तक लोगों के घरों में काम कर के मजदूरी करके एक अस्पताल का निर्माण करती है। आज पदम् पुरस्कार नाम पर नहीं काम पर दिया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले मन की बात को सुनते प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, राजकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2018
M T W T F S S
« Dec   Feb »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in