Archive | November, 2017

नगरीय विकास के लिए कमल खिलाएं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 22 November 2017 by admin

photo_-kpmलखनऊ 21 नवम्बर 2017, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनता से अपील की जिस तरह से लोकसभा और फिर विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाया। उसी प्रकार से नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाकर कमल का फूल खिलाये। श्री मौर्य ने कहा जाइए सब कुछ भूल, सिर्फ याद रखिए कमल का फूल। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जनसभा को फोन द्वारा सम्बोधित किया। मैनपुरी और इटावा में आयोजित विशाल जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए गए श्री मौर्य ने कहा कि नगरों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए भाजपा को जितायें।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से भाजपा को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का खजाना और प्रदेश सरकार का खजाना प्रदेश के विकास के लिए उपलब्ध है। मा0 मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश मे स्वच्छता अभियान ने आन्दोलन का रूप ले लिया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी ने पहले दिन से ही स्वच्छता को जन-जन के स्वभाव में स्वच्छता समाहित करने का संकल्प लिया है। निकायों में भाजपा की विजय के साथ ही प्रदेश का हर नगर साफ और स्वच्छ होगा। प्रमुख बाजारों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सभी प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय की व्यवस्था का प्रबन्ध कराया जायेगा। नगर निगम में पारदर्शी व जनहित में काम करने वाली प्रशासनिक व्यवस्था को लागू करवाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा स्वच्छ शहर-हरित शहर-स्वस्थ शहर के सपने को सरकार करने के लिए भाजपा को विजयी बनाये भाजपा की जीत विकास की जीत होगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री 22 नवम्बर को करेंगे मतदान

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ 21 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवम्बर को सुबह 7ः30 से 8 बजे के बीच कन्या प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ रोड, निकट झूलेलाल मंदिर, गोरखपुर में मतदान करेंगे।

Comments (0)

भाजपा प्रत्याशियों की जीत के साथ संकल्प-पत्र पर अक्षरशः होगा काम प्रारम्भ - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 November 2017 by admin

photo_____mnpanday_2लखनऊ 21 नवम्बर 2017, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भदोही जिले में आयोजित जनसभाओं में उद्घोष करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो तक सपा-बसपा के भ्रष्टाचार से नगरीय निकाय अनिमिताओं के केन्द्र बने। पिछली सरकार में उल्टी खोपड़ी का नगर विकास मंत्री नगरीय क्षेत्रों की बर्बादी का पर्याय बना। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के साथ ही 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के अनुरूप काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा भदोही स्थित दरोपुर रामलीला मैदान, ज्ञानपुर में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क व गोपीगंज में रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के बॉर्डर कंधिया फाटक पर फूल मालाओं व जयश्रीराम, वन्दे मातरम, भारत माता की जयकारो के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अविभूत प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जनता भाजपा के साथ है। जनता का भाजपा व सरकार पर भरोसा कायम है। निकाय चुनाव में पूरे सूबे में भाजपा का परचम लहरायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में हर तरह भारतीय जनता पार्टी की लहर है। आने वाले समय मे भापजा नगरीय सुविधाओ में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। पूर्व की प्रदेश सरकारों ने जनता को लूटा लेकिन अब जनता की सरकार है अब विकास के एजेंडे को लागू किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व की सपा-बसपा सरकारों पर जमकर प्रहार किया। सपा सरकार के नगर विकास विकास मंत्री को उल्टी खोपड़ी वाला मंत्री बताते हुए कहा कि उल्टी खोपड़ी के मंत्री ने नगरीय क्षेत्रों को बर्बाद कर दिया। केन्द्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि देश-विदेश में भदोही कालीन नगरी के नाम से पहचाना जाता है। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में अगर जिले की पांचो नगर पंचायत व दो नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल होती है तो जिले के नगरीय क्षेत्रों का चैमुखी विकास होगा तथा धन के आवंटन में कोई कमी नही होगी।
श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व सपा सरकार में भाजपा के नगर निकाय में जीते हुए मेयरों को सिर्फ परेशान किया गया। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा 27 सूत्रीय संकल्प पत्र नगर निकाय चुनाव में जारी किया गया है। नगरीय क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिलते ही इस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा। देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कार, विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 21 November 2017 by admin

22 व 23 नवम्बर

लखनऊ 21 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवम्बर को दोपहर 12 बजे भारत स्काउट गाइड स्कूल, ममफोर्ड इलाहाबाद में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपरान्ह 2ः30 बजे श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अपरान्ह 3 बजे प्रभु नारायण महाविद्यालय रामनगर वाराणसी एवं सायं 6 बजे टाउन हाॅल मैदान, वाराणसी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे पी0डी0 जैन इण्टर कालेज फिरोजाबाद, दोपहर 12ः30 बजे क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज मैदान, फर्रूखाबाद, अपरान्ह 2 बजे बोर्डिग ग्राउण्ड सराय मीरा रोड, कन्नौज में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सायं 5ः30 बजे सेक्टर एस चैराहा, शनि मंदिर गुरूद्वारे के सामने लखनऊ एवं सायं 7ः30 बजे सुभाष मार्ग लखनऊ में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर भाजपा संकल्प पत्र के आधार पर विजन डाॅक्यूमेंट जनता के सामने रखेंगे।
डाॅ0 पाण्डेय 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे सिद्धार्थनगर, दोपहर 12 बजे नगर पालिका पार्क जौनपुर, अपरान्ह 1 बजे रामलीला मैदान शाहगंज जौनपुर एवं अपरान्ह 3 बजे तिकोनिया पार्क सुलतानपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
——————–

उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा एवं केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ 21 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा 22 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ढ़योडी दरवाजा, महोबा, दोपहर 12ः30 बजे तुवन ग्राउण्ड ललितपुर, अपरान्ह 1ः45 बजे दमेले इण्टर कालेज मैदान, मऊरानीपुर, झांसी एवं दोपहर 3 बजे बैलाही ग्राउण्ड, पुखरांया, कानपुर देहात में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवम्बर को सुबह 10ः30बजे चितरंजन पार्क वाराणसी से भाजपा महानगर द्वारा आयोजित जुलूस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अपरान्ह 2 बजे रामसंजीवन इण्टर काॅलेज मैदान गोपीगंज भदोही में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

नगरों का सर्वांगीण विकास करेंगी भाजपा-योगी आदित्य नाथ

Posted on 21 November 2017 by admin

भाजपा के महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद ही करेंगे भ्रष्टाचार विहीन विकास
img-20171121-wa0072जौनपुर/लखनऊ 21 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील के साथ जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय, बलिया में पुलिस लाइन के पास तथा मऊ में रामजीवन इण्टर कालेज छात्रावास मैदान में जनसभाओं को सम्बोधित किया। श्री योगी ने कहा कि यातायात, सफाई सुरक्षा बिजली, जलप्रबन्धन के समुचित नियोजन व्यवस्था के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों से प्रदेश व केंद्र की सरकार पर कोई फर्क नही पडनेवाला, परन्तु सबके पास तक समुचित व्यवस्थाओ व सुविधाओ को पहुचाने का माध्यम नगर निगम पार्षद है। जिसके कारण वे आधिकारिक रूप से जबाबदेय बन जाते है। इसलिए भाजपा के महापौर, अध्यक्षों एवं पार्षदो को प्रतिनिधित्व सौंपिये। यातायात, सफाई, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, जल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय अध्यक्ष और पार्षद को चयनित किया जाता है। पिछली सरकार ने इन सभी व्यवस्थाओ को अव्यवस्थित कर दिया था इसलिए हमारी सरकार ने ई-टेंडरिंग व्यवस्था को प्रारम्भ किया। पिछली सरकार के मंत्रियों की तरह हमारी सरकार लखनऊ में बैठ कर व्यवस्थाओ को संचालित नही करती है।हमारी सरकार जमीनी स्तर पर भौतिक गतिविधियों को देखकर कार्य करवाती है वह भी पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ। हमारी सरकार धन अवमुक्त करती है तो कार्य भी करवाती है।img-20171121-wa0055-1
श्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार के आठ माह में कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सड़क व्यवस्था को सुचारू रूप से प्रगति के पथ पर है। 14 अप्रैल को डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शहरी क्षेत्रों को 24 घण्टे बिजली, तहसील स्तर पर 20 घण्टे व ग्रामीण अंचलो में 18 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की गई। हमारी सरकार ने दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जिससे पूरा अयोध्या जगमगा रहा था, मै आशा करता हूॅं, आने वाले समय मे प्रदेश की 653 नगर निकाय इकाइयां जगमगा उठेगी। जिसके लिए हमारी सरकार ने स्ट्रीट लाइट में से एल०ई०डी० बल्ब लगवाना प्रारम्भ कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों जैसे वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद में लाइट लग चुकी है और गोरखपुर में लग रही है। जिसका लाभ होगा की आने वाले सात वर्षों तक इनकी मरम्मत इन्हीं लाइटों द्वारा बचाये गए बिजली के बिलों की धनराशि से होगा। पूरे प्रदेश के 75 जिलों की महशूर बस्तुओं के लिए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की व्यवस्था लागू करेगी और इनको देश-विदेश के कोने-कोने तक पहुँचएगे। जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। राजा यादवेंद्र दत्त दुबे व स्व० उमानाथ सिंह की कर्मभूमि जौनपुर के इत्र व प्रसिद्ध इमरती का भी प्रमुख स्थान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भ्रष्टाचारी सरकारों ने प्रदेशवासियो के जीवन को नरक बना दिया था।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया।हमारी प्रदेश सरकार ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था की 2022 तक सभी के सिर पर छत हो ऐसा संकल्प लिया आठ माह के कार्यकाल में अभी तक 11 लाख आवास दे चुके है जिसमे 1 लाख 60 हजार शहरी आवास है । 5 वर्षो में कोई गरीब नही बचेगा जिसके पास खुद का मकान न हो। दूर अंचलो में बसे सभी लोगो को बिजली विभाग के द्वारा मुफ्त बिजली कनेक्शन व तार खम्भे उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने अभी तक 20 लाख बिजली कनेक्शन मुफ्त में दिए है। 24 धंटे के अंदर जले व खराब हुए ट्रान्सफार्मर को सरकारी वाहनों के द्वारा पहुचायां जाएगा। पिछली सरकार ने अपात्र लोगो को राशन कार्ड की उपलब्ध कराए थे जिसको संशोधित करके 33 लाख पात्र लोगो को राशनकार्ड वितरित किया। पिछली सरकार के मंत्रियों की मिलीभगत से जौनपुर जिले के शाहगंज में स्थित चीनी मिल को औने-पौन दामो पर बेच दिया। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जिनकी मिलीभगत से चीनी मिल की खरीद-फरोख्त हुई है, उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी व घोटाले की धनराशि को वसूला जाएगा, जिसकी प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।
श्री योगी ने कहा कि शहरी सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्वि की जाएगी।जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, आदि व्यवस्थाओं को करना नगर निकाय के पदाधिकारियों का कर्तव्य है। प्रदेश में कानून का राज होगा कानून के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी अपराधी, भ्रष्टाचारी या प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी किसी को भी बक्शा नही जाएगा। उनकों जेल भेजकर उसकी सम्पत्ति को नीलाम किया जाएगा और जिले स्तर पर एक कार्यकारणी समिति का गठन होगा जिसमें जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए व्यवस्थाएं लागू की जायेगी। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि आप सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भाजपा के हाथों को मजबूत करे।
प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री मा0 उपेन्द्र तिवारी, सांसद केपी सिंह, रामचरित निषाद, विधायक डॉ हरेंद्र सिंह, रमेश चन्द्र मिश्र, दिनेश चैधरी, डॉ लीना तिवारी, सुशील उपाध्याय, क्षेत्र मंत्री रामचन्द्र मिश्र एवं मंचस्थ पदाधिकारीगण, एवं स्थानीय निकाय के सभी प्रत्याशीगण उपस्थित रहे।

Comments (0)

राज्यपाल ने ‘राम हनुमत महोत्सव’ का उद्घाटन किया

Posted on 21 November 2017 by admin

परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है - श्री नाईक
—–
10 सर्वाधिक मतदान वाले बूथों को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा - राज्यपाल
—–
लखनऊः 20 नवम्बर, 2017

dsc_2949उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज सदर रामलीला मैदान में हनुमत सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘राम हनुमत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुष्ठ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के साथ हनुमत पाठशाला एवं राजभवन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर मंत्री डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह, महानिदेशक होमगार्ड श्री सूर्य कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विख्यात भजन गायक श्री अजय याग्निक ने सुंदरकाण्ड का पाठ किया तथा भजन प्रस्तुत किये। राज्यपाल ने संस्था की ओर से सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले डाॅ0 देवाशीष शुक्ला, श्री श्रेय शुक्ल, सुश्री मोना व अन्य को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान हनुमान का जीवन दर्शन अनुकरणीय है। हनुमान जी की तरह सेवाभाव एवं श्रद्धा से समाज की सेवा करें। उन्होंने हनुमत सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य अभिनन्दनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के लिए रामचरितमानस में कहा गया है कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
श्री नाईक ने कहा कि प्रदेश में शहरी निकाय के चुनाव घोषित हुए हैं। जनतंत्र को सफल बनाने के लिए संविधान द्वारा दिये गये मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चुनाव जीतने वाले का धर्म है कि जिन्होंने पक्ष में मतदान किया है उनका तो काम करें ही, परन्तु जिन लोगों ने विपक्ष में मतदान किया है उनका भी अवश्य ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर पालिका के 10 सर्वाधिक मतदान वाले बूथों को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल ने कुष्ठ पीड़ितों से अपने जुड़ाव को बताते हुए कहा कि मुंबई से विधायक एवं सांसद रहते हुए उन्होंने कुष्ठ पीड़ितों एवं मछुआरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। चुनाव के समय उन्हें कुष्ठ पीड़ितों की बस्ती से वोट नहीं मिले थे। कुष्ठ पीड़ित गरीबी के कारण अवैध शराब बनाने के लिए मजबूर होते थे, उनके बीच गलतफहमी फैलाई गई कि मेरे चुनाव जीतने के बाद उनके अवैध शराब बनाने के धंधे पर रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि उनके प्रयास से उत्तर प्रदेश में कुष्ठ पीड़ितों को अब रूपये 2,500 प्रतिमाह निर्वहन भत्ता मिल रहा है।
कार्यक्रम में हनुमत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक पाण्डेय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने हनुमान जी विभिन्न रूपों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Comments (0)

संयुक्ता भाटिया जी ने किया सधन जनसम्पर्क

Posted on 21 November 2017 by admin

img-20171121-wa0094लखनऊ 21 नवम्बर 2017, लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक और जगह-जगह लगते जाम से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए वे प्राथमिकता के आधार पर वृहद कार्य योजना तैयार कर उसे लागू करवायेगीं। उन्होंने कहा वे शहर के मुख्य चैराहो और सघन यातायात के क्षेत्रों में सुगम आवागमन हेतु आटोमैटिक ट्रैफिक लाइटों सहित अन्य प्रबन्धन पर जोर देगी। श्रीमती भाटिया ने कहा पर्यावरण की दृष्टि से पूरे नगर निगम क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर राजधानी को हरा-भरा बनाने का वायदा करते हुए जनता से अपील की कि वे उन्हें महापौर पद पर विजयी बनाये। उन्होंने कहा महापौर के रूप में नगर निगम के सभी 110 वार्डों में वार्ड स्तर पर जनसहभागिता का उपयोग करते हुए ‘‘स्वच्छ पर्यावरण प्रोत्साहन समितियों‘‘ के गठन की व्यवस्था करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
श्रीमती भाटिया ने आज गौरव कल्याण सेनानी समिति द्वारा तेलीबाग में आयोजित एक बडी बैठक में उपस्थित समाज के विभिन्न वर्ग समूह के गणमान नागरिकों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा स्वच्छ लखनऊ-हरित लखनऊ-स्वस्थ लखनऊ के सपने को साकार करने के उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में है। श्रीमती भाटिया ने कहा महापौर के रूप में नागरिकों को बेहतर सड़के, सभी पार्कों का सौन्दर्यीकरण व जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सहित कई अन्य बुनियादी सुविधांए नागरिकों को सुगमता से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
श्रीमती भाटिया ने आज हिन्दनगर, राजा बिजली पासी प्रथम, विद्यावती प्रथम व द्वितीय वार्डो में संघन दौरा कर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क कर विजयी बनाने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भाटिया ने आज लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर, नेशनल डिग्री कालेज मंे जाकर शिक्षकों कर्मचारियों सीधा संवाद स्थापित किया और उनसे वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। श्रीमती भाटिया के साथ जनसम्पर्क के दौरान कौशलेन्द्र द्विवेदी, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, पवन पुत्र बादल, शिव भूषण, नीरज गुप्ता, शालू टण्डन, विधायक नीरज बोरा, हरसरणलाल गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, अनुराग मिश्रा, देवेन्द्र शुक्ला सहित पार्टी के कार्यकर्ता व समाज के गणमान नागरिक उपस्थित रहे।

Comments (0)

राहुल की ताजपोशी, कांग्रेस की घबराहट - राकेश त्रिपाठी

Posted on 21 November 2017 by admin

हार की आहट ने बढ़ाई कांग्रेस की बेचैनी
गुजरात, हिमाचल के संभावित परिणामों से घबराई कांग्रेस

लखनऊ 21 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुजरात, हिमाचल चुनाव परिणाम आने से पहले ही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को कांग्रेस की घबराहट बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से समझ गई है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा सहित उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय सुनिश्चित हो गई है और इस पराजय के बाद राहुल गांधी की ताजपोशी नैतिक रूप से कांग्रेस को असहज करेगी, इसीलिए घबराहट में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी परिणाम आने से पहले ही राहुल गांधी को संगठन की कमान सौंप देना चाहती हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस वंशवादी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है। राहुल गांधी के कठोर प्रयत्नों के बाद भी कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। एक के बाद एक राज्य कांग्रेस मुक्त होते जा रहे है। राहुल गांधी अपने बयानों से कांग्रेसजनों को असहज कर देते है। राजनैतिक परिपक्वता का सर्वथा अभाव राहुल गांधी में परिलक्षित होता है। राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस ने निकाय चुनाव में हार के डर के कारण प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। राहुल गांधी को हिन्दुस्तान का जन-मन समझना होगा। कांग्रेस के नायक को जननायक बनाने के लिए नीति और नीयत दोनों में ही बदलाव करना पड़ेगा जो फिलहाल सम्भव नहीं दिख रहा है।

Comments (0)

‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले

Posted on 20 November 2017 by admin

जयगुरुदेवनगर (मथुरा), बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था प्रमुख श्रद्धेय पंकज जी महाराज की अगुवाई एवं सानिध्य में आयोजित पूज्य पाद दादा गुरु जी महाराज के पावन वार्षिक भण्डारे के ‘‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले’’ की तैयारियाँ इस समय जोरों पर हैं। आश्रम पर कार्यकर्ता सेवादारों का जमघट लगना शुरु हो गया है। विस्तृत परिक्षेत्र में फैले आश्रम परिसर में दूर-दूर तक टेंटों, रावटियों, डेरे, तम्बुओं का अस्थाई ‘जयगुरुदेवनगर’ बस गया है। आवास, पेय-जल, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई जैसे प्रमुख विभागों के व्यवस्थापक अपनी-अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं को फैलाने में तल्लीन हैं। जयगुरुदेव मन्दिर के परितः तम्बुओं की बस्ती ही नजर आती है। बिजली के कुशल कारीगर मन्दिर की विद्युतीय सज्जा (सजावट) को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं। व्यवस्थाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठकों के कई दौर चल चुके हैं। सुबह-शाम दैनिक साधना का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम का सत्संग भी दोनों समय चालू हो गया है। यह जानकारी मेला प्रभारी चैधरी चरन सिंह एडवोकेट ने दी है।

Comments (0)

सब कुछ भूल सिर्फ याद रखिए कमल का फूल - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 20 November 2017 by admin

लखनऊ 20 नवम्बर 2017, नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विजयी कांरवा के अगुआ बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद, सम्भल पीलीभीत एवं बरेली जिलों में जनसभाओं को किया सम्बोधित। श्री मौर्य ने जनता से भाजपा के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि सब कुछ भूल, सिर्फ याद रखिए कमल का फूल।
kpश्री मौर्य ने जनसम्बोधन करते हुए कहा कि जिस प्रकार 2014 व 2017 में आपने भाजपा को जीत दिलाई थी। वह भाजपा के पक्ष में चली आंधी थी। परन्तु आज नगरों के विकास के लिए आपको तूफान लाना होगा। विकास हमारा नारा नहीं बल्कि विकास हमारा संकल्प है। उत्तर प्रदेश विकास के लिए पूरे देश में जाना जाए इसलिए यूपी के विकास के लिए वोट करें। वर्षो से सपा-बसपा ने दिल्ली सहारपुर मार्ग को रोकने का कार्य, उसे भाजपा सरकार ने शुरू किया।
श्री मौर्य ने कहा कि आठ माह पूर्व भाजपा ने संकल्प पत्र में जो कहा था उस संकल्प को पूरा करने के लिए योगी सरकार के द्वारा इतनी तेजी से कार्य हो रहा है, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। 8 महीनों में योगी सरकार ने गुण्डो के खात्में का काम किया। भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है। भ्रष्टाचार विहीन विकास के लिए भाजपा को निकायों में जिताइए तभी आपके सपनों के अनुरूप नगरों का विकास होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in