Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यक वर्ग को आधुनिक शिक्षा दिलाने को भाजपा सरकार बेहद गंभीर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, केंद्र में प्रधानमंत्री आदरणीय मा0 नरेंद्र मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश में माननीय मा0 योगी आदित्यानाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ भाजपा की केंद्र सरकार ने पहली बार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गुरुकुल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय स्थापित किए हैं। इसी क्रम में इन इलाकों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल खोलने की तैयारी है। मुस्लिम समुदाय की बेटियों का स्कूलों में ड्राप आउट सबसे ज्यादा है, भाजपा सरकार इस स्थिति दूर करने के लिए प्राथमिकता के तौर पर काम कर रही है।
डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गुरुवार को लखनऊ में उत्तर क्षेत्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों और अधिकारियों की समन्वय बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों के आधुनिकीकरण की बात कही थी। प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार ने मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास शुरू किया है। दूसरे स्कूलों से कदमताल मिलाते हुए मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने की कवायद चल रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को निखारने और उन्हें एक मंच दिलाने के लिए इनका प्रधानमंत्री स्किल डेवलेपमेंट योजना में पंजीकरण किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान और उनके उत्थान के लिए भाजपा सरकार सभी जरूरी उपाय कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in